आज का राशिफल, 21-December-2025: मेष राशि के लिए आज है सफलता है दिन तो वृष राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल यहां
- Authored by: सुजीत जी महाराज
- Updated Dec 21, 2025, 07:46 AM IST
Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 21- December 2025 (गुरूवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज रविवार है और आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है ये आप यहां दैनिक राशिफल से जान सकते हैं। यहां राशिअनुसार आज के उपाय भी बताए गए हैं।
आज का राशिफल 21 दिसंबर 2025 (pic credit: canva)
आज का राशिफल 21- December 2025 (गुरूवार): आज पौष माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को सूर्योदय के समय पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है।चन्द्रमा धनु में रहेंगे।रविवार है।सूर्योपासना करें।गायत्री मंत्र का जप करें।याद रहे गायत्री मंत्र का जप मानसिक होना चाहिए उसकी ध्वनि बाहर तेज उच्चारित न हो।श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का 03 बार पाठ करें।सूर्य के बीज मंत्र का जप करें।चन्द्रमा गुरु की राशि में हैं।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने से सूर्य,माता के आशीष से चन्द्रमा व बड़े भाई के सम्मान से मंगल शुभ फल देते हैं।रिश्तों का सम्मान करें।पौष माह तप व जप का है।गुरु द्वारा प्रदत्त मंत्र को इस माह सिद्ध कर लें।
दैनिक राशिफ़ल21 दिसम्बर 2025 -
1मेष- चन्द्रमा नवम है।शुक्र व मंगल भाग्य भाव का होकर अनुकूल हैं आज का दिवस बिजनेस को नई दिशा देने का है। व्यावसायिक प्रगति के मार्ग में बाधाओं का समाधान होगा।गुरु का तृतीय गोचर बहुत महत्वपूर्ण है।स्वास्थ्य के लिए थोड़ा परेशानी का समय है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय --दैहिक व भौतिक सुख के लिए भगवान शिव जी की उपासना करें। क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।तिल व गुड़ का दान करें।शुभ रंग -लाल व पीला।भाग्य प्रतिशत-65%
2वृष-बिजनेस वर्क अच्छा व लाभप्रद रहेगा ।चन्द्रमा अष्टम है। जिस नवीन प्रोजेक्ट की कुछ दिनों पहले चाहत थी वह अब रुकने की सम्भावना है। पारिवारिक विवाद अब समाधान की तरफ है।शुक्र वित्तीय प्रोग्रेस देगा। कुछ विशेष पारिवारिक कार्य को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।स्वास्थ्य में विशेषकर लीवर प्रॉब्लम को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना करें। चने की दाल का दान पुण्यदायी है। शुभ रंग -हरा व नीला।भाग्य प्रतिशत-65%
3 मिथुन- चन्द्रमा सप्तम है।आज का दिन आईटी व बैंकिंग जाँब से संबद्ध जातकों के लिए मङ्गलमय रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा। शुगर व बीपी से प्रभावित लोग हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।लांग ड्राइव पर जाएंगे।टाइम मैनेजमेंट का सही न होना आपको परेशान कर सकता है।आज का उपाय - शिव उपासना व कम्बल का दान करें। शुभ रंग -हरा व नीला।भाग्य प्रतिशत-65%
4कर्क- राशि स्वामी चन्द्रमा खष्ठम होकर व्यवसाय में लगातार मेहनत के बावजूद अपेक्षाकृत सफलता नहीं दिला पाएंगे।मीडिया,बैंकिंग व मैनेजमेंट से जुड़े लोग सफल रहेंगे।ऑफिस में तनाव का वातावरण बन सकता है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।हेल्थ अपेक्षाकृत अब अच्छी रहेगी।आज का उपाय --सफेद व पीले रंग के ऊनी वस्त्रों का दान करें। शुभ रंग -सफेद व नारंगी।भाग्य प्रतिशत-65%
5सिंह-सूर्य व मंगल पँचम गोचर में हैं।संतान के कॅरियर को लेकर तनाव में रहेंगे।सूर्य व गुरु की सहायता मिलेगी।व्यवसाय को और बेहतर करने का समय आ गया है।सही दिशा में कार्य करें।अपने अच्छे मित्रों से परिचय का आलम्ब व लाभ लें। जाँब व व्यवसाय को लेकर अति प्रसन्न रहेंगे।लव लाइफ में असत्य से बचें तो बेहतर है।आज का उपाय --सप्त अन्न दान सबसे श्रेष्ठ दान है।असत्य मत बोलें।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।शुभ रंग -लाल व पीला।भाग्य प्रतिशत-70%
6कन्या- बुध व शुक्र बिजनेस को नया स्वरूप देंगे ।यह न्यू बिजनेस प्लान आपको संतुष्ट करेगा।।आईटी व मैनेजमेंट फील्ड से जुड़े लोग सफल रहेंगे।बुध स्किन प्रॉब्लम देता है। प्रेम का स्वरूप प्रदर्शित न होकर सुखद अनुभवजन्य व आध्यात्मिक रहेगा।स्वास्थ्य सुख बेहतर है।आज का उपाय -- श्री विष्णु जी की उपासना करें।भगवान श्री हरि को तुलसी दल अर्पित करें।जाँब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त करने के लिए सूर्योपासना करें।शुभ रंग -लाल व पीला।भाग्य प्रतिशत-85%
7तुला- राशि स्वामी शुक्र व चन्द्रमा कार्पोरेट सेक्टर में जाँब करने वालों के लिए बहुत ही सफलतापूर्वक परिणाम प्रदान करेंगे।आपकी कार्यशैली सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।आज आपकी धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।मानसिक भय से दूर रहना होगा।ज्यादा भाग दौड़ हेल्थ के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय ---जरूरतमंदों को कम्बल वितरण करने से पुण्य की प्राप्ति होगी।शुभ रंग -नीला व आसमानी।भाग्य प्रतिशत-55%
8वृश्चिक-जाँब डेस्क पर किसी बड़े परिवर्तन को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा लेकिन अपनी पोजिशन को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। स्वास्थ्य लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ में शुक्र की अनुकूलता प्रेम में माधुर्यता देगी। आज का उपाय --भगवान श्री कृष्ण जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।शुभ रंग -नारंगी व पीला।भाग्य प्रतिशत-65%
9 धनु- राशि स्वामी गुरु सप्तम व चन्द्रमा इसी राशि में रहकर जाँब में लाभ देंगे।आप अपने वर्क को लेकर बहुत ही सीरियस रहेंगे। राशि स्वामी गुरु व चन्द्रमा का आशीर्वाद बना रहेगा।किसी नए पद को लेकर आपका प्रयास जारी रहेगा।परफार्मेंस और बेहतर करें।अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे।प्रेम में अत्यंत दैहिक आकर्षण से बचें।मन को सपर्पित करें। आज का उपाय --विष्णु जी की उपासना से किसी भी प्रकार के संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ बेहतर करने के लिए शुक्र व चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें। शुभ रंग -पीला व लाल।भाग्य प्रतिशत-65%
10मकर-छात्रों का कॅरियर पहले से बेहतर होगा। जाँब पोजिशन में थोड़ा उलट फेर संभावित है।आप आत्मबल व विद्वता के धनी व्यक्ति हैं।शुक्र गोचर आर्थिक जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। स्वास्थ्य में कफ जनित रोग बढ़ सकते हैं।बुध व राशि स्वामी शनि शुभ व मङ्गलमय फल देंगे।वाहन क्रय करने का विचार आएगा।स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।आज का उपाय -श्री कृष्ण उपासना करें व पीले ऊनी वस्त्रों का दान करें।शुभ रंग -,नीला व हरा।भाग्य प्रतिशत-65%
11 कुम्भ---राशि स्वामी शनि द्वितीय व चन्द्रमा एकादश होकर बिजनेस में सफल करेंगे ।किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें।सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। राहु गोचर स्वास्थ्य खराब कर सकता है।खान पान पर ध्यान दें।योग करते रहें। लव लाइफ में तनाव रह सकता है।आज का उपाय --सुन्दरकाण्ड का पाठ व पीपल को दुग्ध ,जल व मधु अर्पित करते रहें।शुभ रंग -नीला व हरा।भाग्य प्रतिशत-65%
12 मीन-गुरु चतुर्थ व चन्द्रमा-मङ्गल धनु में बिजनेस ग्रोथ को लेकर खुश करेंगे। अपनी बिजनेस कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें शुक्र गोचर का बहुत योगदान रहेगा।गुरु विद्वता व विनम्रता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं।युवा लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।भावुकता से बचें।आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।शुभ रंग -पीला व लाल।भाग्य प्रतिशत;55%