राशिफल

Aaj Ka Rashifal (14 दिसंबर 2025 का राशिफल): इन 5 राशियों का गोल्डन डे आज, होगा लाभ ही लाभ, पढ़ें 14 दिसंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (14 दिसंबर 2025 का राशिफल): आज चंद्रमा कन्या राशि में है। सूर्य-शुक्र, बुध वृश्चिक में और गुरु मिथुन में गोचर कर रहे हैं। मीन में शनि और धनु में मंगल हैं। कुंभ में राहु और सिंह में केतु है। ग्रहों की इस स्थिति से ही तय होगा कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है। आइए ग्रहों और नक्षत्रों का विश्लेषण से बनाए गए दैनिक राशिफल से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है?

Image

Aaj Ka Rashifal (14 दिसंबर 2025 का राशिफल)

Aaj Ka Rashifal (14 दिसंबर 2025 का राशिफल): आज 14 दिसंबर 2025 दिन रविवार को षौष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है, जो 6 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। इसके बाद एकादशी लग जाएगी। नक्षत्र हस्त सुबह 8 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। इसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जाएगा। योग सौभाग्य सुबह 11 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शोभन योग लग जाएगा। विष्टि शाम 6 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। इसके बाद बव योग लग जाएगा।

ग्रहों की स्थिति में आज रात 9 बजकर 41 मिनट तक चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। इसके बाद वे तुला में गोचर कर जाएंगे। वहीं, सूर्य, बुध और शुक्र वैसे ही वृश्चिक में बने रहेंगे। मिथुन में गुरु ग्रह रहेंगे। इसकी प्रकार मायावी राहु कुंभ और सिंह में केतु विराजमान रहेंगे। मीन में शनि और धनु में मंगल रहेंगे। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि

चंद्रमा छठे और गुरु तीसरे गोचर में है। बिजनेस के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक उन्नति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें। युवा लव लाइफ में खुश और प्रफुल्लित रहेंगे। मीडिया, आईटी और बैंकिंग जॉब में प्रमोशन में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों से शांति मिलेगी।

उपाय: सूर्य उपासना करें और कम्बल-तिल का दान करें।

शुभ रंग: पीला और लाल

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि

चंद्रमा पांचवें और शनि ग्यारहवें भाव में है। बिजनेस एक टीम वर्क है। बिजनेस अनुबंध का नए तरीके से प्रयास करें। स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करें। खान-पान पर नियंत्रण रखें। जॉब में परिवर्तन के प्रयास में संलग्न रहेंगे। बीपी और शुगर के पेशेंट हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और गाय को गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग: नीला और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 55%

मिथुन राशि

जॉब में बैंकिंग और आईटी फील्ड में कई नवीन अवसर मिलेंगे। बिजनेस में कुछ नवीन कार्य करने के लिए आज का दिन सुंदर रहेगा। कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। सुदूर यात्रा की प्लानिंग करेंगे। छात्र अपने करियर को लेकर खुश रहेंगे।

उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और कम्बल का दान करें।

शुभ रंग: हरा और नीला

भाग्य प्रतिशत: 55%

कर्क राशि

करियर में उन्नति है। जॉब प्रमोशन में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। अपने किसी अधीनस्थ स्टाफ की कार्यशैली को लेकर तनाव आ सकता है। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। शुक्र के बीज मंत्र का जप करें। वाणी और व्यवहार में मृदुभाषिता होना जरूरी है।

उपाय: ऋग्वैदिक श्री सूक्त का 16 पाठ करें और गुड़-अनार का दान करें।

शुभ रंग: लाल और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 65%

सिंह राशि

आप संतान की सफलता को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में मेष और कर्क के उच्चाधिकारी की सहायता मिलेगी। करियर में लाभ के लिए प्रयास सफल रहेगा। बिजनेस ग्रोथ को और बेहतर करने के लिए बड़े भाई और पिता का आशीर्वाद आवश्यक है। धार्मिक यात्रा की संभावना है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और लाल कम्बल का दान करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि

बिजनेस में सफलता है। पारिवारिक समस्या से परेशान रह सकते हैं। घर के कुछ लंबित योजनाओं को टालें नहीं। चंद्रमा की इस राशि में स्थिति आपको सफल करेगी। गृह निर्माण संबंधी कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा।

उपाय: भगवान विष्णु जी की उपासना करें। कम्बल और ऊनी वस्त्रों का दान करें।

शुभ रंग: बैगनी और नीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि

आईटी और बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग स्थान चेंज करने का प्रयास करेंगे। छात्र लाभान्वित होंगे। धार्मिक यात्रा हो सकती है। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रयासरत रहेंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच और तनाव से मुक्त रखेगी। ओवरथिंकिंग से नुकसान हो सकता है।

उपाय: घर के मंदिर में लड्डू गोपाल जी का पूजन करें। फलों का दान करें।

शुभ रंग: नीला और आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 55%

वृश्चिक राशि

चंद्रमा ग्यारहवें भाव में है। व्यवसाय के लिए बहुत शुभ है। राहु धन का व्यय अच्छे कार्य में कराएगा। जॉब और बिजनेस में सफलता मिलेगी। किसी पुरानी बिजनेस डील को लेकर चली आ रही चिंताएं अब समाप्त होंगी। मंगल बड़े भाई का सहयोग दिलवाएगा।

उपाय: श्री गणेश जी की उपासना करें और हरे वस्त्र का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि

गुरु राशि स्वामी होकर मिथुन में है। चंद्रमा कन्या राशि में है। धार्मिक अनुष्ठान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। जॉब में वर्क को और बेहतर करें। आर्थिक प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। शारीरिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह और आनंद में रहेंगे।

उपाय: बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। अनार का दान उत्तम फलदायी है।

शुभ रंग: नारंगी और लाल

भाग्य प्रतिशत: 70%

मकर राशि

चंद्रमा नवम भाव में बहुत शुभ और मंगलमय फल देगा। जॉब में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यावसायिक उपलब्धि पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य में लिवर और बीपी के पेशेंट को खान-पान के प्रति सचेत रहना होगा। पिता का आशीर्वाद आवश्यक है, उनके आशीर्वाद से ही जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ तनावग्रस्त हो सकती है।

उपाय: भगवान शिव जी की उपासना करें। मंगल के द्रव्य मसूर और लाल कम्बल का दान करें। श्री अरण्यकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: आसमानी और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 75%

कुंभ राशि

राशि स्वामी शनि द्वितीय और चंद्रमा अष्टम भाव में है। जॉब में पद परिवर्तन को लेकर अब खुश रह सकते हैं। यह सही समय है। उचित निर्णय लेना सीखें। निगेटिव सोच और निर्णय में अनिश्चितता समस्या दे सकते हैं। बिजनेस में बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 65%

मीन राशि

आपकी राशि के चौथे भाव में गुरु मौजूद रहेंग, जो घर में समृद्धि देंगे। चंद्रमा कन्या और सूर्य-शुक्र वृश्चिक में हैं। बिजनेस को सही दिशा देंगे। छात्रों का करियर सफल रहेगा और अपने परफॉर्मेंस को लेकर खुश रहेंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। लव लाइफ में सुंदर यात्रा संभावित है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

उपाय: हनुमान बाहुक के पाठ से शारीरिक परेशानियों का अंत होगा। ऊनी वस्त्रों और कम्बल का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी और लाल

भाग्य प्रतिशत: 65%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article