राशिफल

Aaj Ka Rashifal: शनिदेव की इन 5 राशियों पर बरसेगी कृपा, आज होगा बंपर लाभ, पढ़ें 13 दिसंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 13 दिसंबर 2025 का दिन शनिवार आपके लिए कैसा रहेगा। यह आप आज के राशिफल से आसानी से जान सकते हैं। राशिफल के माध्यम से दिन में घटने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है। आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है आइए 13 दिसंबर के राशिफल से जानते हैं।

Image

13 दिसंबर 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 13 दिसंबर 2025 दिन शनिवार है। आज के दिन षौष माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि शाम 4 बजकर 37 तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। नक्षत्र हस्त पूरे दिन रहेगा। करण गर शाम 4 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। इसके बाद वणिज करण लग जाएगा। योग आयुष्मान सुबह 11 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। इसके बाद सौभाग्य योग लग जाएगा।

ग्रहों की स्थिति में चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। मायावी राहु कुंभ और सिंह में केतु रहेंगे। सूर्य, बुध और शुक्र तीनों ही वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे। मिथुन राशि में गुरु विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही शनि मीन में और धनु में मंगल रहेंगे। आइए ग्रहों की स्थिति से जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

चंद्रमा छठे भाव में है। रियल एस्टेट बिजनेस में लाभ होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कोई रुका काम पूरा होने से खुशी मिलेगी। यात्रा के योग हैं। विवादों से बचें। बिजनेस में सफलता और उन्नति होगी। आईटी-मीडिया वाले सफल रहेंगे। लव लाइफ में तनाव संभव है।

उपाय: श्री हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

शुभ रंग: पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि

चंद्रमा पांचवें भाव में है। स्टूडेंट्स को लाभ होगा। धन आएगा। आईटी-मीडिया वाले प्रमोशन की दिशा में बढ़ेंगे। इंजीनियरिंग और एमबीए स्टूडेंट्स को नए अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग नई ऊर्जा देगा। लव लाइफ में छोटी बातों को इगो न बनाएं।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला और हरा भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि

चंद्रमा चौथे भाव में है। परिवार में खुशियां रहेंगी। धन देने में सावधानी रखें। विवाद टालें। धन आगमन होगा। एमबीए स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। रुका काम पूरा होगा। लव लाइफ और दाम्पत्य जीवन दोनों सुखद रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: हनुमान चालीसा के 7 पाठ करें।

शुभ रंग: नीला

भाग्य प्रतिशत: 60%

कर्क राशि

चंद्रमा तीसरे भाव में है। राजनीति करने वालों को सफलता मिलेगी। ऑफिस के कामों में व्यस्त रहेंगे। आईटी-बैंकिंग वाले सफल रहेंगे। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे नतीजे आएंगे। लव लाइफ सुखद रहेगी।

उपाय: तिल दान करें।

शुभ रंग: पीला

भाग्य प्रतिशत: 55%

सिंह राशि

सूर्य-शुक्र चौथे भाव में है। स्टूडेंट्स अपने परफॉर्मेंस से खुश रहेंगे। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। बैंकिंग-आईटी वाले सफल रहेंगे। राजनीति में किसी बड़े नेता का आशीर्वाद मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 70%

कन्या राशि

चंद्रमा आपकी राशि में है। आर्थिक प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। जॉब में नए अवसर मिलेंगे। मीडिया-बैंकिंग वाले उच्चाधिकारी को प्रभावित करेंगे। स्टूडेंट्स उन्नति करेंगे।

उपाय: श्री अरण्यकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 55%

तुला राशि

सूर्य-शुक्र दूसरे भाव में है। बिजनेस में प्रगति होगी। धन के बेवजह खर्च से परेशान रह सकते हैं। रुका काम पूरा होगा। फिल्म, आईटी-मीडिया वाले करियर को नई दिशा देंगे। लव लाइफ और दाम्पत्य जीवन दोनों अच्छे रहेंगे।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृश्चिक राशि

मंगल और चंद्रमा अनुकूल हैं। जमीन-मकान खरीदने की योजना बनेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। बिजनेस में लाभ होगा। मित्रों के साथ बाहर खाने-घूमने का आनंद लेंगे। लव लाइफ और दाम्पत्य जीवन दोनों आनंदमय रहेंगे।

उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल

भाग्य प्रतिशत: 55%

धनु राशि

धन आएगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। मैनेजमेंट, बैंकिंग और इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को नए जॉब अवसर मिलेंगे। आईटी-बैंकिंग वाले उच्चाधिकारी को प्रभावित करेंगे। दाम्पत्य जीवन आनंदमय रहेगा।

उपाय: शिवजी को जल अर्पित करें।

शुभ रंग: सफेद

भाग्य प्रतिशत: 70%

मकर राशि

शनि तीसरे भाव में है। बिजनेस में संघर्ष रहेगा। ऑफिस के काम बड़ी मेहनत से पूरे होंगे। क्रोध से बचें। आईटी-बैंकिंग वाले सफल रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला

भाग्य प्रतिशत: 60%

कुंभ राशि

आय के नए स्रोत बनेंगे। धन आएगा। आईटी-मीडिया वाले उच्चाधिकारी को प्रभावित कर प्रमोशन की दिशा में बढ़ेंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

उपाय: श्री गजेंद्रमोक्ष का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 65%

मीन राशि

सूर्य-शुक्र नवम भाव में हैं। चंद्रमा सातवें भाव में है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। एमबीए-इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को नए अवसर मिलेंगे। रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन, इंश्योरेंस और बैंकिंग वाले टारगेट पूरा करेंगे।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

शुभ रंग: पीला

भाग्य प्रतिशत: 70%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article