Aquarius Yearly Horoscope 2026 in Hindi (कुंभ वार्षिक राशिफल 2026): कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026, जानिए कैसी रहेगी आपकी हेल्थ, नौकरी और लव लाइफ
- Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: Mohit Tiwari
- Updated Jan 1, 2026, 10:16 AM IST
Aquarius Yearly Horoscope 2026 in Hindi (कुंभ राशि वालों के लिए 2026 में करियर, जॉब, हेल्थ, लव और पारिवारिक लाइफ कैसा रहेगा) Kumbh Varshik Rashi 2026: कुंभ राशि 11वीं राशि है और इसके स्वामी शनि हैं। कुंभ राशि वाले बेहद आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं। आपके लिए साल 2026 कैसा रहने वाला है। यह आप वार्षिक राशिफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि लाइफ के विभिन्न पहलुओं के लिए साल 2026 के लिए कैसा रहने वाला है?
कुंभ राशि वार्षिक राशिफल 2026
Aquarius Yearly Horoscope 2026 in Hindi (कुंभ वार्षिक राशिफल 2026): कुम्भ राशि राशिचक्र की 11वीं राशि है और इसका स्वामी शनि है। ये बहुत सुंदर, आकर्षक व्यक्तित्व वाले और आध्यात्मिक होते हैं। कुम्भ राशि वाले पत्रकारिता, न्यायिक सेवा, उच्च प्रशासन, विदेश सेवा, राजनीति, लॉ और कॉरपोरेट वकालत में बहुत ऊंचे मुकाम हासिल करते हैं। ये शानदार प्रवक्ता, कथावाचक और धर्म से जुड़े लोग भी होते हैं। वृषभ, तुला, कन्या और मिथुन आपकी मित्र राशियां हैं। साल 2026 आपके लिए करियर, धन, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक प्रगति का शानदार साल रहेगा। आइए जानते हैं कि नया साल आपके लिए क्या लेकर आ रहा है?
साल 2026 में कुम्भ राशि वालों का स्वास्थ्य कैसा रहेगा?
15 जनवरी से मार्च तक और 15 अक्टूबर से 16 नवंबर तक थोड़ी सावधानी रखनी होगी। लिवर, आंख, स्किन और हड्डी-नस की पुरानी समस्या वाले खास ध्यान दें। 16 मार्च से 21 मई तक नस और हड्डी के मरीज सतर्क रहें। हार्ट के मरीज भी सावधानी बरतें। बाकी साल स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। राहु का उपाय करते रहें तो कोई बड़ी दिक्कत नहीं आएगी।
साल 2026 कुम्भ राशि वालों की नौकरी और करियर के लिए कैसा रहेगा?
यह साल छात्रों और करियर के लिए चमकदार रहेगा। आईटी, मीडिया, फिल्म, बैंकिंग और प्रशासन से जुड़े लोगों को कुंभ संक्रांति से मेष संक्रांति तक विदेश जाने का मौका मिलेगा। 14 अप्रैल के बाद जॉब चेंज या प्रमोशन के मजबूत योग हैं। बैंकिंग, आईटी और मार्केटिंग वालों की भाग्योन्नति होगी। शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र के लोगों के लिए साल बहुत अच्छा है। ऑफिस में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। कुल मिलाकर करियर का शानदार साल है।
साल 2026 कुम्भ राशि वालों की लव और मैरिड लाइफ के लिए कैसा रहेगा?
कुंभ संक्रांति (14 फरवरी) के बाद लव लाइफ में सफलता मिलेगी। विवाह के रास्ते खुलेंगे। 28 जनवरी तक थोड़ा विवाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लव लाइफ में खूबसूरत यात्राएं होंगी। कुल मिलाकर प्रेम और दाम्पत्य जीवन सुंदर और सुखमय रहेगा।
साल 2026 में कुम्भ राशि वालों की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?
यह लाभ और समृद्धि का साल है। पैतृक संपत्ति से फायदा होगा। 15 मार्च से 16 मई तक बड़ा आर्थिक लाभ होगा। फरवरी-जुलाई में थोड़ी तंगी रह सकती है। जून के बाद धन आने के शानदार रास्ते खुलेंगे। जमीन, मकान, नया वाहन और आभूषण खरीदेंगे। धन अच्छे कामों में लगेगा। कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत रहेगी।
साल 2026 में कुम्भ राशि वालों के लिए शुभ समय
पूरा साल प्रगति के लिए शुभ है। फरवरी, मार्च, मई, जून और दिसंबर आर्थिक दृष्टि से बहुत अच्छे हैं। 15 अक्टूबर से 25 दिसंबर तक स्टूडेंट्स के लिए शानदार समय है। मार्च से जुलाई तक संतान को बड़ी सफलता मिलेगी। दैहिक-दैविक और भौतिक संतापों से मुक्ति मिलेगी।
साल 2026 में कुम्भ राशि वालों के लिए उपाय
शंकर जी और श्री कृष्ण की उपासना करें। राम रक्षा स्तोत्र और शिव पुराण का रोज पाठ करें। हर मंगलवार-शनिवार हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाएं। बुधवार-शनिवार गाय को पालक खिलाएं। मूंग-तिल और वस्त्र दान करें। बुध, शनि और शुक्र के बीज मंत्र जपें। बीमार रहते हैं तो कुशोदक से रुद्राभिषेक कराएं। पीपल को जल दें। दुर्गा सप्तशती के 32 नामों का पाठ करें। सोमवार-पूर्णिमा व्रत रखें। माता दुर्गा के सिद्ध स्थान पर दर्शन करें। अन्न दान और भंडारा कराते रहें। 2026 आपके लिए सफलता, समृद्धि और आध्यात्मिक शांति का साल है। बस भक्ति और मेहनत बनाए रखें।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|