आज का राशिफल, 23 December 2025: मेष और कन्या समेत इन 5 राशियों को आज होगा भारी धनलाभ, बरसेगी हनुमान जी की कृपा
- Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: Mohit Tiwari
- Updated Dec 23, 2025, 06:58 AM IST
Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 23 December 2025 (मंगलवार) मेष, वृश्चिक से लेकर मीन राशि वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज 23 दिसंबर दिन मंगलवार है। चंद्रमा मकर राशि में है। चंद्रमा शनि की राशि में और मंगलवार का दिन, यह शनि की प्रतिकूलता को अनुकूलता में बदलने का सुंदर और अद्भुत अवसर है। आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, यह आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
23 दिसंबर का राशिफल
आज का राशिफल 23 December 2025 (मंगलवार): 23 दिसंबर 2025 को षौष माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। जो दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। नक्षत्र श्रवण पूरे दिन रहेगा। वहीं, योग व्याघात शाम 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इसके बाद हर्षण लग जाएगा। करण गर दोपहर 12 बजकर 12 तक रहेगा। इसके बाद वणिज करण लग जाएगा, जो पूरे दिन रहेगा।
ग्रहों की स्थिति में धनु राशि के अंदर मंगल, शुक्र और सूर्य रहेंगे। मकर में चंद्रमा और मीन में शनि मौजूद रहेंगे। कुंभ में मायावी राहु और सिंह में मायावी केतु मौजूद रहेंगे। इसी प्रकार मिथुन में गुरु और वृश्चिक में बुध विराजमान रहने वाले हैं। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
मेष राशि का आज का राशिफल (मेष राशि से जुड़ी खबरें)
गुरु तीसरे, चंद्रमा दसवें और शनि बारहवें भाव में है। गुरु और चंद्रमा घर-परिवार के लिए मंगलमय है। परिवार सहित दूर की यात्रा का विचार आ सकता है। जॉब में अपनी पोजीशन के प्रति सजग रहें। व्यवसाय से खुश रहेंगे। युवा लव लाइफ में खुश और प्रफुल्लित रहेंगे। सायंकाल रोमांटिक लॉन्ग ड्राइव में रहेंगे। सेहत उत्तम रहेगी।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें, सप्त अन्न दान करें।
शुभ रंग: नारंगी और पीला
भाग्य प्रतिशत: 70%
वृषभ राशि का आज का राशिफल (वृषभ राशि से जुड़ी खबरें)
आज का दिन जॉब से संबंधित कार्यों में भागदौड़ और व्यस्तता से भरा रहेगा। बेवजह यात्रा से बचें। स्टूडेंट्स ध्यान-योग करें। किसी नजदीकी रिश्तेदार से विवाद संभव है। वाणी पर संयम रखें। चंद्रमा नवम भाव में भाग्योदय देगा। जॉब में विशेष प्रोजेक्ट पूरा करने में लगे रहेंगे। संतान विवाह से चिंतित रहेंगे।
उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें, मूंग दान करें।
शुभ रंग: सफेद और नीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
मिथुन राशि का आज का राशिफल (मिथुन राशि से जुड़ी खबरें)
शनि दसवें, चंद्रमा अष्टम और गुरु अपनी राशि में है। चंद्रमा जॉब में कई नए अवसर देगा। किसी को धन उधार न दें। बिजनेस में नया करना चाहते हैं तो दिन अच्छा है। जॉब में कार्यों की अधिकता से चिंतित रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लव पार्टनर के साथ यात्रा प्लान करें।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें, अनार दान करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 60%
कर्क राशि का आज का राशिफल (कर्क राशि से जुड़ी खबरें)
नवम शनि और सातवें चंद्रमा शुभ है। राहु सेहत खराब कर सकता है। जॉब की स्थिति अब बहुत बेहतर रहेगी। स्टूडेंट्स करियर में लगातार अच्छे परफॉर्मेंस दे रहे हैं। मानसिक संतुलन और टाइम मैनेजमेंट रखें। जॉब और बिजनेस में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। ठंड से सजग रहें।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग: सफेद और पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
सिंह राशि का आज का राशिफल (सिंह राशि से जुड़ी खबरें)
चंद्रमा छठे भाव में है। पारिवारिक उन्नति से प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। करियर प्रगति की ओर जाएगा। लव लाइफ बेहतर करने के लिए लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। ऊर्जा का सही उपयोग करें। भविष्य की चिंता छोड़ें। सेहत बेहतर रहेगी।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, सप्त अन्न दान करें।
शुभ रंग: नारंगी और पीला
भाग्य प्रतिशत: 70%
कन्या राशि का आज का राशिफल (कन्या राशि से जुड़ी खबरें)
चंद्रमा पांचवें भाव में है। कई दिनों से रुका व्यावसायिक काम पूरा होने से खुश रहेंगे। पारिवारिक और सामाजिक दायित्व निभाते हैं। आपकी बातें सबका मन मोह लेती हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा सफलता दिलाएगी। रुका धन आएगा। नए कार्यों में सफल रहेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग उत्तम रहेगा।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें, तिल-गुड़ दान करें।
शुभ रंग: सफेद और नीला
भाग्य प्रतिशत: 80%
तुला राशि का आज का राशिफल (तुला राशि से जुड़ी खबरें)
गुरु भाग्य भाव में है। चौथे चंद्रमा पारिवारिक कार्यों के लिए मंगलमय है। शनि और राहु सेहत में कष्ट दे सकता है। जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रेम में विश्वास सुदृढ़ रखें। लव लाइफ सुंदर और आकर्षक रहेगी। कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा मन को रोमांच और तनाव से मुक्त रखेगी। जॉब में कार्य के प्रति लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।
उपाय: मूंग दान करें, सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: नीला और आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 60%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल (वृश्चिक राशि से जुड़ी खबरें)
गुरु अष्टम भाव में है। तीसरे भाव के अंदर चंद्रमा बिजनेस में धन आगमन कराएंगे। जॉब में प्रगति है। रियल एस्टेट और बैंकिंग शेयर में निवेश लाभप्रद होगा। मन आध्यात्मिक उन्नयन और ऊर्जा से भरा रहेगा। स्टूडेंट्स करियर की चिंताएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।
उपाय: सूर्योपासना करें, गाय को केला खिलाएं।
शुभ रंग: नारंगी और लाल
भाग्य प्रतिशत: 60%
धनु राशि का आज का राशिफल (धनु राशि से जुड़ी खबरें)
सूर्य अपनी राशि में और चंद्रमा दूसरे गोचर में है। धन आएगा। मन को नकारात्मक चिंतन से रोकें। सेहत से परेशान रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा। स्किन समस्या आ सकती है। आर्थिक समस्या से मुक्ति मिलेगी। संतान सफल रहेंगे।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, तिल दान करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 75%
मकर राशि का आज का राशिफल (मकर राशि से जुड़ी खबरें)
शनि तीसरे भाव में है। जॉब से प्रसन्न रहेंगे। आप मेहनती व्यक्ति हैं। सकारात्मक सोच और अच्छे परफॉर्मेंस से करियर सही दिशा मिलेगी। मित्रों सहित धार्मिक यात्रा होगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। सेहत पर ध्यान दें।
उपाय: हनुमान चालीसा के 7 पाठ करें, तिल दान करें।
शुभ रंग: सफेद और आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 75%
कुंभ राशि का आज का राशिफल (कुंभ राशि से जुड़ी खबरें)
शनि दूसरे और गुरु पांचवें भाव में है। चंद्रमा व्यय भाव में है। बिजनेस में तनाव और कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। रुके सरकारी काम पूरे होंगे। बिजनेस में पेपर वर्क समस्या दे सकता है। लव लाइफ में समय देंगे।
उपाय: श्री सुंदरकांड का पाठ करें, तिल दान करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 70%
मीन राशि का आज का राशिफल (मीन राशि से जुड़ी खबरें)
शनि अपनी राशि में, चंद्रमा ग्यारहवें और गुरु चौथे गोचर में है। सूर्य धनु में है। परिवार में किसी निर्णय को लेकर उहापोह में रहेंगे। व्यावसायिक कार्यों में मित्रों के सपोर्ट से कार्य पद्धति सही दिशा मिलेगी। मृदुभाषिता व्यक्तित्व की शुभता बढ़ाती है, इससे सफल होते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें, श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 70%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|