क्रिकेट

IND vs ZIM 1st T20 Today Match Timing 23 July 2026: आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच

IND vs ZIM 1st T20 Today Match Timing 23 July 2026: आज (23 जुलाई) भारतीय क्रिकेट टीम और मेजबान जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। यहां हम जानेंगे भारतीय समय के मुताबिक कितने बजे शुरू होगा भारत-जिम्बाब्वे पहला टी20 मैच और क्या कहते हैं दोनों टीमों के आंकड़े।

Image

भारत बनाम जिम्बाब्वे पहला टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज 2026
  • आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच
  • दो सीरीज लगातार गंवाने के बाद भारत पर दबाव

IND (India) vs ZIM (Zimbabwe) 1st T20I Match Timing Today 23 July 2026: टीम इंडिया ने पिछले कुछ ही हफ्तों में लगातार दो टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में क्लीन स्वीप झेला है। पहले आयरलैंड दौरे पर दो टी20 मैचों की सीरीज में 0-2 से शर्मनाक हार मिली। उसके बाद, इंग्लैंड दौरे पर 5 टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया को 0-4 से क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी। नए भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) अब तक अपनी कप्तानी में एक भी टी20 मैच नहीं जीत सके और अब वे एक और विदेशी दौरे के लिए तैयार हैं जहां उनका मुकाबला जिम्बाब्वे में मेजबान टीम के खिलाफ होगा। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज (IND vs ZIM T20I Series 2026) का आगाज आज से होने जा रहा है, जहां भारत के सामने लय में दिख रही सिकंदर रजा (Sikandar Raza) की अगुवाई वाली जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम होगी।

जिम्बाब्वे ने हाल ही में अपने से मजबूत बांग्लादेश की टीम को करारी शिकस्त दी थी। ऐसे में टीम इंडिया उनके खिलाफ सतर्क रहेगी। अगर भारत और जिम्बाब्वे के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आंकड़ों की बात करें तो अब तक दोनों टीमों के बीच 14 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं। इनमें भारत का पलड़ा ही भारी रहा है। भारत ने जिम्बाब्वे को 11 टी20 मैचों में शिकस्त दी है। जबकि, जिम्बाब्वे की टीम सिर्फ 3 टी20 मुकाबलों में भारत को हराने में सफल रही है। जिम्बाब्वे की जमीन पर भी भारत ही मेजबान टीम पर हावी रहा है। जिम्बाब्वे में इन दोनों टीमों के बीच अब तक 12 टी20 मैच खेले गए हैं जिसमें 9 मैच भारत ने जीते हैं और जिम्बाब्वे सिर्फ तीन मुकाबले जीत सका है।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भारतीय समय के मुताबिक कब और कहां खेला जाएगा? (When And Where India vs Zimbabwe 1st T20 Match Will Be Played)

किसका-किसका मैच कहां होगी टक्कर मैच का समय
भारत बनाम जिम्बाब्वे पहला टी20हरारे (हरारे स्पोर्ट्स् क्लब)भारतीय समय के मुताबिक शाम 4:30 बजे

भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में किन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें? (5 Players To Watch Out For In IND vs ZIM T20I Series 2026)

मेजबान जिम्बाब्वे और मेहमान टीम इंडिया के बीच आज से हरारे में शुरू हो रही 5 टी20 मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा नजरें वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की जोड़ी पर टिकी होंगी। इसके अलावा कप्तान अय्यर तो लय में हैं ही लेकिन एक अन्य भारतीय खिलाड़ी जिससे काफी आस होगी, वो हैं तेज गेंदबाज प्रिंस यादव (Prince Yadav) जिन्होंने हाल के मैचों में काफी प्रभावित किया है। वहीं, जिम्बाब्वे की तरफ से उनके कप्तान सिकंदर रजा और तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी (Blessing Muzurbani) से स्थानीय फैंस को उम्मीदें रहने वाली हैं।

टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे और भारत की टीमें (India and Zimbabwe Squads For T20I Series)

भारतीय टी20 टीमः श्रेयस अय्यर (कप्तान ), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, अशोक शर्मा, रवि बिश्नोई, प्रभसिमरन सिंह, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, प्रिंस यादव और मयंक यादव।

जिम्बाब्वे टी20 टीम: सिकंदर यादव (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रियान बर्ल, तनाका शिवांगा, बेन कुरेन, ब्राड इवांस, वेसले माधेवेरे, टी मारूमनी, वेलिंगटन मसाकाजा, न्यूमैन एन, मिल्टन शुम्बा, टी सिगा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डियोन मायर्स और रिचर्ड एनगारवा।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article