राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों पर आज बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा, बेहतरीन रहेगा 12 दिसंबर, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। दिन शुक्रवार है तो श्री सूक्त का पाठ अवश्य करें। चंद्रमा बुध की राशि में हैं। बुध वाणी और प्रबंधन के कारक हैं। राहु का उपाय भी बुध से ही होता है। श्री गणेश उपासना करें। आज मेष-धनु वाले वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों से जुडी खबरें, आज का दिन कैसा रहने वाला है?

Image

12 दिसंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो दोपहर 2 बजकर 56 तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। पूरे दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही प्रीति योग सुबह 11 बजकर 12 तक रहेगा। इसके बाद आयुष्मान योग लग जाएगा। करण कौलव दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इसके बाद तैतिल करण लग जाएगा।

ग्रहों की बात करें तो चंद्रमा सुबह 10 बजकर 20 मिनट तक सिंह राशि में रहेंगे। इसके बाद कन्या राशि में चले जाएंगे। सूर्य, बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में रहेंगे। गुरु मिथुन में और सिंह में केतु रहेंगे। मीन में शनि और मायावी राहु कुंभ में मौजूद रहेगा। ग्रहों और नक्षत्रों की इस स्थिति से जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

मेष राशि आज का राशिफल

चंद्रमा छठे भाव में रहेंगे। आप सेहत का ध्यान रखें। परिवार के कामों में व्यस्त रहेंगे। मन विचलित हो सकता है। इस कारण ध्यान-योग करें। स्टूडेंट्स करियर प्रगति से खुश रहेंगे। बिजनेस में शुक्र लाभ देंगे। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी।

उपाय: मंगल के द्रव्य (गुड़-गेहूं) दान करें, गाय को केला खिलाएं।

शुभ रंग: सफेद और लाल

भाग्य प्रतिशत: 70%

वृषभ राशि आज का राशिफल

चंद्रमा पांचवें भाव में रहेंगे। स्टूडेंट्स को लाभ होगा। गुरु दूसरे भाव में रहेंगे। जॉब में सफलता मिलेगी। शनि ग्यारहवें भाव में रहेंगे, इस कारण धन आएगा। जॉब में पद परिवर्तन के योग हैं।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: नारंगी और लाल

भाग्य प्रतिशत: 60%

मिथुन राशि आज का राशिफल

सूर्य-शुक्र छठे भाव में रहेंगे। इससे आर्थिक लाभ होगा, पर सेहत खराब हो सकती है। चंद्रमा चौथे भाव में रहेंगे और परिवार में प्रगति होगी। जॉब चेंज का निर्णय सोच-समझकर लें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

उपाय: स्वास्थ्य के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला और आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि आज का राशिफल

चंद्रमा तीसरे भाव में रहेंगे। जॉब में सफलता या प्रमोशन का बड़ा मौका मिल सकता है। रियल एस्टेट, आईटी-बैंकिंग वाले बहुत उत्साहित रहेंगे। कोई रुका काम पूरा होगा। राजनीति में सफलता मिलेगी।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद और पीला

भाग्य प्रतिशत: 55%

सिंह राशि आज का राशिफल

चंद्रमा दूसरे भाव में रहेंगे और बिजनेस-जॉब में सफलता मिलेगी। घर में शांति बनाए रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जॉब में नए अवसर आएंगे। सूर्य-शुक्र चौथे भाव में घर में समृद्धि देंगे।

उपाय: श्री सूक्त पढ़ें, कम्बल दान करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि आज का राशिफल

चंद्रमा अपनी राशि में रहेंगे। इसके साथ ही बिजनेस-जॉब में सफलता मिलेगी। सूर्य-शुक्र तीसरे भाव में रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। बड़ा धन लाभ संभव है। जॉब में पद परिवर्तन का प्रयास करें।

उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र पढ़ें, उड़द दान करें।

शुभ रंग: नारंगी और पीला

भाग्य प्रतिशत: 70%

तुला राशि आज का राशिफल

सूर्य-शुक्र दूसरे भाव में रहेंगे। बिजनेस में प्रगति होगी। चंद्रमा व्यय भाव में रहेंगे। सेहत खराब कर सकते हैं। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृश्चिक राशि आज का राशिफल

चंद्रमा ग्यारहवें भाव में रहेंगे। बिजनेस में सफलता मिलेगी। जमीन खरीदने के योग हैं। दाम्पत्य जीवन में विश्वास बनाए रखें। बैंकिंग जॉब में बुध सफल करेंगे।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: गुलाबी

भाग्य प्रतिशत: 70%

धनु राशि आज का राशिफल

गुरु सातवें और चंद्रमा दसवें भाव में रहेंगे, जो बहुत शुभ योग है। जॉब में प्रमोशन के सुखद समाचार मिलेंगे। बिजनेस में सफलता होगी।

उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें।

शुभ रंग: बैगनी और आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 65%

मकर राशि आज का राशिफल

चंद्रमा कर्क और शनि तीसरे भाव में रहेंगे। इससे मीडिया, आईटी-बैंकिंग में लाभ होगा। माताजी का आशीर्वाद लें। धार्मिक यात्रा हो सकती है।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 65%

कुंभ राशि आज का राशिफल

चंद्रमा अष्टम भाव में रहेंगे। सेहत का ख्याल रखें। बिजनेस में शुक्र-बुध सफल करेंगे। जॉब में काम का दबाव रहेगा। यात्रा सुखद रहेगी।

उपाय: पीले वस्त्र-फल दान करें, शमी का पेड़ लगाएं।

शुभ रंग: नीला

भाग्य प्रतिशत: 55%

मीन राशि आज का राशिफल

सूर्य-शुक्र नवम भाव में रहेंगे और भाग्य मजबूत होगा। चंद्रमा सातवें भाव में रहेंगे। नई बिजनेस डील सफल होगी। धन आएगा। बिजनेस-जॉब में सफलता मिलेगी।

उपाय: श्री गजेंद्रमोक्ष का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 65%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article