तुला

SEP 24 - OCT 23

तुला आज का राशिफल

Tuesday, March 19, 2024

प्रातः बेला में आप का मन चिंताग्रस्त रहेगा। शारीरिक रूप से शिथिलता और आलस्य रहेगा। व्यवसाय में आपके अधिकारी आप पर अप्रसन्न रहेंगे। संतान के साथ भी मतभेद हो सकता है परंतु मध्याहन के बाद कार्यालय के वातावरण में सुधार होगा। उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि आप को लाभ देगी अतः पदोन्नति हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भी मान-सम्मान प्राप्त करने के प्रसंग बनेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं।

साप्ताहिक तुला राशिफल

यह सप्ताह विद्यार्थी जातकों के लिए बढ़िया रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। नौकरी कर रहे जातकों को अपनी सीनियर साथियों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। नए अवसर भी मिलेंगे। प्रतिदिन की आय में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। शेयर मार्केट में अगर कोई निवेश करना चाहते हैं, तो किसी एक्सपर्ट से सलाह मशवरा करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। कुंवारे लोगों के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। अगर आपके जीवनसाथी आपसे नाराज हैं, तो उन्हें मनाने की कोशिश करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। सेहत आपकी पहले से अच्छी रहेगी। संतान की शिक्षा पर अधिक धन खर्च होगा। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे, जिसमें भी आपका काफी अधिक धन खर्च होगा।

मासिक तुला राशिफल

तुला राशि वाले लोगों के लिए यह महीना ठीक-ठाक रहने की संभावना है। हालांकि, विवाहितों को अपने गृहस्थ जीवन में परेशानी महसूस होगी, लेकिन महीने के दूसरे चरण में धीरे-धीरे आपको अच्छा महसूस होगा। अपने लाइफ पार्टनर से आपकी ट्यूनिंग बेहतर होगी। लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा, लेकिन बीच-बीच में आपके प्रिय कुछ ऐसी बातें करेंगे, जो आपके दिल को तोड़ सकती हैं। इसलिए आपको उन्हें समझना चाहिए और ठीक से बात करनी चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को अभी नौकरी में बदलाव करने का मौका मिल सकता है। आपको कोई नई अपॉर्चुनिटी मिल सकती है, जिससे आपको अच्छी जॉब मिल जाएगी। बिजनेस करने वाले लोगों को भी अच्छा बेनिफिट मिलेगा। बिजनेस में नए प्रॉफिट के रास्ते खुलेंगे। आप कोई नया बिजनेस भी स्टार्ट कर सकते हैं। आपकी आय में वृद्धि होगी। आपके पास कुछ ऐसे माध्यम से भी आय होगी, जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। कुछ गुप्त तरीकों से भी धन मिल सकता है। आपको कोई विरासत भी मिल सकती है। स्टूडेंट्स की बात करें, तो उनके लिए यह समय अच्छा रहेगा। सब्जेक्ट्स पर फोकस करने में सफलता मिलेगी और आपकी पढ़ाई अच्छी होगी। आपका मानसिक स्वास्थ्य खराब रहेगा और हेल्थ भी कमजोर हो सकती है, इसलिए आपको अपना ध्यान रखना चाहिए। खुद को अकेला न समझें। परिवार वालों के साथ समय व्यतीत कर आप इन परेशानियों से बाहर निकल सकेंगे। यात्रा के लिए महीने का दूसरा और चौथा सप्ताह अच्छा रहेगा।

यह राशि खासतौर पर संतुलन और स्पष्टता का प्रतीक माना जाता है। 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच जन्मे जातक तुला राशि वाले होते हैं। यह राशि हर चीज में संतुलन बनाए रखती है, चाहे उसमें कितना भी फासला क्यों न हो। इस राशि वाले एक महत्वपूर्ण और नैतिक टकराव को सुलझाने में सक्षम होते हैं। उन्हें अपने वातावरण में सद्भाव, कोमलता और शांति पसंद होती है। वे, लोगों के बीच हो रहे संघर्षों को मजबूत करने में मध्यस्थता का काम करते हैं। तुला राशि के लोग समझदार होते हैं। इसलिए वे प्रैक्टिकल उत्तर देने में विश्वास रखते हैं। वे न्याय और निष्पक्षता के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। उनका मूल व्यक्तित्व उनके लिए प्रमुख होता है। जीवन में हुई घटनाओं से वो हमेशा प्रेरित रहते हैं। तुला राशि के लोगों के पास हमेशा मानसिक प्रेरणा, मजबूत बुद्धि और एक उत्सुक दिमाग होता है। वे आकर्षक और लोकप्रिय होते हैं। उन्हें सामाजिक विशेषताएं भी पसंद होती हैं। वे हंसमुख और अपने दोस्तों के प्रति वफादार होते हैं। उनका एक विशाल सामाजिक दायरा और विश्वसनीय मित्र होता है। तुला राशि के जातकों को कई बार आंतरिक संघर्ष से भी गुजरना पड़ता है।

राशिफल

मेष

वृषभ

मिथुन

कर्क

सिंह

कन्या

तुला

वृश्चिक

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited