Aaj Ka Rashifal 16 December 2025 Tuesday (आज का राशिफल 16 दिसंबर 2025): छप्परफाड़ कमाई के लिए तैयार रहें ये 6 राशियां, आज होगा खूब लाभ, पढ़ें 16 दिसंबर का राशिफल
- Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: Mohit Tiwari
- Updated Dec 16, 2025, 08:50 AM IST
Aaj Ka Rashifal 16 December 2025 Tuesday (आज का राशिफल): आज धनु संक्रांति है। सूर्य गुरु की राशि धनु में प्रवेश कर चुके हैं। चंद्रमा शुक्र की राशि तुला में है। सूर्य एक राशि में लगभग 30 दिन तक रहते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन की तिथि को उस राशि की सूर्य संक्रांति कहते हैं। आज का व्रत और सूर्योपासना जीवन में धन, यश, पद और प्रतिष्ठा देती है। भौतिक विज्ञान के अनुसार सभी ग्रह सूर्य के चारों तरफ दीर्घ वृत्ताकार मार्ग में चक्कर लगाते हैं। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।
16 दिसंबर का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 16 December 2025 Tuesday: आज 16 दिसंबर को षौष माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। जो रात 11 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। वहीं, दोपहर 2 बजकर 9 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। इसके बाद विशाखा नक्षत्र लग जाएगा। योग अतिगण्ड दोपहर 1 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। इसके बाद सुकर्मा योग लग जाएगा। करण कौलव सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। इसके बात तैतिल करण लग जाएगा। जो रात 11 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। इसके बाद गर करण रहेगा।
ग्रहों की स्थिति में आज चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे। वहीं सूर्य आज के दिन धनु में गोचर कर जाएंगे। वृश्चिक में शुक्र और बुध रहेंगे। मंगल धनु में और मीन में शनि रहेंगे। राहु कुंभ और केतु सिंह में रहेंगे। मिथुन में गुरु का वास रहेगा। ग्रहों की नक्षत्रों की स्थिति को देखते हुए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है?
मेष राशि
धनु संक्रांति के दिन सूर्य भाग्य भाव में रहेंगे। चंद्रमा सातवें और गुरु तीसरे गोचर में है। जॉब में उन्नति से खुश रहेंगे। बिजनेस ग्रोथ के तनाव से बचें। स्टूडेंट्स करियर से जुड़े काम पर ज्यादा समय दें क्योंकि आपका परफॉर्मेंस महत्वपूर्ण है। अनुशासित जीवनचर्या से स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। लव लाइफ में शुभता और सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय: शिव उपासना करें, शिव मंदिर में पीपल-बेल का पेड़ लगाएं, गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग: लाल और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि
आज से सूर्य आपके अष्टम भाव में रहेंगे। आईटी-बैंकिंग जॉब वालों को नई जिम्मेदारी मिलेगी, इससे प्रसन्न रहेंगे। चंद्रमा छठे भाव में है। सेहत पर ध्यान दें। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट रखें। लव लाइफ में मिठास बनी रहेगी। जॉब में विशेष प्रोजेक्ट पूरा करने में लगे रहेंगे। कफ जनित विकार संभव है।
उपाय: शिव पूजा करें, शिवलिंग पर कुश-जल अर्पित करें, तिल-चावल दान करें।
शुभ रंग: सफेद और नीला
भाग्य प्रतिशत: 55%
मिथुन राशि
सूर्य सातवें और चंद्रमा पांचवें भाव में है। स्टूडेंट्स को लाभ मिलेगा। जॉब में पेंडिंग महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। बिजनेस में नया काम शुरू करने के लिए प्रयास करें। सेहत अच्छी रहेगी। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। युवा इमोशन में न पड़ें। रियल एस्टेट वाले सफल रहेंगे।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें, कम्बल दान करें, गंगा स्नान करें।
शुभ रंग: हरा और नीला भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क राशि
सूर्य छठे भाव में है। चंद्रमा चौथे और गुरु व्यय भाव में है। बिजनेस ग्रोथ अच्छी है। सफलता में विलंब आपको परेशान करता है। स्टूडेंट्स करियर में बेहतर परिणाम पाएंगे। बिजनेस में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
उपाय: शिव मंदिर जाएं, शिवलिंग का जलाभिषेक करें, उड़द-कम्बल दान करें, गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग: सफेद और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
सिंह राशि
सूर्य पांचवें भाव में शुभ है। स्टूडेंट्स को लाभ मिलेगा। बिजनेस में तनाव रह सकता है। शनि अष्टम भाव में बड़ी समस्या का समाधान करेंगे। स्टूडेंट्स समय का सही उपयोग करें। दान-पुण्य करें। मंगल आत्मबल बढ़ाएगा।
उपाय: तिल दान करें, सूर्योपासना करें, श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 3 बार पाठ करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
कन्या राशि
जॉब बेहतर रहेगी। मिली जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं। सेहत पर लापरवाही न करें। बिजनेस में बड़ा लाभ संभव है। समर्पण से काम करें तो सकारात्मक ऊर्जा सफलता दिलाएगी। बिजनेस में अचानक धन आएगा। पवित्र नदी में स्नान उत्तम रहेगा। राजनीति में सफलता मिलेगी। लव लाइफ के लिए समय निकालें।
उपाय: स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
तुला राशि
सूर्य तीसरे और चंद्रमा अपनी राशि में है। जॉब में मन नहीं लग रहा है, कई दिनों से मन डिस्टर्ब है। मन लगे या न लगे, दोनों अच्छे हैं। बड़ा निर्णय लेने के लिए गहन विचार करें। लव लाइफ सुंदर और आकर्षक रहेगी। प्रेमी के साथ यात्रा मन को रोमांच और तनाव से मुक्त रखेगी। स्वार्थी लोगों से दूर रहें।
उपाय: विष्णु जी के मंदिर जाएं और 4 परिक्रमा करें, धार्मिक पुस्तकें दान करें।
शुभ रंग: सफेद और हरा
भाग्य प्रतिशत: 75%
वृश्चिक राशि
सूर्य दूसरे भाव में एक महीने रहेंगे। करियर में उन्नति और जॉब में प्रमोशन की बाधाएं दूर होंगी। चंद्रमा व्यय भाव में सहयोग देगा। लव लाइफ सुंदर रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय: माता दुर्गा के मंदिर जाएं और एक परिक्रमा करें, कम्बल दान करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 60%
धनु राशि
आज धनु संक्रांति है। सूर्य एक महीने इसी राशि में रहेंगे। प्रतिदिन पिताजी का चरण स्पर्श करें। जॉब चेंज के लिए निर्णय शक्ति बढ़ाएं। करियर को लेकर सीरियस रहें। युवा लव लाइफ और पढ़ाई में बैलेंस रखें। पढ़ाई ज्यादा महत्वपूर्ण है। ऑफिस में वाद-विवाद से बचें। लव लाइफ में चंद्रमा-शुक्र लाभ देंगे।
उपाय: धार्मिक पुस्तकें दान करें, गंगा स्नान करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
मकर राशि
चंद्रमा दसवें भाव में है। सूर्य व्यय भाव में है। करियर प्रगति में जॉब वर्क बहुत जरूरी है। राजनीति में सफलता मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद से जीवन सही दिशा मिलेगी। चंद्रमा की स्थिति सहायता करेगी। गुरु का छठा गोचर मन को आध्यात्मिक बनाएगा। सेहत बेहतर रहेगी।
उपाय: शिव उपासना करें, शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं।
शुभ रंग: नीला और आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 60%
कुंभ राशि
सूर्य ग्यारहवें और चंद्रमा भाग्य भाव में गोचर करेंगे। बिजनेस मैन सफल रहेंगे। स्टूडेंट्स सिस्टेमेटिक पढ़ाई से लक्ष्य पूरा करेंगे। राहु समस्या दे सकता है। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। उड़द दान करें। सेहत बेहतर रहेगी।
उपाय: शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
मीन राशि
गुरु चौथे और चंद्रमा अष्टम भाव में है। सेहत पर सचेत रहें। बिजनेस में नया प्रोजेक्ट मिलेगा। जॉब में खुश रहेंगे और वर्क को सही दिशा देंगे। तनाव न लें। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्किन विकार संभव है।
उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें, ऊनी वस्त्र दान करें, अन्न दान करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 75%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|