Delhi Building Collapse Explainer: राजधानी दिल्ली में ताश के पत्तों की तरह इमारतों का ढहना अब एक जानलेवा पैटर्न बन चुका है। नई सीमापुरी में 25 गज पर बनी बहुमंजिला इमारत गिरने की ताजा घटना के साथ ही इस साल दिल्ली में साकेत, रोहिणी, करावल नगर और सत्य निकेतन जैसे हादसों में 19 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।