राशिफल

Aaj Ka Rashifal (15 दिसंबर का राशिफल): आज महालाभ के लिए तैयार रहें ये 5 राशियां, पढ़ें 15 दिसंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (15 दिसंबर का राशिफल): आज सफला एकादशी है। चंद्रमा शुक्र की राशि तुला में है। दिन सोमवार है। एकादशी पुण्य संचय का अनुपम अवसर है। गंगा सहित किसी पवित्र नदी के तट पर किया गया नाम या मंत्र जप अनंत गुणा फलदायक होता है। एकादशी का व्रत और श्री विष्णु उपासना कई जन्मों के पाप नष्ट कर देती है। आइए राशिफल से जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है?

Image

15 दिसंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (15 दिसंबर का राशिफल): आज 15 दिसंबर दिन सोमवार षौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी है, जिसे सफला एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह रात 9 बजकर 19 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी।

आज सुबह 11 बजकर 8 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके बाद स्वाती नक्षत्र लग जाएगा। योग शोभन दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इसके बाद अतिगण्ड योग लग जाएगा। करण बव सुबह 8 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। इसके बाद बालव करण लगेगा जो रात 9 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। अंत में कौलव करण रहेगा।

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे। वृश्चिक राशि में सूर्य, बुध और शुक्र मौजूद रहेंगे। सिंह में मायावी केतु और कुंभ में राहु रहेंगे। मिथुन में गुरु और धनु में मंगल रहेंगे। मीन में शनि मौजूद रहेंगे। ग्रहों की स्थिति के अनुसार जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

चंद्रमा सातवें और गुरु तीसरे भाव में है। बिजनेस से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलेगी। शनि बारहवें भाव में है। स्टूडेंट्स के लिए दिन संघर्षशील लेकिन प्रगति का है। बिजनेस प्रगति की बाधाएं दूर करने के लिए प्रयास करें। युवा लव लाइफ में खुश रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें, मूंग-गुड़ दान करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि

चंद्रमा छठे भाव में है, लेकिन गुरु तीसरे भाव में है। बिजनेस में नए कामों की उम्मीद रहेगी। क्रोध से बचें। स्टूडेंट्स एकाग्रता के लिए ध्यान-योग करें। उच्चाधिकारियों से विवाद संभव है। वाणी पर संयम रखें। परिवार की समस्या से परेशान रह सकते हैं।

उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 3 बार पाठ करें।

शुभ रंग: बैगनी और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि

चंद्रमा पांचवें भाव में है। स्टूडेंट्स को लाभ होगा। गुरु अपनी राशि में और शनि दसवें भाव में है। रियल एस्टेट और बैंकिंग वाले महत्वपूर्ण दिन रहेगा। बिजनेस अच्छा चलेगा। परिवार में रुका सरकारी काम पूरा होगा। सेहत अच्छी रहेगी। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। युवा इमोशन में न पड़ें। वाहन सावधानी से चलाएं।

उपाय: मसूर-तिल दान करें, सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा और आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 55%

कर्क राशि

बिजनेस में सफल रहेंगे। जॉब में मनचाही सफलता अभी नहीं मिल रही है। चंद्रमा और गुरु बेहतर फल देंगे। जॉब चेंज का प्रयास भविष्य में अच्छे नतीजे देगा। लिवर की समस्या से तनाव हो सकता है। सेहत बहुत बेहतर नहीं रहेगी। लव लाइफ बेहतर है।

उपाय: शिव उपासना करें, चावल-शक्कर दान करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 75%

सिंह राशि

सूर्य चौथे और चंद्रमा तीसरे भाव में है। बिजनेस-जॉब में लाभ रहेगा। शुक्र का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ बेहतर करने के लिए लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। दान-पुण्य करें। धार्मिक यात्रा होगी। मन एकाग्र करने के लिए योग-ध्यान करें। शिव उपासना जारी रखें।

उपाय: सूर्य के द्रव्य गेहूं-गुड़ दान करें, पिताजी का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: नारंगी और पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि

सूर्य तीसरे और गुरु दसवें भाव में है। जॉब-बिजनेस में कार्यशैली चमत्कारिक रहेगी। सही मेहनत सफलता दिलाएगी। धन आएगा। राजनीति में सफलता मिलेगी। बिजनेस में नया प्रोजेक्ट उत्तम रहेगा।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ें, उड़द-गुड़ दान करें, गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: हरा और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 55%

तुला राशि

चंद्रमा अपनी राशि में है। जॉब प्रमोशन में लाभ होगा। परिवार में रुका काम पूरा होगा। यात्रा मन को रोमांच और तनाव से मुक्त रखेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। राहु सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें, गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: हरा और नीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृश्चिक राशि

सूर्य-शुक्र अपनी राशि में और गुरु अष्टम भाव में है। धन आएगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आध्यात्मिक उन्नयन से मन ऊर्जा से भरा रहेगा। बिजनेस में खुशी रहेगी। संतान करियर की चिंता दूर होगी। लव लाइफ सुंदर रहेगी।

उपाय: श्री सूक्त पढ़ें, सात अन्न दान करें।

शुभ रंग: लाल और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि

सूर्य बारहवें भाव में शुभ है। गुरु और चंद्रमा जॉब के लिए मंगलमय फल देंगे। बिजनेस में नई डील का प्रयास अच्छा रहेगा। सेहत से परेशान रहेंगे। स्टूडेंट्स करियर में सफल रहेंगे। लव लाइफ में सफलता मिलेगी। क्रोध से बचें।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: पीला और लाल

भाग्य प्रतिशत: 55%

मकर राशि

सूर्य ग्यारहवें और चंद्रमा दसवें भाव में है। बिजनेस में लाभ रहेगा। स्टूडेंट्स सकारात्मक सोच से आगे बढ़ें। जॉब प्रमोशन में उच्चाधिकारियों की सलाह मदद करेगी। लव लाइफ में सुखद यात्रा होगी। वाहन खरीद सकते हैं। व्यय नियंत्रित रखें।

उपाय: ऋग्वैदिक श्री सूक्त का 16 पाठ करें।

शुभ रंग: हरा और आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 65%

कुंभ राशि

सूर्य दसवें भाव में है। शनि दूसरे और चंद्रमा अष्टम भाव में है। जॉब में पद परिवर्तन से खुश रह सकते हैं। सही समय है। उचित निर्णय लें। निगेटिव सोच से बचें। बिजनेस में रुका धन मिलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें, सुंदरकांड पढ़ें।

शुभ रंग: सफेद और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 65%

मीन राशि

चंद्रमा अष्टम भाव में है। सेहत पर बहुत ध्यान दें। गुरु चौथे भाव में परिवार विवाद खत्म करेंगे। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट और कार्य पद्धति सही रखें। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। सेहत बेहतर रहेगी। सूर्य भाग्य भाव में शुभ हैं। राहु नस-हड्डी समस्या दे सकता है।

उपाय: कम्बल-ऊनी वस्त्र दान करें।

शुभ रंग: लाल और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 65%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article