अध्यात्म

Numerology Prediction (14 दिसंबर 2025 का अंकफल): महीने की इन 8 तारीखों में जन्मे लोगों को आज होगा छप्परफाड़ लाभ, पढ़ें 14 दिसंबर का अंकफल

Daily Numerology Prediction (14 दिसंबर 2025 का अंकज्योतिष भविष्यफल): आपकी जन्म की तारीख आपके आने वाले भविष्य को बता सकती है। दरअसल आपकी जन्म की तारीख या उसके अंकों का योग से आया सिंगल डिजिट नंबर 1 से 9 के बीच में कोई होगा। 1 से 9 के बीच के नंबर किसी न किसी ग्रह से संबंध रखते हैं। इस नंबर से आप अपने भविष्य के बारे में आसानी से जान सकते हैं तो आइए आपकी बर्थडेट से जानते हैं कि आज का अंकफल आपके लिए क्या कह रहा है?

Image

Numerology Prediction (14 दिसंबर 2025 का अंकफल)

Daily Numerology Prediction (14 दिसंबर 2025 का अंकज्योतिष भविष्यफल): आज 14 दिसंबर 2025 और दिन रविवार है। आज की तारीख 14 के अंकों का योग 5 है। वहीं, पूरी तारीख के अंकों का योग 8 है। अंकज्योतिष में नंबर 5 के स्वामी बुध और और नंबर 8 के स्वामी शनि माने जाते हैं। इस कारण आज के दिन पर शनि और बुध का प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके साथ ही दिन रविवार होने के चलते सूर्य का भी प्रभाव लोगों की लाइफ पर पड़ेगा। यह दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब, ये तो आप दैनिक अंकज्योतिष भविष्यफल से ही जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

जॉब में प्रमोशन और व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 8 जॉब में पद परिवर्तन दे सकता है। मूलांक 5 और 7 वाले व्यक्ति लाभ देंगे। हड्डी संबंधी रोग से परेशानी हो सकती है।

उपाय: उड़द दान करें।

शुभ रंग: लाल और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

जॉब में काम का दबाव रहेगा। मूलांक 5 और 8 वाले उच्चाधिकारी लाभ देंगे। जॉब में प्रोग्रेस है। धार्मिक कार्यों से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: चन्द्रमा से सम्बंधित द्रव्य चावल या शक्कर का दान करें।

शुभ रंग: पीला और लाल

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

गुरु और शनि व्यवसाय में बड़ा अवसर देंगे। जॉब में उन्नति होगी। रियल एस्टेट से लाभ होने की संभावना है। पेट संबंधी कष्ट हो सकता है।

उपाय: मसूर और गुड़ दान करें।

शुभ रंग: हरा और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

मैनेजमेंट और बैंकिंग फील्ड में बड़ी सफलता मिलेगी। मूलांक 6 और 8 वाले व्यक्तियों से शुभ लाभ होगा। सेहत ठीक रहेगी।

उपाय: राहु बीज मंत्र का 11 बार जप करें।

शुभ रंग: हरा और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 4 और 6 से व्यवसाय में लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। रुका कार्य प्रगति पर आएगा। बिजनेस ग्रोथ के लिए श्री सूक्त पढ़ें। सेहत बेहतर रहेगी।

उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और नीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। शनि और शुक्र का सहयोग मिलेगा। आर्थिक प्रगति होगी। नेत्र के मरीज सावधानी रखें।

उपाय: सूर्योपासना करें, गुड़-गेहूं दान करें।

शुभ रंग: हरा और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

अपने प्रगति से खुश रहेंगे। बिजनेस में सफलता है। मूलांक 5 और 7 वाले व्यक्ति लाभ देंगे। शुगर के रोगी सावधानी रखें।

उपाय: मंगल के द्रव्य गुड़-गेहूं दान करें।

शुभ रंग: हरा और नीला

भाग्य प्रतिशत: 50%

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

व्यवसाय में विवादों से बचें। शनि और शुक्र जॉब में बड़ी सफलता देंगे। धन निवेश की तरफ बढ़ेंगे। कफ जनित रोग की संभावना है।

उपाय: चावल दान करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

मंगल और गुरु का सपोर्ट रहेगा। मूलांक 5 और 7 वाले उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। शनि और मंगल व्यवसाय को नया काम देंगे। सेहत को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

उपाय: श्रीकृष्ण नाम संकीर्तन व सप्त अन्न दान भाग्योदय के लिए सुंदर उपाय हैं।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article