राशिफल

आज का राशिफल, 22-December-2025: इन 5 राशियों का लकी डे आज, पढ़ें 22 दिसंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 22- December 2025 (सोमवार) कर्क से लेकर मेष और मीन सहित 12 राशि वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे। मकर का स्वामी शनि है। शनि गुरु की राशि मीन में और गुरु मिथुन में हैं। सूर्य धनु में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज सोमवार है। शिव उपासना करें। चंद्रमा को गोचर शनि के उपाय की तरफ इंगित करता है। आज चंद्रमा और शनि को साधने का प्रयास करें। रुद्राभिषेक करें। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

22 दिसंबर का राशिफल

22 दिसंबर का राशिफल

आज का राशिफल 22- December 2025 (सोमवार): 22 दिसंबर 2025 को दिन सोमवार और षौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। जो सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। वहीं, पूरे दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। योग ध्रुव शाम 4 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। इसके बाद व्याघात योग लग जाएगा। कौलव करण सुबह 10 बजकर 51 तक रहेगा। इसके बाद तैतिल करण लग जाएगा, जो रात 11 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। अंत में गर करण के साथ दिन समाप्त होगा।

ग्रहों की स्थिति में चंद्रमा सुबह 10 बजकर 7 मिनट तक धनु राशि में रहेंगे। इसके बाद वे मकर में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं, वृश्चिक राशि में बुध और मिथुन में गुरु रहेंगे। सिंह राशि में केतु और कुंभ में राहु विराजमान रहेंगे। इसी प्रकार मीन राशि में शनि की मौजूदगी होगी। इसके साथ ही धनु राशि में शुक्र, मंगल और सूर्य रहेंगे। हनुमान जी की पूजा करें। पंचमुखी हनुमान जी की उपासना संकट मुक्त करती है। ऊनी वस्त्र और कम्बल का दान करें। पक्षियों और कौवों को दाना-पानी दें। रोग से ग्रस्त जातक हनुमान बाहुक का पाठ करें। शिव मंदिर में प्रदोष काल में भगवान शंकर की पूजा करें और दीप जलाएं। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि का आज का राशिफल (मेष राशि से जुड़ी खबरें)

चंद्रमा दसवें भाव में है। स्टूडेंट्स करियर में मनमाफिक काम नहीं हुआ तो परेशान न हों – अब सब बेहतर होगा। बिजनेस में नई डील लाभ देगी। युवा लव लाइफ में समय की कमी से बचें। लव पार्टनर को समय दें लेकिन करियर भी महत्वपूर्ण है। मैनेजमेंट और आईटी फील्ड वाले जॉब में सफल रहेंगे।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें, तिल दान करें।

शुभ रंग: नारंगी और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि का आज का राशिफल (वृषभ राशि से जुड़ी खबरें)

आज का दिन जॉब से संबंधित कार्यों में भागदौड़ और व्यस्तता से भरा रहेगा। बेवजह यात्रा से बचें। स्टूडेंट्स ध्यान-योग करें। किसी नजदीकी रिश्तेदार से विवाद संभव है। वाणी पर संयम रखें। चंद्रमा नवम भाव में भाग्योदय देगा। जॉब में विशेष प्रोजेक्ट पूरा करने में लगे रहेंगे। संतान विवाह से चिंतित रहेंगे।

उपाय: भगवान शिव जी की पूजा करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 60%

मिथुन राशि का आज का राशिफल (मिथुन राशि से जुड़ी खबरें)

स्टूडेंट्स के लिए दिन सफल रहेगा। चंद्रमा अष्टम भाव में है। करियर में परफॉर्मेंस से मन प्रसन्न रहेगा। रुका सरकारी काम पूरा होगा। बिजनेस से चिंतित रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा इमोशन में न पड़ें। बाहर डिनर करें।

उपाय: श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें, कम्बल दान करें।

शुभ रंग: हरा और नीला

भाग्य प्रतिशत: 70%

कर्क राशि का आज का राशिफल (कर्क राशि से जुड़ी खबरें)

चंद्रमा सातवें और सूर्य छठे भाव में है। करियर में हर प्रयास के बाद भी प्रमोशन नहीं मिल रही है। चंद्रमा और गुरु अनुकूल हैं। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट और स्टडी में संतुलन रखेंगे। यात्रा का बेहतर परिणाम मिलेगा। लव लाइफ में सुखद यात्रा का समय आ सकता है। प्रेम में विश्वास कायम रखें। सेहत उत्तम रहेगी। चंद्रमा कफ जनित रोग दे सकता है।

उपाय: शिव उपासना करें, तिल-कम्बल दान करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 55%

सिंह राशि का आज का राशिफल (सिंह राशि से जुड़ी खबरें)

चंद्रमा छठे भाव में है। सूर्य पांचवें भाव में शुभ है। आप जिस कार्य में हाथ डालते हैं, सफलता मिलती है। पांचवें सूर्य संतान को सफलता देगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्टूडेंट्स ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में काम करें। मन एकाग्र करने के लिए योग-ध्यान करें। किसी को अन्न दान दें।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें, कम्बल दान करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 60%

कन्या राशि का आज का राशिफल (कन्या राशि से जुड़ी खबरें)

चंद्रमा पांचवें भाव में है। कई दिनों से रुका व्यावसायिक काम पूरा होने से खुश रहेंगे। पारिवारिक और सामाजिक दायित्व निभाते हैं। आपकी बातें सबका मन मोह लेती हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा सफलता दिलाएगी। रुका धन आएगा। नए कार्यों में सफल रहेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग उत्तम रहेगा।

उपाय: उड़द-तिल दान करें।

शुभ रंग: हरा और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 60%

तुला राशि का आज का राशिफल (तुला राशि से जुड़ी खबरें)

चंद्रमा दूसरे भाव में है। जॉब में नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। ऑफिस का तनाव छोड़ दें। लव लाइफ में घूमने-टहलने का दिन है। प्रेम जीवन सुंदर और आकर्षक होगा। यात्रा मन को रोमांच और तनाव से मुक्त रखेगी। खान-पान में परहेज करें। स्टूडेंट्स लापरवाही से बचें।

उपाय: क्रोध से बचें, धार्मिक पुस्तकें-तिल दान करें।

शुभ रंग: हरा और आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 55%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल (वृश्चिक राशि से जुड़ी खबरें)

शनि पांचवें और चंद्रमा तीसरे भाव में है। गुरु अष्टम भाव में धार्मिक अनुष्ठान करा सकते हैं। धन प्राप्ति का योग बनेगा। बिजनेस की चिंताएं दूर होंगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। सेहत उत्तम है।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें, कम्बल दान करें, तिल-चावल दान करें।

शुभ रंग: लाल और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि का आज का राशिफल (धनु राशि से जुड़ी खबरें)

सूर्य अपनी राशि में और चंद्रमा दूसरे गोचर में है। धन आएगा। मन को नकारात्मक चिंतन से रोकें। सेहत से परेशान रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा। स्किन समस्या आ सकती है। आर्थिक समस्या से मुक्ति मिलेगी। संतान सफल रहेंगे।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, धार्मिक पुस्तक दान करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 55%

मकर राशि का आज का राशिफल (मकर राशि से जुड़ी खबरें)

शनि तीसरे भाव में है। बिजनेस पहले से बेहतर होगा। आप डायनमिक व्यक्ति हैं। सकारात्मक सोच से जीवन सही दिशा मिलेगी। लव लाइफ विवाह में बदल सकती है। श्वांस के रोगी सावधानी रखें।

उपाय: गणेश जी की उपासना करें, दूर्वा अर्पित करें, कम्बल-हरे वस्त्र दान करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

कुंभ राशि का आज का राशिफल (कुंभ राशि से जुड़ी खबरें)

शनि दूसरे और गुरु पांचवें भाव में है। चंद्रमा व्यय भाव में है। बिजनेस में तनाव और कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। रुके सरकारी काम पूरे होंगे। बिजनेस में पेपर वर्क समस्या दे सकता है। लव लाइफ में समय देंगे।

उपाय: भगवान शिव मंदिर जाएं, शिवलिंग पर जलाभिषेक करें, कम्बल-तिल दान करें।

शुभ रंग: बैगनी और हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

मीन राशि का आज का राशिफल (मीन राशि से जुड़ी खबरें)

गुरु तीसरे और चंद्रमा ग्यारहवें भाव में है। राजनीति में सक्रियता सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। जॉब-बिजनेस में थोड़ा तनाव रहेगा। स्टूडेंट्स स्टडी पद्धति सही रखेंगे, टीचर्स का योगदान रहेगा। सेहत बेहतर रहेगी।

उपाय: गुड़ दान करें, सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 65%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!
संबंधित खबरें

Capricorn Yearly Horoscope 2026 in Hindi (मकर वार्षिक राशिफल 2026): मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026, जानिए कैसी रहेगी आपकी हेल्थ, नौकरी और लव लाइफ

Capricorn Yearly Horoscope 2026 in Hindi (मकर वार्षिक राशिफल 2026): मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026, जानिए कैसी रहेगी आपकी हेल्थ, नौकरी और लव लाइफ

Aquarius Yearly Horoscope 2026 in Hindi (कुंभ वार्षिक राशिफल 2026): कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026, जानिए कैसी रहेगी आपकी हेल्थ, नौकरी और लव लाइफ

Aquarius Yearly Horoscope 2026 in Hindi (कुंभ वार्षिक राशिफल 2026):  कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026, जानिए कैसी रहेगी आपकी हेल्थ, नौकरी और लव लाइफ

Pisces Yearly Horoscope 2026 in Hindi (मीन वार्षिक राशिफल 2026): मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026, जानिए कैसी रहेगी आपकी हेल्थ, नौकरी और लव लाइफ

Pisces Yearly Horoscope 2026 in Hindi (मीन वार्षिक राशिफल 2026): मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026, जानिए कैसी रहेगी आपकी हेल्थ, नौकरी और लव लाइफ

Leo Yearly Horoscope 2026 in Hindi (सिंह वार्षिक राशिफल 2026): सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026, जानिए कैसी रहेगी आपकी हेल्थ, नौकरी और लव लाइफ

Leo Yearly Horoscope 2026 in Hindi (सिंह वार्षिक राशिफल 2026): सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026, जानिए कैसी रहेगी आपकी हेल्थ, नौकरी और लव लाइफ

Daily Horoscope (आज का राशिफल 29 दिसंबर 2025): साल 2025 का आखिरी सोमवार आज, जानिए आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब?

Daily Horoscope (आज का राशिफल 29 दिसंबर 2025): साल 2025 का आखिरी सोमवार आज, जानिए आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब?