Aaj Ka Rashifal: अकूत लाभ कमाएंगे इन 5 राशियों के लोग, 11 दिसंबर बनेगा 'गोल्डन डे', पढ़ें आज का राशिफल
- Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: Mohit Tiwari
- Updated Dec 11, 2025, 05:22 AM IST
Aaj Ka Rashifal (11 दिसंबर 2025 का राशिफल): आज सूर्योदय के समय चंद्रमा और केतु एक साथ सिंह राशि में हैं। सूर्य, बुध, शुक्र वृश्चिक में, मंगल धनु में, राहु कुंभ में, शनि मीन में और गुरु मिथुन में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं ग्रहों की स्थिति सभी 12 राशि वालों के लिए क्या कह रही है।
11 दिसंबर 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal (11 दिसंबर 2025 का राशिफल): आज 11 दिसंबर 2025 को पौष माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 1 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी लग जाएगी। नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी रहेगा। सुबह 11 बजकर 40 विष्कम्भ योग रहेगा। इसके बाद प्रीति योग लग जाएगा। करण बव दोपहर 1 बजकर 56 तक रहेगा। इसके बाद बालव करण लग जाएगा।
ग्रहों की स्थिति में आज चंद्रमा और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। मिथुन में वक्री अवस्था में गुरु मौजूद रहेंगे। वृश्चिक में सूर्य, बुध और शुक्र रहेंगे। आज शुक्र अस्त हो जाएंगे। मंगल धनु राशि में और मीन में शनि रहेंगे। मायावी राहु कुंभ राशि में रहेंगे। आइए ग्रहों की इस स्थिति से जानते हैं कि आज का दिन 11 दिसंबर 2025 कैसा रहने वाला है?
मेष राशि
चंद्रमा-केतु पांचवें भाव में रहेंगे। इससे संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। गुरु तीसरे भाव में रहेंगे और इससे नया बिजनेस शुरू करने से लाभ होगा। ज्यादा यात्रा से बचें। जॉब में मेहनत बढ़ाएं। लव लाइफ आनंददायक रहेगी।
उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें, मंदिर में पीपल-बेल का पेड़ लगाएं।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि
चंद्रमा दूसरे भाव में रहेंगे। जॉब में प्रगति होगी। मित्रों के साथ धार्मिक यात्रा के योग हैं। किसी सिद्ध संत के दर्शन से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। लव लाइफ में मिठास रहेगी। आईटी-बैंकिंग वाले सफल रहेंगे।
उपाय: हनुमान जी को लाल सिंदूर चढ़ाएं, गुड़ दान करें।
शुभ रंग: सफेद और नीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
मिथुन राशि
बुध-शुक्र पेंडिंग काम पूरे कराएंगे। जॉब में डिस्टर्बेंस से बचें। बैंकिंग-रियल एस्टेट में लाभ होगा। लव लाइफ में इमोशन से बचें।
उपाय: भगवान शंकर की उपासना करें, कम्बल-ऊनी वस्त्र दान करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
भाग्य प्रतिशत: 70%
कर्क राशि
चंद्रमा-केतु दूसरे भाव में रहेंगे। बिजनेस में मनचाही सफलता मिलेगी। शनि नवम भाव में रहेंगे । इससे स्टूडेंट्स को बेहतर नतीजे मिलेंगे। नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। कफ की शिकायत संभव है।
उपाय: शिवलिंग का जलाभिषेक करें, उड़द-कम्बल दान करें, गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग: सफेद और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 70%
सिंह राशि
चंद्रमा-केतु अपनी राशि में रहेंगे। परिवार को लेकर तनाव संभव, सूर्योपासना बढ़ाएं। स्टूडेंट्स समय का सही उपयोग करें। लिवर के मरीज सावधानी रखें।
उपाय: धार्मिक पुस्तकें दान करें, श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 60%
कन्या राशि
चंद्रमा-केतु व्यय भाव में रहेंगे। ऑफिस के पेंडिंग काम निपटाएं। सूर्य तीसरे भाव में रहेंगे। इससे रुका हुआ धन आएगा। बिजनेस में बड़ा लाभ संभव। लव लाइफ उत्तम रहेगी।
उपाय: चावल-तिल दान करें, श्री सूक्त पढ़ें।
शुभ रंग: पीला और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
तुला राशि
सूर्य-शुक्र दूसरे भाव में रहेंगे। बिजनेस में सफलता मिलेगी। सेहत डिस्टर्ब कर रही है तो खान-पान में अनुशासन रखें। लव लाइफ सुंदर रहेगी। चापलूस मित्रों से दूर रहें।
उपाय: विष्णु उपासना करें, सात अन्न दान करें।
शुभ रंग: सफेद और हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृश्चिक राशि
सूर्य, शुक्र, बुध अपनी राशि में रहेंगे। धन आएगा, रुकी बाधाएं दूर होंगी। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। शुगर के मरीज सावधानी रखें।
उपाय: माता दुर्गा की प्रतिमा की एक परिक्रमा करें, कम्बल दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
धनु राशि
मंगल अपनी राशि में रहेंगे। जॉब चेंज के लिए सही निर्णय लें। सूर्य-शुक्र व्यय भाव में रहेंगे। सेहत डिस्टर्ब रहेगी। गुरु सातवें भाव में अचानक बड़ा लाभ देंगे।
उपाय: उड़द दान करें, भैरव उपासना करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 55%
मकर राशि
शनि तीसरे भाव में रहेंगे। बिजनेस को सही दिशा मिलेगी। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। मंगल रियल एस्टेट में लाभ देंगे। लव लाइफ में शुक्र सफल करेंगे। सेहत बेहतर नहीं रहेगी।
उपाय: शिव उपासना करें, शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं।
शुभ रंग: नीला और आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 65%
कुंभ राशि
शनि दूसरे भाव में रहेंगे। बिजनेस में सफलता मिलेगी। एम्बिशन पूरा होगा। जॉब में काम का दबाव रहेगा। लव लाइफ अच्छी नहीं रहेगी। माताजी की सेहत का ध्यान रखें।
उपाय: शिव उपासना करें, शिव मंदिर में पीपल-बेल का पेड़ लगाएं।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 55%
मीन राशि
चंद्रमा-केतु छठे भाव में रहेंगे। अनायास खर्च हो सकता है। जॉब में खुश रहेंगे। बिजनेस को सही दिशा मिलेगी। लव लाइफ में सच्चाई रखें। कफ-उदर विकार संभव है।
उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र 3 बार पढ़ें, गुड़ दान करें, शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।
शुभ रंग: पीला और लाल
भाग्य प्रतिशत: 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|