राशिफल

Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 दिसंबर 2025): मेष और धनु सहित इन 5 राशि वालों के लिए 'डायमंड टाइम' रहेगा ये सप्ताह, पढ़ें दिसंबर के तीसरे सप्ताह का राशिफल

Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 दिसंबर 2025): इस सप्ताह 16 दिसंबर 2025 को सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे और धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सप्ताह के शुरू में सूर्य, बुध और शुक्र वृश्चिक में, मंगल धनु में, शनि मीन में और गुरु मिथुन में रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा तुला में रहेंगे। आइए जानते हैं कि 12 राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है?

साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 दिसंबर 2025

साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 दिसंबर 2025

Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 दिसंबर 2025): साल के आखिरी महीने दिसंबर के तीसरे सप्ताह की शुरुआत 15 दिसंबर से हो रही है। इस दिन सफला एकादशी का पावन दिन है। यह सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शानदार रहने वाला है। ग्रहों की स्थिति की बात करें तो 16 दिंसबर की दोपहर 1 बजकर 44 पर सूर्य वृश्चिक राशि से निकलकर धनु में गोचर कर जाएंगे।

ऐसे ही 20 दिसंबर की सुबह शुक्र भी वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में गोचर जाएंगे। बाकी बुध वृश्चिक राशि में पूरे सप्ताह मौजूद रहेंगे। मंगल धनु में ही रहेंगे। मीन में शनि और कुंभ में राहु विराजमान रहेंगे। मिथुन गुरु और सिंह में केतु रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा तुला राशि में मौजूद रहेंगे। इसके बाद हर ढाई दिन में राशि बदलते रहेंगे। ग्रहों की इस स्थिति के चलते यह सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए कई मामलों में सावधान बरतने वाला भी साबित होगा। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए यह नया सप्ताह कैसा रहने वाला है?

मेष राशि

यह सप्ताह आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। करियर को नई दिशा मिलेगी। जॉब में सफलता मिलेगी। बिजनेस में लाभ होगा। मिथुन या सिंह राशि वाले से नई बिजनेस डील की उम्मीद करें। मित्रों की मदद से कई रुके काम पूरे होंगे। बीटेक और एमबीए स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करनी होगी। राजनीति में सफलता मिलेगी। पिताजी का आशीर्वाद लें। सेहत अच्छी रहेगी, पर पेट की तकलीफ हो सकती है। लव लाइफ में छोटी बातों पर तनाव संभव है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।

शुभ रंग: नारंगी और पीला

वृषभ राशि

बिजनेस में सफलता मिलेगी। जॉब में प्रमोशन या बदलाव होगा। इस सप्ताह धन लाभ होगा। स्टूडेंट्स को नई दिशा मिलेगी। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आईटी और मैनेजमेंट वाले नए जॉब की शुरुआत कर सकते हैं। सुगंधित इत्र लगाएं। अविवाहितों के विवाह की बाधाएं दूर होंगी। लव लाइफ सफल रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद

मिथुन राशि

इस सप्ताह बहुत काम की जिम्मेदारी रहेगी। धन खर्च से मन दुखी हो सकता है। यात्रा हो सकती है। आईटी, मीडिया और बैंकिंग वाले अपने टारगेट पूरा करेंगे। पिताजी का आशीर्वाद लें। लव लाइफ में दूरियां रहने पर भी प्रेम बना रहेगा। सेहत में समस्या संभव है।

उपाय: गो माता को केला खिलाएं।

शुभ रंग: हरा

कर्क राशि

मनोबल बढ़ेगा। यात्रा की योजना बनेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। ऑफिस में सहकर्मियों से संतुलन बनाएं। आईटी-मीडिया वाले नए अवसर पाएंगे। ससुराल पक्ष से किसी का आगमन होगा। धन आएगा। बिजनेस में बड़ी सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।

उपाय: श्री हनुमान जी की उपासना करें, अन्न-वस्त्र दान करें।

शुभ रंग: पीला

सिंह राशि

राजनीति में सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। धन आएगा। नई ऊर्जा से काम करेंगे। आपका मृदु व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। प्रशासनिक सेवा वाले बहुत लाभ में रहेंगे। लव लाइफ में समय ठीक नहीं है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

उपाय: श्री कृष्ण उपासना करें, गाय को रोटी-गुड़ खिलाएं, श्री आदित्यहृदय स्तोत्र रोज पढ़ें।

शुभ रंग: नारंगी

कन्या राशि

कार्यों की अधिकता रहेगी, पर सफलता मिलेगी। नए काम शुरू करने के लिए तैयार रहें। स्टूडेंट्स शिक्षा में सफल होंगे। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। आईटी-बैंकिंग वाले टारगेट पूरा करेंगे। लव लाइफ में मनोकामना पूरी होगी। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: श्री गणेश जी की पूजा करें।

शुभ रंग: हरा और नीला

तुला राशि

धन, पद, प्रतिष्ठा और ऐश्वर्य मिलेगा। बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। परिवर्तन या प्रमोशन के योग हैं। आईटी-फिल्म वाले लाभ में रहेंगे। बैंकिंग-मीडिया वाले सफल रहेंगे। अविवाहितों के विवाह की बाधाएं दूर होंगी। दाम्पत्य जीवन में खुशी रहेगी। लव लाइफ में दूरियां चिंता दे सकती हैं।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: गुलाबी

वृश्चिक राशि

कोई विवाद खत्म होने की ओर है। धनु-कर्क वाले मदद करेंगे। कार्यों की अधिकता रहेगी। बैंकिंग-मार्केटिंग वाले समय प्रबंधन पर ध्यान दें। पुरानी योजना पूरी होने की ओर है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को कड़ी मेहनत और आत्मबल बढ़ाना होगा।

उपाय: बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।

शुभ रंग: नारंगी

धनु राशि

धन आएगा। बिजनेस में उन्नति होगी। वाहन सावधानी से चलाएं। अपनी प्रतिभा को नई दिशा दें। एक समय में एक काम पूरा करें। नए बिजनेस की सोच शुरू करेंगे। स्टूडेंट्स नए अवसर पाएंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।

उपाय: श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।

शुभ रंग: पीला

मकर राशि

बिजनेस में नया मोड़ आ सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे। एक समय में एक काम पर फोकस करें। यात्रा हो सकती है। फिल्म, आईटी और बैंकिंग वाले सफल रहेंगे। जॉब चेंज का विचार मन में है। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

उपाय: श्री हनुमान चालीसा का नित्य पाठ करें।

शुभ रंग: हरा और नीला

कुंभ राशि

जॉब करने वाले सफल रहेंगे। जॉब चेंज का विचार मन में है। नई बिजनेस डील हो सकती है। बैंकिंग, मीडिया और फिल्म वाले सफल रहेंगे। लॉ-इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर स्टूडेंट्स को नई जिम्मेदारी मिलेगी। बड़ा बिजनेस प्रोजेक्ट मिल सकता है। शिक्षा में उन्नति होगी। धन खर्च होगा। लव लाइफ में विवाद संभव है।

उपाय: श्री विष्णु जी की उपासना करें।

शुभ रंग: नीला

मीन राशि

जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं, खासकर बैंकिंग-आईटी वालों के लिए। किसी संत का आशीर्वाद मिलेगा। देश में घूमने का समय है। यश और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मार्केटिंग-मैनेजमेंट वालों को नया जॉब प्रस्ताव मिल सकता है। पिताजी का आशीर्वाद लें। लव लाइफ विवाह में बदल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: अन्न दान करें, गाय को केला खिलाएं, श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: पीला और सफेद

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!
संबंधित खबरें

Capricorn Yearly Horoscope 2026 in Hindi (मकर वार्षिक राशिफल 2026): मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026, जानिए कैसी रहेगी आपकी हेल्थ, नौकरी और लव लाइफ

Capricorn Yearly Horoscope 2026 in Hindi (मकर वार्षिक राशिफल 2026): मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026, जानिए कैसी रहेगी आपकी हेल्थ, नौकरी और लव लाइफ

Aquarius Yearly Horoscope 2026 in Hindi (कुंभ वार्षिक राशिफल 2026): कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026, जानिए कैसी रहेगी आपकी हेल्थ, नौकरी और लव लाइफ

Aquarius Yearly Horoscope 2026 in Hindi (कुंभ वार्षिक राशिफल 2026):  कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026, जानिए कैसी रहेगी आपकी हेल्थ, नौकरी और लव लाइफ

Pisces Yearly Horoscope 2026 in Hindi (मीन वार्षिक राशिफल 2026): मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026, जानिए कैसी रहेगी आपकी हेल्थ, नौकरी और लव लाइफ

Pisces Yearly Horoscope 2026 in Hindi (मीन वार्षिक राशिफल 2026): मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026, जानिए कैसी रहेगी आपकी हेल्थ, नौकरी और लव लाइफ

Leo Yearly Horoscope 2026 in Hindi (सिंह वार्षिक राशिफल 2026): सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026, जानिए कैसी रहेगी आपकी हेल्थ, नौकरी और लव लाइफ

Leo Yearly Horoscope 2026 in Hindi (सिंह वार्षिक राशिफल 2026): सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026, जानिए कैसी रहेगी आपकी हेल्थ, नौकरी और लव लाइफ

Daily Horoscope (आज का राशिफल 29 दिसंबर 2025): साल 2025 का आखिरी सोमवार आज, जानिए आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब?

Daily Horoscope (आज का राशिफल 29 दिसंबर 2025): साल 2025 का आखिरी सोमवार आज, जानिए आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब?