Pisces Yearly Horoscope 2026 in Hindi (मीन वार्षिक राशिफल 2026): मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026, जानिए कैसी रहेगी आपकी हेल्थ, नौकरी और लव लाइफ
- Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: Mohit Tiwari
- Updated Jan 1, 2026, 10:10 AM IST
Pisces Yearly Horoscope 2026 in Hindi (मीन राशि वालों के लिए 2026 में करियर, जॉब, हेल्थ, लव और पारिवारिक लाइफ कैसी रहेगी) Meen Varshik Rashi 2026: राशि चक्र की 12 वीं और अंतिम राशि मीन है। इस राशि के स्वामी भी गुरु हैं। मीन राशि वालों के लिए साल 2026 कैसा रहेगा, यह आप राशिफल से जान सकते हैं। वार्षिक राशिफल से आप साल के पूरे घटनाक्रम का एक अनुमान लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि मीन राशि वालों की लाइफ के विभिन्न पहलुओं के लिए साल 2025 कैसा रहने वाला है?
मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2026
Pisces Yearly Horoscope 2026 in Hindi (मीन वार्षिक राशिफल 2026): मीन राशि राशिचक्र की बारहवीं और अंतिम राशि है। मीन राशि वाले बहुत बौद्धिक, धार्मिक और आध्यात्मिक होते हैं। मीन राशि वाले प्रशासन, शिक्षा, राजनीति, समाजसेवा, डॉक्टरी, वकालत, टीचिंग, रिसर्च और बड़े स्कूलों के प्रबंधन में बहुत ऊंचे मुकाम हासिल करते हैं।
ये लोग लेखक और मूल्यांकन करने में माहिर होते हैं। हर समय अच्छे-बुरे का विचार करते हैं। मीन राशि वाले भगवान विष्णु के परम भक्त होते हैं। कर्क, सिंह, मेष और वृश्चिक इनकी मित्र राशियां हैं। आपका शुभ रत्न पुखराज है। साल 2026 आपके लिए स्वास्थ्य, करियर, धन और आध्यात्मिक उन्नति का शानदार साल रहेगा। आइए जानते हैं कि नया साल आपके लिए क्या लेकर आ रहा है?
साल 2026 में मीन राशि वालों का स्वास्थ्य कैसा रहेगा?
नए साल की शुरुआत से ही आपकी सेहत बेहतर रहेगी। यह दैहिक सुख का साल है। लीवर, आंख, श्वास और हृदय रोगी सावधानी रखें। 16 फरवरी से 17 अप्रैल तक का समय थोड़ा कमजोर है। शुगर के मरीज दिसंबर-जनवरी में ध्यान दें। मन में अनचाहा भय रह सकता है, लेकिन कोई बड़ी दिक्कत नहीं आएगी। कुल मिलाकर स्वास्थ्य सुधार और संयम भरा रहेगा।
साल 2026 मीन राशि वालों की नौकरी और करियर के लिए कैसा रहेगा?
करियर में जबरदस्त प्रगति का साल है। विधि, मैनेजमेंट, आईटी, राजनीति, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए यह साल अत्यंत शुभ रहेगा। 16 फरवरी से 17 अक्टूबर तक और दिसंबर में प्रमोशन या जॉब चेंज के मजबूत योग हैं। विदेश जाने का मौका मिलेगा। 15 मार्च से 16 जून तक बिजनेस में थोड़ी चिंता रहेगी, लेकिन उसके बाद ग्रोथ तेज होगी। नए कार्य शुरू होंगे। कुल मिलाकर करियर बहुत प्रोग्रेसिव रहेगा।
साल 2026 मीन राशि वालों की लव और मैरिड लाइफ के लिए कैसा रहेगा?
लव लाइफ में खुशी रहेगी। मकर संक्रांति (15 जनवरी) के बाद प्रेम विवाह के योग बनेंगे। 14 फरवरी से अप्रैल तक दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है, फिर सब ठीक हो जाएगा। प्रेम में विदेश यात्रा संभव है। कई सुंदर शहरों की ट्रिप्स होंगी। कुल मिलाकर लव और दाम्पत्य जीवन सुंदर रहेगा।
साल 2026 में मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?
आर्थिक दृष्टि से यह साल बहुत बेहतर रहेगा। 16 सितंबर के बाद धन की बरसात होगी। नया मकान, जमीन, वाहन या आभूषण खरीदने के योग हैं। रुका धन और पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। गृह निर्माण में पैसा लगेगा। कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी।
साल 2026 में मीन राशि वालों के लिए शुभ समय
कुंभ संक्रांति (15 फरवरी) से वृश्चिक संक्रांति (16 नवंबर) तक का समय शानदार है। 17 मार्च से जून और नवंबर-दिसंबर धन संग्रह के लिए बहुत अच्छे हैं। संतान की प्रगति के लिए 15 मार्च से जुलाई, सितंबर-नवंबर-दिसंबर बेहतरीन हैं।
साल 2026 में मीन राशि वालों के लिए उपाय
बृहस्पति के बीज मंत्र का जप करें। भगवान विष्णु की उपासना करें। हर गुरुवार विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। रोज रामचरितमानस पढ़ें। गुरुवार को चने की दाल दान करें और गाय को केला खिलाएं। गुरु, सूर्य और मंगल के बीज मंत्र जपें। पीले वस्त्र और हल्दी दान करें। टोपाज धारण करें। “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का रोज जप करें।
श्री सूक्त की 16 ऋचाओं का पूर्णिमा को पाठ करें। पत्नी से मीठा बोलें। माता-पिता और बड़े भाई का चरण स्पर्श करें। रामचरितमानस का अरण्यकांड पाठ करें। श्री कृष्ण मंदिर में बांसुरी चढ़ाएं। 2026 आपके लिए स्वास्थ्य, सफलता, समृद्धि और भक्ति का साल है। बस विश्वास और मेहनत बनाए रखें।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|