बिजनेस

सोने का भाव आज का 24 जुलाई 2026: रेट में उलटफेर, अपने शहर में जानें 24K, 22K, 18K के दाम दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 24 July 2026: आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 24 July 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के बाद फिर गिरावट शुरू हो गई लेकिन दोपहर बाद फिर बढ़ोतरी होने लगी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव दोपहर बाद तक 0.19% बढ़कर यानी 274 रुपये तेजी के साथ 1,43,095 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,42,821 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोने की कीमत 4,025.50 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं, बुलियन्स अनुसार सोना 1,43,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक 1,44,605 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो दोपहर तक 1,42,757 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,47,420 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,42,757 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 24 जुलाई 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता10 ग्राम1 औंस 1 तोला
24 कैरेट सोना₹1,43,900₹4,07,950₹1,67,842
22 कैरेट सोना₹1,31,908₹3,73,954₹1,53,855
20 कैरेट सोना₹1,19,917₹3,39,958₹1,39,869
18 कैरेट सोना₹1,07,925₹3,05,962₹1,25,882
16 कैरेट सोना₹95,933₹2,71,966₹1,11,895
14 कैरेट सोना₹83,942₹2,37,971₹97,908
12 कैरेट सोना₹71,950₹2,03,975₹83,921
10 कैरेट सोना₹59,958₹1,69,979₹69,934

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 144605 रुपये प्रति 10 ग्राम142757 रुपये प्रति 10 ग्राम142757 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 144026 रुपये प्रति 10 ग्राम142185 रुपये प्रति 10 ग्राम142185 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 132458 रुपये प्रति 10 ग्राम130765 रुपये प्रति 10 ग्राम130765 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 108454 रुपये प्रति 10 ग्राम107068 रुपये प्रति 10 ग्राम107068 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 84594 रुपये प्रति 10 ग्राम83513 रुपये प्रति 10 ग्राम83513 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹147420₹135150₹110610
मुंबई₹147280₹135000₹110460
कोलकाता₹147280₹135000₹110460
चेन्नई₹147280₹135000₹113150
पटना₹147320₹135050₹110510
लखनऊ₹147420₹135150₹110610
मेरठ₹147420₹135150₹110610
अयोध्या₹147420₹135150₹110610
कानपुर₹147420₹135150₹110610
गाजियाबाद₹147420₹135150₹110610
नोएडा₹147420₹135150₹110610
गुरुग्राम₹147420₹135150₹110610
चंडीगढ़₹147420₹135150₹110610
जयपुर₹147420₹135150₹110610
लुधियाना₹147420₹135150₹110610
गुवाहाटी₹147280₹135000₹110460
जलगांव₹147280₹135000₹110460
इंदौर₹147320₹135050₹110510
अहमदाबाद₹147320₹135050₹110510
वडोदरा₹147320₹135050₹110510
सूरत₹147320₹135050₹110510
पुणे₹147280₹135000₹110460
नागपुर₹147280₹135000₹110460
नासिक₹147310₹135030₹110490
बैंगलोर₹147280₹135000₹110460
भुवनेश्वर₹147280₹135000₹110460
रायपुर₹147280₹135000₹110460
हैदराबाद₹147280₹135000₹110460

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुझानों की वजह से गिरावट आई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत 400 रुपये टूटकर 1,49,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इससे पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,49,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 38.92 डॉलर या एक प्रतिशत टूटकर 4,091.17 डॉलर प्रति औंस रह गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने की कीमत 180 रुपये की गिरावट के साथ 62,507 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 180 रुपये यानी 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,46,180 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,121.55 डॉलर प्रति औंस रह गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और इस चिंता के बीच सर्राफा में मुनाफावसूली देखी गई कि लगातार महंगाई के कारण केंद्रीय बैंक मौद्रिक नीति में ढील देने में देरी कर सकते हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ीं, जिससे महंगाई की चिंताएं बढ़ गईं और इस उम्मीद को बल मिला कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व लंबे समय तक सख्त मौद्रिक नीति रुख बनाए रख सकता है या इस साल के आखिर में ब्याज दरें बढ़ा सकता है, जिससे सर्राफा कीमतों पर दबाव पड़ा।

मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि हाजिर सोना टूटकर लगभग 4,093 डॉलर प्रति औंस रह गया, क्योंकि यमन के हूतियों द्वारा महीनों में पहली बार लाल सागर में एक जहाज को निशाना बनाए जाने के बाद कच्चे तेल में तेज उछाल ने निवेशकों की कारोबारी धारणा को प्रभावित किया।

बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article