राशिफल

राहु-केतु का आज के दिन पर रहेगा प्रकोप, अपनी बर्थडेट से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 13 दिसंबर

Daily Numerology Prediction: आज की तारीख 13 के अंकों का योग 4 व पूरी तिथि 13 दिसंबर 2025 के अंकों का योग 7 है। वहीं, आज का दिन शनिवार है। इस कारण आज के दिन पर राहु-केतु और शनि का प्रकोप देखने के लिए मिलेगा। आइए जानते हैं कि सभी 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

Image

13 दिसंबर 2025 का अंक ज्योतिष भविष्यफल

Daily Numerology Prediction: आज 13 दिसंबर 2025 दिन शनिवार है। आज की तारीख के अंकों का योग 1+3=4 (4) है। अंकज्योतिष में नंबर 4 को राहु के स्वामित्व वाला माना गया है। वहीं, पूरी तिथि के अंकों का योग (1+3+1+2+2+0+2+5= 16= 1+6= 7) अंक 7 है। अंक 7 के स्वामी केतु हैं। राहु धड़ और केतु शरीर है। ये दोनों ही मायावी और छाया ग्रह हैं। इस कारण आज पूरे दिन पर राहु और केतु का प्रभाव रहने वाला है। इसके साथ ही आज का दिन शनि है तो शनि का भी असर आज के दिन देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं सभी 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

सूर्य, गुरु और मंगल का सपोर्ट है। जॉब में प्रमोशन और व्यवसाय में उन्नति होगी। मूलांक 6 और 7 वाले सहयोगी लाभ देंगे। नई पार्टनरशिप से बचें। स्किन या नस की तकलीफ हो सकती है।

उपाय: गाय को रोटी-गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता रहेगी। मूलांक 4 और 8 वाले लाभ दिलाएंगे। जॉब में प्रमोशन होगा। माता का आशीर्वाद लेकर कोई बड़ा निर्णय लें। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: चंद्र बीज मंत्र का 11 बार जप करें।

शुभ रंग: सफेद और हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

गुरु और राहु का सपोर्ट है। व्यवसाय में प्रगति होगी। जॉब में नई जिम्मेदारी मिलेगी। जॉब चेंज का प्रयास सफल हो सकता है। पेट संबंधी समस्या या आंखों में तकलीफ हो सकती है।

उपाय: सूर्योपासना करें।

शुभ रंग: पीला और लाल

भाग्य प्रतिशत: 55%

मूलांक 4 (4, 13, 22 31 तारीख को जन्मे लोग)

बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट से लाभ होगा। मूलांक 5 और 7 वाले उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे। सेहत में सुधार होगा।

उपाय: सात अन्न दान करें।

शुभ रंग: आसमानी और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

केतु-मंगल व्यवसाय में प्रगति दिलाएंगे। मूलांक 4 और 7 वाले उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे। बुध-केतु मित्र हैं। सेहत को लेकर खुश रहेंगे।

उपाय: गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: हरा और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 70%

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

केतु और शुक्र जॉब में नई जिम्मेदारी दिलाएंगे। प्रमोशन के संकेत हैं। शुगर के मरीज सावधानी रखें।

उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं और मसूर दान करें।

शुभ रंग: नीला और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 55%

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

केतु और राहु व्यवसाय में नया कॉन्ट्रैक्ट दिला सकते हैं। जॉब में प्रमोशन के लिए अच्छा समय है। पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

उपाय: मंगल बीज मंत्र का 21 बार जप करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 60%

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

शनि और केतु जॉब में बड़ा लाभ दिला सकते हैं। राहु-शनि नई बिजनेस डील देंगे। सेहत बेहतर रहेगी।

उपाय: शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाएं।

शुभ रंग: काला और नीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

मंगल और केतु व्यवसाय को नई दिशा देंगे। मूलांक 4 और 7 वाले उच्चाधिकारी प्रमोशन दिला सकते हैं। पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

उपाय: गुड़-मसूर दान करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 55%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article