Leo Yearly Horoscope 2026 in Hindi (सिंह वार्षिक राशिफल 2026): पंचम राशि सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है। इस राशि के जातक साहित्य व राजनीति में बहुत उच्च पदों को प्राप्त करते हैं। बड़े प्रशासनिक अधिकारी बनते हैं। देश विदेश में उच्च प्रबंधकीय पदों को सुशोभित करते हैं। इस राशि के जातक बहुत सफल व्यवसायी होते हैं। न्यायिक सेवा में बड़े पदों को प्राप्त करते हैं। कर्क, मेष, वृश्चिक, धनु तथा मीन इनकी मित्र राशियां हैं। इस राशि का मुख्य रत्न है माणिक्य। सिंह राशि का वर्ष 2026 का राशिफल निम्नवत है-
साल 2026 सिंह राशि वालों की नौकरी और करियर के लिए कैसा रहेगा?
इस वर्ष आप अपने जॉब में उन्नति करेंगे। 15 मार्च से 17 दिसम्बर के बीच प्रोमोशन या जाँब चेंज की संभावना है। बहुत दिनों से प्रतीक्षारत प्रोमोशन मई से नवम्बर के मध्य संभावित है। मार्च, जून या अगस्त में विदेश जाने की संभावना रहेगी।
साल 2026 में सिंह राशि वालों का स्वास्थ्य कैसा रहेगा?
इस वर्ष हेल्थ बेहतर रहेगी। फरवरी फिर 16 मई से 17 जून तक हेल्थ में थोड़ी प्रॉब्लम रहेगी। वृष संक्रांति अर्थात 16 मई के बाद समय अच्छा रहेगा। बीपी, लीवर तथा शुगर के रोगी सावधानी बरतेंगे। उदर तथा नेत्र रोग की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वर्ष में एक बार शुभ मुहूर्त में तुला दान करें।
साल 2026 सिंह राशि वालों की लव और मैरिड लाइफ के लिए कैसा रहेगा?
इस वर्ष आपका दाम्पत्य जीवन बहुत अच्छा रहेगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। 17 फरवरी से 16 मार्च के बीच जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लव लाइफ इस वर्ष विवाह के रूप में बदलेगी। 15 जनवरी से 15 फरवरी तथा फिर दिसम्बर का समय युवाओं के लिए प्रेम विवाह का अच्छा समय है।
साल 2026 में सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?
इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। सितंबर तक व्यय की अधिकता रहेगी तथा उसके बाद स्थिति लाभप्रद रहेगी। 15 अप्रैल से जून तक फिर अक्टूबर से नवम्बर के बीच कोई मकान या जमीन क्रय कर सकते हैं। इस वर्ष आप धन का बहुत सुंदर निवेश रियल स्टेट में करेंगे। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।
साल 2026 में सिंह राशि वालों के लिए शुभ समय
17 अप्रैल के बाद का समय बहुत अच्छा है। मार्च, अप्रैल , जून व नवम्बर आर्थिक दृष्टिकोंण से बेहतर समय है। जून, नवम्बर व दिसम्बर माह मकान या वाहन क्रय करने के लिए बेहतर है। इस वर्ष हीरे व स्वर्ण भी खरीद सकते हैं।
साल 2026 में सिंह राशि वालों के लिए उपाय
प्रत्येक रविवार को सूर्योपासना करें। तीन बार श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। प्रतिदिन कम से कम 108 बार प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जप करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। रविवार का व्रत रहें तथा अन्न दान करें।भगवान शिव जी की उपासना करते रहें। रविवार को गुड़ व मसूर का दान करें। वर्ष में एक बार तुला दान भी करें। एकादशी व्रत रहें। हर बुधवार बटुक भैरव स्तोत्रम का पाठ व सप्त अन्न का दान करने से जीवन में कष्ट कम होंगे व सुख - समृद्धि बढ़ेगी।
