बिजनेस

सोने का भाव आज का 23 जुलाई 2026: फिर लुढ़के रेट, अपने शहर में जानें 24K, 22K, 18K के दाम दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 23 July 2026: आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 23 July 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के बाद फिर गिरावट हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1.8% घटकर यानी 2617 रुपये गिरावट के साथ 1,43,063 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,45,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोने की कीमत 4,059.80 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं, बुलियन्स अनुसार सोना 1,43,730 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक गुरुवार सुबह तक 1,45,283 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो दोपहर तक 1,45,557 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,44,605 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,47,420 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 23 जुलाई 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता10 ग्राम (₹)1 औंस (₹)1 तोला (₹)
24 कैरेट सोना₹1,43,730₹4,07,468₹1,67,644
22 कैरेट सोना₹1,31,753₹3,73,512₹1,53,674
20 कैरेट सोना₹1,19,775₹3,39,556₹1,39,703
18 कैरेट सोना₹1,07,798₹3,05,601₹1,25,733
16 कैरेट सोना₹95,820₹2,71,645₹1,11,763
14 कैरेट सोना₹83,843₹2,37,689₹97,792
12 कैरेट सोना₹71,865₹2,03,734₹83,822
10 कैरेट सोना₹59,888₹1,69,778₹69,852

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 145283 रुपये प्रति 10 ग्राम145557 रुपये प्रति 10 ग्राम144605 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 144701 रुपये प्रति 10 ग्राम144974 रुपये प्रति 10 ग्राम144026 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 133079 रुपये प्रति 10 ग्राम133330 रुपये प्रति 10 ग्राम132458 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 108962 रुपये प्रति 10 ग्राम109168 रुपये प्रति 10 ग्राम108454 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 84991 रुपये प्रति 10 ग्राम85151 रुपये प्रति 10 ग्राम84594 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹147420₹135150₹110610
मुंबई₹147280₹135000₹110460
कोलकाता₹147280₹135000₹110460
चेन्नई₹147280₹135000₹113150
पटना₹147320₹135050₹110510
लखनऊ₹147420₹135150₹110610
मेरठ₹147420₹135150₹110610
अयोध्या₹147420₹135150₹110610
कानपुर₹147420₹135150₹110610
गाजियाबाद₹147420₹135150₹110610
नोएडा₹147420₹135150₹110610
गुरुग्राम₹147420₹135150₹110610
चंडीगढ़₹147420₹135150₹110610
जयपुर₹147420₹135150₹110610
लुधियाना₹147420₹135150₹110610
गुवाहाटी₹147280₹135000₹110460
जलगांव₹147280₹135000₹110460
इंदौर₹147320₹135050₹110510
अहमदाबाद₹147320₹135050₹110510
वडोदरा₹147320₹135050₹110510
सूरत₹147320₹135050₹110510
पुणे₹147280₹135000₹110460
नागपुर₹147280₹135000₹110460
नासिक₹147310₹135030₹110490
बैंगलोर₹147280₹135000₹110460
भुवनेश्वर₹147280₹135000₹110460
रायपुर₹147280₹135000₹110460
हैदराबाद₹147280₹135000₹110460

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोना का भाव

राष्ट्रीय राजधानी के दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में 1,900 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह दो सप्ताह के उच्च स्तर 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत 1,900 रुपये बढ़कर 1,49,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। मंगलवार को यह 1,47,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सात जुलाई को स्थानीय बाजार में सोने की कीमत 1,49,250 रुपये प्रति 10 ग्राम थीं। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोने की कीमत 47.43 डॉलर या 1.16 प्रतिशत बढ़कर 4,125.24 डॉलर प्रति औंस हो गई।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 1,580 रुपये की तेजी के साथ 1,44,463 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1,580 रुपये यानी 1.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,44,463 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,127.3 डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजार में मजबूत कीमतों, फिर से बढ़ी हाजिर मांग और पिछले सप्ताह की गिरावट के बाद निचली कीमत पर लिवाली बढ़ने के कारण सोने में लगातार तीसरे सत्र में तेजी बनी रही। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि बुधवार को वैश्विक बाजार से मिले सकारात्मक संकेतों के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई और हाजिर मांग में सुधार आने के बाद कीमतें दो सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गईं।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article