राशिफल

Daily Horoscope (आज का राशिफल 29 दिसंबर 2025): साल 2025 का आखिरी सोमवार आज, जानिए आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब?

Daily Horoscope (आज का राशिफल 29 दिसंबर 2025): साल 2025 का आखिरी सोमवार आप सभी के लिए कैसा रहेगा, यह आप आराम से आज के राशिफल के माध्यम से जान सकते हैं। ग्रहों और नक्षत्रों की चाल से आकलन कर बनाया जाने वाला, यह राशिफल दिन के रूट मैप की तरह ही काम करता है। इससे आप अपने दिन को और बेहतर बनाने की कोशिश कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए क्या कह रहा है।

Image

29 दिसंबर का राशिफल

Daily Horoscope (आज का राशिफल 29 दिसंबर 2025): आज 29 दिसंबर का दिन सोमवार है। आज के दिन षौष माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 10 बजकर 12 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद दशमी लग जाएगी। नक्षत्र रेवती सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। इसके बाद अश्विनी नक्षत्र लग जाएगा। वहीं, परिघ योग सुबह 7 बजकर 36 मिनट तक रहने वाला है। इसके बाद शिव योग लग जाएगा। कौलव करण सुबह 10 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। इसके बाद तैतिल लग जाएगा, जो रात 9 बजकर 5 मिनट तक रहेगा, फिर गर करण प्रारंभ होगा। इस करण के साथ ही दिन का अंत होगा।

ग्रहों की बात करें तो आज चंद्रमा सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक तो मीन राशि में रहेंगे। इसके बाद मेष में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य, शुक्र और मंगल व सुबह 7 बजकर 27 मिनट के बाद से बुध भी धनु राशि में रहेंगे। मिथुन में गुरु, सिंह में केतु और कुंभ में राहु व मीन में शनि पहले की तरह विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं कि यह ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति आज किनके लिए शुभ और किनके लिए अशुभ रहेगा। आइए सभी 12 राशि वालों का राशिफल जानते हैं।

मेष राशि का आज का राशिफल (मेष राशि से जुड़ी खबरें)

चंद्रमा और शनि बारहवें भाव में हैं। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। आप नित नए सपने बुनते हैं। समय अब बेहतर है। करियर में प्रगति होगी। प्रगति की बाधाओं के समाधान के लिए श्री गणेश उपासना करें। लव लाइफ में तनाव से बचें। बिजनेस में कार्य बेहतर रहेगा। संतान के करियर में प्रोग्रेस है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और रुके काम आगे बढ़ेंगे।

उपाय: भगवान विष्णु जी की उपासना करें, धार्मिक पुस्तकें दान करें, पिताजी का आशीर्वाद लें, गाय को केला खिलाएं।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 70%

वृषभ राशि का आज का राशिफल (वृषभ राशि से जुड़ी खबरें)

चंद्रमा एकादश भाव में है। जॉब में अब पोजिशन बेहतर होगी। करियर में ज्यादा वर्क लोड के टेंशन से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण बनाएं, अधीनस्थ सहयोगियों का सपोर्ट मिल सकता है। क्रोध पर संयम रखें। जॉब में विशेष प्रोजेक्ट पूरा करने में लगे रहेंगे। प्रेम में फैमिली की बातों और पर्सनल रिलेशन से परेशान रह सकते हैं। सेहत से खुश रहेंगे।

उपाय: कम्बल दान करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि का आज का राशिफल (मिथुन राशि से जुड़ी खबरें)

बुध और शुक्र आर्थिक समृद्धि देंगे। किसी सरकारी काम में रुकावट अब खत्म होने की ओर है। आज का दिन बिजनेस के लिए अच्छा रहेगा। रुका प्रोजेक्ट वर्क पूरा होगा। सेहत से खुश रहेंगे। युवा एक-दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखें। गाय को पालक खिलाएं। करियर में नई शुरुआत हो सकती है।

उपाय: चांदी का चंद्रमा मंदिर में दान करें।

शुभ रंग: हरा और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 60%

कर्क राशि का आज का राशिफल (कर्क राशि से जुड़ी खबरें)

चंद्रमा और गुरु अनुकूल हैं। जॉब में लगातार अच्छे परफॉर्मेंस के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। वर्क के प्रति समर्पित रहें तो भविष्य में बेहतर परिणाम मिलेंगे। व्यवसाय में नया अनुबंध लाभ देगा। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास कायम रखें। परिवार में सुख रहेगा।

उपाय: चावल-तिल दान करें।

शुभ रंग: पीला और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 70%

सिंह राशि का आज का राशिफल (सिंह राशि से जुड़ी खबरें)

सूर्य पांचवें भाव में शिक्षा और संतान को प्रगति देंगे। करियर में गुरु और चंद्रमा की मदद से सफलता मिलेगी। किसी सरकारी काम में विवाद संभव है। कई काम एक साथ करने से बचें। योग-ध्यान करें। ऊर्जा का सही उपयोग करें।

उपाय: सूर्योपासना करें, श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 60%

कन्या राशि का आज का राशिफल (कन्या राशि से जुड़ी खबरें)

बिजनेस में बड़ी सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों संग धार्मिक यात्रा प्लान करेंगे। बैंकिंग और आईटी फील्ड के लिए समय उत्तम है। समस्या पिताजी से शेयर करें। पिताजी का आशीर्वाद जरूरी है। करियर में सहयोग मिलेगा।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें, अनार दान करें।

शुभ रंग: हरा और नीला

भाग्य प्रतिशत: 60%

तुला राशि का आज का राशिफल (तुला राशि से जुड़ी खबरें)

जॉब में प्रमोशन की संभावना बन सकती है। स्टूडेंट्स स्टडी क्रमबद्ध तरीके से करें। लव लाइफ खुशहाल रहेगी, मन को रोमांच और तनाव मुक्त रखेगी। लिवर या बीपी पेशेंट सावधान रहें। ज्यादा तनाव सेहत के लिए हानिप्रद हो सकता है।

उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा के 9 पाठ करें।

शुभ रंग: हरा और नीला

भाग्य प्रतिशत: 70%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल (वृश्चिक राशि से जुड़ी खबरें)

बिजनेस बेहतर चल रहा है लेकिन नई डील में संशय बनी रहेगी। जॉब प्रमोशन की अनिश्चितता दूर होगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। मंगल पेट विकार दे सकता है। परिवार में सुख रहेगा।

उपाय: भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं और 4 परिक्रमा करें। गुरु-पिताजी का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि का आज का राशिफल (धनु राशि से जुड़ी खबरें)

गुरु धार्मिक अनुष्ठान सफल करेंगे। बिजनेस में प्रगति से प्रयास बेहतर रहेगा। स्टूडेंट्स परफॉर्मेंस प्रोफेशनल करें। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट से परेशान रहेंगे। बिजनेस को नई दिशा देंगे। पुराने मित्र के आगमन से घर में खुशी रहेगी। लव लाइफ शानदार रहेगी।

उपाय: शिवलिंग पर दही-कुशोदक से अभिषेक करें।

शुभ रंग: पीला और लाल

भाग्य प्रतिशत: 55%

मकर राशि का आज का राशिफल (मकर राशि से जुड़ी खबरें)

शनि और चंद्रमा व्यवसाय बेहतर करेंगे। स्टूडेंट्स सकारात्मक सोच से जीवन सही दिशा देंगे। ऑफिस में अधीनस्थ वर्कर्स की समस्याएं कुशलता से हल करेंगे। वाहन खरीदने का विचार आएगा। लव लाइफ में नया टर्न आ सकता है। विवाह की बात घर में करें।

उपाय: ऊनी वस्त्र दान करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

कुंभ राशि का आज का राशिफल (कुंभ राशि से जुड़ी खबरें)

जॉब की प्रॉब्लम अब खत्म हो सकती है। बिजनेस समस्याएं हल करें। सिस्टेमेटिक वर्क से काम सही समय पर पूरा होगा। टाइम मैनेजमेंट रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

उपाय: उड़द दान करें।

शुभ रंग: नीला और आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 75%

मीन राशि का आज का राशिफल (मीन राशि से जुड़ी खबरें)

गुरु और चंद्रमा अनुकूल हैं। जल्द बड़ी सफलता मिल सकती है। बिजनेस से खुश रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत से थोड़ा परेशान रह सकते हैं। चंद्रमा कफ जनित रोग दे सकता है।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article