शहर

दिल्ली मेट्रो के यात्री ध्यान दें : शुक्रवार को फिर बंद रहेंगे 17 स्टेशन, यात्रा से पहले चेक करें स्टेशनों की लिस्ट

DMRC ने सुरक्षा कारणों से शुक्रवार, 24 जुलाई को सुबह 7:30 बजे से 17 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है। राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज जारी रहेगा।

Image

दिल्ली मेट्रो

दिल्ली : दिल्ली में चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने कल, शुक्रवार (24 जुलाई, 2026) को भी अपनी सेवाएं सीमित रखने का निर्णय लिया है। DMRC के आधिकारिक निर्देशानुसार, राजधानी के 17 प्रमुख मेट्रो स्टेशन कल सुबह 7:30 बजे से अगली सूचना तक बंद रहेंगे। इस दौरान इन स्टेशनों पर यात्रियों का प्रवेश और निकास पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

हालांकि, आम यात्रियों की सुविधा को देखते हुए राहत की खबर यह है कि राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर यात्रियों को इंटरचेंज की सुविधा पहले की तरह मिलती रहेगी। मेट्रो निगम ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले इस बंदी के बारे में पूरी जानकारी ले लें और अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं।

डीएमआरसी ने बताया कि राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर मेट्रो लाइन बदलने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। प्रदर्शन से जुड़े सुरक्षा इंतजामों के कारण बुधवार और बृहस्पतिवार को भी ये स्टेशन लंबे समय तक बंद रहे थे, जिससे कार्यालय जाने वालों, छात्रों और अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

कल (24 जुलाई) बंद रहने वाले मेट्रो स्टेशनों की सूची:

  • लोक कल्याण मार्ग
  • राजीव चौक
  • पटेल चौक
  • रामकृष्ण आश्रम मार्ग
  • बाराखंभा रोड
  • सुप्रीम कोर्ट
  • सेवा तीर्थ
  • जनपथ
  • मंडी हाउस
  • केंद्रीय सचिवालय
  • आईटीओ
  • दिल्ली गेट
  • इंद्रप्रस्थ
  • खान मार्केट
  • जोर बाग
  • शिवाजी स्टेडियम
  • झंडेवालान
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढे़ं - 'शांति और महज शांति...', वांगचुक की छात्रों से अपील, कहा- दूसरा पक्ष कुछ भी करे, फूल से दें अपनी प्रतिक्रिया

लगातार दूसरे दिन मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने से मध्य दिल्ली में यातायात का दबाव और अधिक बढ़ने की संभावना है। प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और यदि बहुत जरूरी न हो, तो मध्य दिल्ली के प्रभावित क्षेत्रों की ओर जाने से बचें। किसी भी अन्य अपडेट के लिए यात्री DMRC के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल और हेल्पलाइन पर नजर बनाए रखें।

इंटरनेट सेवाओं निलंबित

जंतर-मंतर में जारी प्रदर्शन के बीच गृह मंत्रालय ने 1.5 किलोमीटर के दायरे पर इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने का निर्देश दिया है। यह सेवाएं शाम चार बजे से रात 12 बजे तक निलंबित रहेंगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article