आज का राशिफल 28 December 2025 (रविवार): साल 2025 का आखिरी रविवार आपके लिए कैसा रहेगा, जानिए आज के राशिफल से
- Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: Mohit Tiwari
- Updated Dec 28, 2025, 07:25 AM IST
Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 28 December 2025 (रविवार) मेष से मीन तक सभी 12 राशि वालों का दिन कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल : आज 28 दिसंबर दिन रविवार है। आज का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है? यह हम आज के राशिफल से पता लगा सकते हैं तो आइए जानते हैं कि आज का राशिफल क्या कह रहा है?
28 दिसंबर का राशिफल
आज का राशिफल 28 December 2025 (रविवार): 28 दिसंबर 2025 दिन रविवार है। तिथि षौष माह के शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 11 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। नक्षत्र उत्तरभाद्रपद सुबह 8 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। इसके बाद रेवती लग जाएगा। योग वरीयान सुबह 10 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। इसके बाद परिघ लग जाएगा। करण बव सुबह 11 बजकर 59 तक रहेगा। इसके बालव करण लग जाएगा, जो रात 11 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। इसके बाद कौलव करण लग जाएगा।
ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे। सूर्य, शुक्र और मंगल धनु राशि में और बुध वृश्चिक में रहेंगे। शनि भी मीन में और कुंभ में राहु व सिंह में केतु विराजमान रहने वाले हैं। मिथुन में गुरु ग्रह की मौजूदगी रहेगी। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा और शनि आपके बारहवें भाव में हैं। आज का दिन आर्थिक खुशियों से भरा रहेगा। जॉब और व्यवसाय में सफल रहेंगे। संतान की प्रगति से खुश रहेंगे। शाम के समय डिनर के लिए बाहर जाने का प्लान बन सकता है। अगर आप ऑफिस के कार्यों में सफलता पाना चाहते हैं तो टीम के सामंजस्य बनाकरा वर्क करें। बहुत ज्यादा इमोशनल होने से आपको बचना होगा।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करने के साथ है सुंदरकांड का पाठ और फल दान करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
भाग्य प्रतिशत: 70%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
जॉब में कुछ परेशानी आ सकती है। आपकी राशि के स्वामी शुक्र अष्टम भाव में हैं, वहीं बुध सप्तम भाव में विराजमान हैं। इससे जॉब में विवाद होने की आंशका है। कुछ बड़े अधिकारियों से आपकी बातचीत हो सकती है। अपनी बातचीत पर कंट्रोल रखें। आज आपके रुके हुए कार्य समफल होने की संभावना भी है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। चंद्रमा और शनि 11वें भाव में विराजमान हैं तो लाभ देंगे। लव लाइफ भी आपकी अच्छी रहेगी।
उपाय: भगवान विष्णु जी की पूजा करें और चने की दाल दान करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा कर्म भाव में रहकर करके जॉब में कई नए अवसर देंगे। रियल एस्टेट में धन निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए दिन अच्छा है। रुका हुआ महत्वपूर्ण पारिवारिक काम पूरा होगा। लव लाइफ से खुश रहेंगे। टाइम की कमी रहेगी। युवाओं का आज ज्यादा इमोशनल होने की आवश्यकता नहीं है। शुक्र सातवें भाव में अच्छे परिणाम देंगे।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और तिल-चावल का दान करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
भाग्य प्रतिशत: 70%
कर्क राशि का आज का राशिफल
आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा आपके भाग्य के भाव में शनि के साथ विराजमान हैं। स्टूडेंट्स करियर में नया अवसर पा सकते हैं। जॉब चेंज के प्रयास में सफलता नहीं मिल रही है। बिजनेस डील भविष्य में बेहतर परिणाम देगी। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। अच्छा लव पार्टनर मिलने की भी संभावना है।
उपाय: श्री गजेंद्रमोक्ष का पाठ करें, फल-कम्बल दान करें।
शुभ रंग: नारंगी और लाल
भाग्य प्रतिशत: 70%
सिंह राशि का आज का राशिफल
आपकी राशि के स्वामी सूर्य पांचवें तो वहीं, चंद्रमा अष्टम भाव में है। जॉब में विशेष पोजिशन के लिए प्रयासरत रहेंगे। अधिकारियों की मदद मिलेगी। करियर में निरंतर प्रयास करें। लव लाइफ बेहतर करने के लिए लॉन्ग ड्राइव पर जाना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ऊर्जा का सही उपयोग करें। गस्से पर कंट्रोल रखें।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें, गुड़-तिल दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 55%
कन्या राशि का आज का राशिफल
आपकी राशि के स्वामी बुध तीसरे और शुक्र चौथे भाव में रहते हुए आपको शानदार परिणाम देंगे। जॉब में नई पोजिशन पर आप जबरदस्त तरीके से काम करेंगे। बिजनेसमैन सफल रहेंगे। चंद्रमा सातवें भाव में हैं। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट रखें। धन आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत बेहतर रहेगी। लव लाइफ से खुश रहेंगे।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: आसमानी और नीला
भाग्य प्रतिशत: 70%
तुला राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा छठे भाव में मौजूद रहने वाले हैं। बिजनेस में कार्यों की अधिकता से थोड़ा परेशान रह सकते हैं। शुक्र और बुध नई जॉब में नए प्रोजेक्ट से खुशी देंगे। लव लाइफ में यात्रा मन को रोमांच से भर देगी। सेहत के लिए दिन शुभ है। लव लाइफ में असत्य का स्थान नहीं है।
उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 60%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
मंगल और शुक्र धन आगमन कराएंगे। शनि-चंद्रमा शुभ धार्मिक यात्रा कराएंगे। मन धार्मिक भावनाओं से भरा रहेगा। सेहत की चिंताएं दूर होंगी। अन्न त्याग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
उपाय: श्री किष्किंधाकांड का पाठ करें, हनुमान जी के मंदिर जाएं और तीन परिक्रमा करें।
शुभ रंग: नारंगी और लाल
भाग्य प्रतिशत: 70%
धनु राशि का आज का राशिफल
गुरु सातवें और चंद्रमा चौथे भाव में हैं। आध्यात्मिक रूप से आपको लाभ मिलेगा। धार्मिक अनुष्ठान से मन प्रसन्न रहने की संभावना है। आर्थिक पक्ष से थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ बहुत अच्छी रहने वाली है। जॉब से खुश रहेंगे। लव लाइफ में जीवन रोमांचित करेगा।
उपाय: भगवान शिव को गंगा जल-दूध अर्पित करें।
शुभ रंग: नारंगी और लाल
भाग्य प्रतिशत: 75%
मकर राशि का आज का राशिफल
शनि आपकी राशि के तीसरे भाव में हैं। जॉब में परफॉर्मेंस बेहतर होगी। परिश्रम और सकारात्मक सोच से कार्य सही दिशा मिलेगी। आपके अंडर में काम करने वाले वर्कर्स की समस्याएं कुशलता से हल करेंगे। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। ब्लड प्रेशर पर ध्यान दें।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें, शिवलिंग को जल-दूध अर्पित करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 75%
कुंभ राशि का आज का राशिफल
शनि और चंद्रमा न्यायिक-टेक्निकल फील्ड में सफल करेंगे। बिजनेस में प्रगति से खुशी रहेगी। कफ जनित रोग से परेशान रह सकते हैं। लव लाइफ में उचित निर्णय लें, परिवार में विवाह की बात करें। निगेटिव सोच से बचें। रुका धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें, तिल दान करें।
शुभ रंग: सफेद और हरा
भाग्य प्रतिशत: 70%
मीन राशि का आज का राशिफल
गुरु चौथे भाव में हैं। चंद्रमा और शनि अपनी राशि में हैं। बिजनेस में वित्तीय समस्या से तनाव रहेगा। जॉब को सही दिशा देंगे, सहयोगियों का योगदान रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। सेहत से परेशान हो सकते हैं। बीपी-शुगर पेशेंट सावधानी रखें।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें, कम्बल दान करें।
शुभ रंग: नारंगी और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
आज कर्क और धनु राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ होगा।
रविवार पर सूर्योपासना और आदित्यहृदय स्तोत्र पाठ जरूर करें – दिन शुभ रहेगा।
जय सूर्य नारायण!
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|