राशिफल

आज का राशिफल, 19-December-2025: आज पौष माह की अमावस्या को खुलेगा इन 5 राशियों का नसीब, होगा भारी लाभ, पढ़ें 19 दिसंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 19- December 2025 (शुक्रवार) वृषभ, तुला से लेकर मेष राशि वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज पौष माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। पौष अमावस्या बहुत पावन तिथि है। आज गंगा सहित किसी पवित्र नदी में स्नान से पुण्य मिलता है। पितृ दोष निवारण के लिए त्रिपिंडी श्राद्ध करवाने की उत्तम तिथि है। आइए जानते हैं षौष अमावस्या का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

Image

19 दिसंबर का राशिफल

आज का राशिफल 19- December 2025 (शुक्रवार): आज पौष माह की अमावस्या तिथि है। यह साल 2025 की अंतिम अमावस्या है। इस कारण काफी खास है। ज्येष्ठा नक्षत्र रात 10 बजकर 51 तक रहेगा। इसके बाद मूल नक्षत्र लग जाएगा। इसी प्रकार शूल योग दोपहर 3 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इसके बाद गण्ड योग लग जाएगा। करण चतुष्पाद शाम 6 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। इसके बाद नाग करण शुरू हो जाएगा।

ग्रहों की स्थिति में रात 10 बजकर 51 तक चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। इसके बाद धनु में चले जाएंगे, जहां पहले से ही सूर्य और मंगल मौजूद हैं। वृश्चिक में शुक्र और बुध रहेंगे। मीन में शनि और कुंभ में राहु व सिंह में केतु रहेंगे। इसी प्रकार मिथुन में गुरु विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज षौष अमावस्या का दिन कैसा रहने वाला है?

मेष राशि का आज का राशिफल (मेष राशि से जुड़ी खबरें)

नवम भाव में सूर्य, अष्टम में चंद्रमा और तीसरे में गुरु है। जॉब में बड़ा लाभ मिल सकता है। बिजनेस पार्टनरशिप से लाभ होगा। जॉब में पद परिवर्तन संभव है। धार्मिक यात्रा के योग हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि का आज का राशिफल (वृषभ राशि से जुड़ी खबरें)

बिजनेस में सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन सफल है। रुका धन आएगा। आध्यात्म की ओर बढ़ेंगे। जॉब में प्रगति से खुश रहेंगे।

उपाय: तिल दान करें, तुलसी का पेड़ लगाएं, गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: सफेद और नीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि का आज का राशिफल (मिथुन राशि से जुड़ी खबरें)

सूर्य सातवें और चंद्रमा छठे भाव में है। जॉब में नए अवसर मिलेंगे। धार्मिक यात्रा के लिए अच्छा समय है। रुका धन मिलेगा। सेहत से थोड़ा चिंतित रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

उपाय: मसूर दान करें, हनुमान बाहुक का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा और लाल

भाग्य प्रतिशत: 70%

कर्क राशि का आज का राशिफल (कर्क राशि से जुड़ी खबरें)

सूर्य छठे भाव में है। चंद्रमा पांचवें और गुरु व्यय भाव में है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जॉब और बिजनेस में सफलता मिलेगी। नया व्यावसायिक अनुबंध होगा।

उपाय: शिव उपासना करें, तिल-उड़द दान करें।

शुभ रंग: हरा और आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 65%

सिंह राशि का आज का राशिफल (सिंह राशि से जुड़ी खबरें)

सूर्य पांचवें भाव में है। चौथे चंद्रमा जॉब में विशेष पद दिलाएंगे। जल्द ऑफिस की मदद मिलेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। प्यार में एक-दूसरे की भावनाओं को समझें। सेहत उत्तम रहेगी।

उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 3 बार पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि का आज का राशिफल (कन्या राशि से जुड़ी खबरें)

सूर्य चौथे भाव में आर्थिक लाभ देंगे। दसवें गुरु बिजनेस ग्रोथ के लिए लाभकारी है। चंद्रमा तीसरे भाव में है। सातवें शनि आईटी-बैंकिंग जॉब और राजनीति में सफलता देगा। विष्णु भगवान को तुलसी अर्पित करें। लव लाइफ बहुत सुंदर रहेगी।

उपाय: गाय को केला-गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग: हरा और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 65%

तुला राशि का आज का राशिफल (तुला राशि से जुड़ी खबरें)

चंद्रमा दूसरे भाव में हैं। जॉब और व्यवसाय में शुभ फल मिलेंगे। परिवार में थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त पढ़ें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन खर्च से परेशान रह सकते हैं। लव लाइफ पहले से बेहतर रहेगी।

उपाय: शिव उपासना करें, शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं।

शुभ रंग: हरा और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल (वृश्चिक राशि से जुड़ी खबरें)

सूर्य और मंगल दूसरे भाव में है। चंद्रमा अपनी राशि में है। संबंधों में भावुकता रहेगी। गुरु स्वास्थ्य के लिए मंगलमय है। यात्रा में सफलता मिलेगी। मेष-तुला मित्र मदद करेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

उपाय: हनुमान जी के मंदिर जाएं और तीन परिक्रमा करें, पिताजी का चरण स्पर्श करें।

शुभ रंग: हरा और पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि का आज का राशिफल (धनु राशि से जुड़ी खबरें)

करियर में नया मुकाम या खुशी मिल सकती है। चंद्रमा व्यय भाव में है। जॉब में उन्नयन से प्रसन्न रहेंगे। स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। जॉब चेंज का प्रयास करें। शिक्षा की बाधाएं दूर होंगी। लव लाइफ में उत्साह रहेगा।

उपाय: श्री अरण्यकांड का पाठ करें, अन्न दान करें।

शुभ रंग: हरा और आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 65%

मकर राशि का आज का राशिफल (मकर राशि से जुड़ी खबरें)

शनि तीसरे भाव में हैं। आर्थिक सुख में प्रगति से खुश रहेंगे। जॉब में कार्यों की अधिकता परेशान कर सकती है। नई बिजनेस प्लानिंग मदद करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। लंबी टूर का विचार आएगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

उपाय: भैरव उपासना करें, उड़द दान करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 60%

कुंभ राशि का आज का राशिफल (कुंभ राशि से जुड़ी खबरें)

सूर्य ग्यारहवें और चंद्रमा दसवें भाव में है। करियर से खुश रह सकते हैं। स्टूडेंट्स सही समय पर निर्णय लें। टाइम मैनेजमेंट रखें। यात्रा करें। रुका धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत बेहतर होगी।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें, गुड़-कम्बल दान करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 75%

मीन राशि का आज का राशिफल (मीन राशि से जुड़ी खबरें)

चंद्रमा भाग्य भाव में है। बिजनेस वर्क से खुश रहेंगे। जॉब में वर्क को सही दिशा देंगे, उच्चाधिकारियों का योगदान रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां परेशान कर सकती हैं। लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनंद उठाएंगे। सेहत बेहतर रहेगी।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: पीला और लाल

भाग्य प्रतिशत: 75%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article