स्पोर्ट्स

Commonwealth Games 2026 Day 2 Schedule: राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन का भारत का कार्यक्रम

भारतीय दल के अगुआई राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम इस प्रकार है। जानिए कौन से खिलाड़ी होंगे एक्शन में?

Image

राष्ट्रमंडल खेल 2026 दूसरे दिन का भारत का कार्यक्रम

ग्लास्गो: 23वें राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज गुरुवार 23 जुलाई, 2026 को रंगारंग समारोह के साथ हो गया। उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की अगुआई ओलंपिक पदक विजेता भारोत्तोलक मीराबाई चानू और मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने की। दोनों एक साथ झंडा थामे आयोजन स्थल पर परेड ऑफ नेशन्स के दौरान पहुंची। भारतीय खिलाड़ी पारंपरिक पोशाक में हाथ में भारत का झंडा थामे थे। भारतीय खिलाड़ियों और अधिकारियों के चहरे पर समारोह में शिरकत के दौरान खुशी साफ तौर पर झलक रही थी। भारत भारत ग्लास्गो राष्ट्रंडल खेलों में 126 एथलीट का दल भेजा है। जिसमें 77 पुरुष और 48 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं दल में 51 आधिकारी और सपोर्ट स्टाफ भी है। भारतीय दल से देश को कई पदकों की उम्मीद है। खेलों का विधिवत आयोजन आज से शुरू होगा। आइए जानते हैं ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन शुक्रवार (24 जुलाई, 2026) का भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम इस प्रकार है।

जिम्नास्टिक:

पुरुष टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन - तपन मोहंती, स्वातिश केपी, तापेश्वरनाथ दास, योगेश्वर सिंह - शाम पांच बजे

पैरा तैराकी:

पुरुष एस13 100 मीटर फ्रीस्टाइल हीट: आरवीवीबीके बुडिग्ना और इमाम अली (शाम 3:40 बजे)

तैराकी:

पुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट: श्रीहरि नटराज, शाम 3:56 बजे

पैरा पावरलिफ्टिंग:

पुरुष लाइटवेट फाइनल: अशोक और परमजीत कुमार (शाम 5:40 बजे)

महिला लाइटवेट फाइनल: जसप्रीत कौर और सुमन देवी (शाम 7:24 बजे)

महिला हैवीवेट फाइनल: कस्तूरी राजामणि (रात 10:40 बजे)

पुरुष हैवीवेट फाइनल:

सुधीर और झंडू कुमार (25 जुलाई को सुबह 00:29 बजे)

लॉन बॉल्स:

महिला पेयर्स सेक्शन मैच: भारत बनाम दक्षिण अफ़्रीका (शाम 7:30 बजे)

पुरुष एकल सेक्शन मैच: पुतुल सोनोवाल बनाम सेसिल अलेक्जेंडर (फॉकलैंड आइलैंड) (रात 10:20 बजे)

मुक्केबाजी:

पुरुष 55 किग्रा राउंड ऑफ 32: जादूमणि सिंह बनाम एरन कलन (स्कॉटलैंड) रात 11:00 बजे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article