राशिफल

आज का राशिफल, 27-December-2025: इन 6 राशियों की लगेगी आज लॉटरी, होगा बड़ा लाभ, पढ़ें 27 दिसंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 27- December 2025 (शनिवार) मकर, कुंभ से लेकर मेष राशि वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज 27 दिसंबर दिन शनिवार है। आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, यह आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

Image

27 दिसंबर का राशिफल

आज का राशिफल 27- December 2025 (शनिवार): 27 दिसंबर 2025 दिन शनिवार की दोपहर 1 बजकर 9 मिनट तक षौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी। इसके बाद अष्टमी शुरू हो जाएगी। नक्षत्र पूर्वभाद्रपद सुबह 9 बजकर 9 मिनट रहेगा। इसके बाद उत्तर भाद्रपद लग जाएगा। योग व्यतीपात दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगा, इसके बाद वरीयान् योग लग जाएगा। वणिज करण दोपहर 1 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। इसके बाद विष्टि करण शुरू हो जाएगा।

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो मीन राशि में चंद्रमा और शनि विराजमान रहेंगे। वहीं, धनु राशि में सूर्य, शुक्र और मंगल रहेंगे। ऐसे ही बुध वृश्चिक में रहेंगे। मायावी राहु कुंभ और केतु सिंह में रहेंगे। मिथुन में गुरु विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

मेष राशि का आज का राशिफल (मेष राशि से जुड़ी खबरें)

चंद्रमा और शनि बारहवें भाव में हैं। आर्थिक खुशियों से भरा दिन रहेगा। जॉब और व्यवसाय में सफल रहेंगे। संतान की प्रगति से खुश और प्रफुल्लित रहेंगे। सायंकाल बाहर डिनर पर रहेंगे। ऑफिस कार्यों में सफलता के लिए टीम में सामंजस्य बैठाना हितकर रहेगा। अति भावुकता से बचें।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें, तिल दान करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि का आज का राशिफल (वृषभ राशि से जुड़ी खबरें)

चंद्रमा और शनि एकादश भाव में लाभ देंगे। रुके धन की प्राप्ति संभव है। बिजनेस में आर्थिक प्रगति मन को रोमांचित कर देगी। संतान की प्रगति में बड़ी सफलता मिल सकती है। वाणी पर संयम रखें। जॉब में विशेष प्रोजेक्ट पूरा करने में लगे रहेंगे।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, गो माता को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: नीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 75%

मिथुन राशि का आज का राशिफल (मिथुन राशि से जुड़ी खबरें)

चंद्रमा और शनि कर्म भाव में हैं। जॉब में कई नए अवसर मिलेंगे। आईटी और बैंकिंग जॉब के लिए दिन अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स करियर में नया अवसर पाएंगे। संतान की शिक्षा से चिंतित रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद-विवाद संभव है।

उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 पाठ करें।

शुभ रंग: हरा और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 60%

कर्क राशि का आज का राशिफल (कर्क राशि से जुड़ी खबरें)

राशि स्वामी चंद्रमा और शनि भाग्य भाव में हैं। स्टूडेंट्स करियर में नया अवसर पा सकते हैं। जॉब चेंज के प्रयास में सफलता नहीं मिल रही है। व्यावसायिक डील भविष्य में बेहतर परिणाम देगी। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। अच्छा लव पार्टनर मिला है।

उपाय: श्री गजेंद्रमोक्ष का पाठ करें, फल-कम्बल दान करें।

शुभ रंग: नारंगी और लाल

भाग्य प्रतिशत: 70%

सिंह राशि का आज का राशिफल (सिंह राशि से जुड़ी खबरें)

राशि स्वामी सूर्य पांचवें और चंद्रमा अष्टम भाव में है। जॉब में विशेष पोजिशन के लिए प्रयासरत रहेंगे। अधिकारियों की मदद मिलेगी। करियर में निरंतर प्रयास करें। लव लाइफ बेहतर करने के लिए लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। ऊर्जा का सही उपयोग करें। क्रोध पर संयम रखें।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें, गुड़-तिल दान करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 55%

कन्या राशि का आज का राशिफल (कन्या राशि से जुड़ी खबरें)

चंद्रमा और शनि सातवें गोचर में हैं। स्टूडेंट्स पढ़ाई की शैली में बदलाव लाएं। टेक्निकल-मैनेजमेंट स्किल फॉलो करें। लंबित धार्मिक यात्रा क्रियान्वित करेंगे। रुका सरकारी काम पूरा होगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें, जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र-कम्बल दान करें।

शुभ रंग: हरा और आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 60%

तुला राशि का आज का राशिफल (तुला राशि से जुड़ी खबरें)

गुरु नवम भाव में है। शुक्र वित्तीय मनोरथ पूर्ण करेंगे। आईटी-बैंकिंग जॉब में सफलता मिलेगी। मित्रों संग धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। यह यात्रा मन को शांत और तनाव मुक्त रखेगी। ऑफिस वर्क में लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ में लंबी जर्नी प्लान करेंगे।

उपाय: श्री गणेश उपासना करें, दूर्वा-मोदक अर्पित करें।

शुभ रंग: नीला और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 55%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल (वृश्चिक राशि से जुड़ी खबरें)

मंगल और शुक्र धन आगमन कराएंगे। शनि-चंद्रमा शुभ धार्मिक यात्रा कराएंगे। मन धार्मिक भावनाओं से भरा रहेगा। सेहत की चिंताएं दूर होंगी। अन्न त्याग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

उपाय: तिल-कम्बल दान करें।

शुभ रंग: नारंगी और लाल

भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि का आज का राशिफल (धनु राशि से जुड़ी खबरें)

गुरु सातवें और चंद्रमा चौथे गोचर में है। आध्यात्मिक उन्नयन मिलेगा। धार्मिक अनुष्ठान से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक पक्ष से थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। जॉब से खुश रहेंगे। प्रेम भरा जीवन रोमांचित करेगा।

उपाय: भगवान शिव को गंगा जल-दूध अर्पित करें।

शुभ रंग: नारंगी और लाल

भाग्य प्रतिशत: 65%

मकर राशि का आज का राशिफल (मकर राशि से जुड़ी खबरें)

शनि और चंद्रमा तीसरे गोचर में हैं। बिजनेस वर्क बेहतर होगा। समय अनुकूल है। आध्यात्मिक मार्ग से जीवन सही दिशा मिलेगी। जॉब में मित्रों की सहभागिता मदद करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। लंबी टूर का विचार आएगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

उपाय: विष्णु जी की उपासना करें, श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

कुंभ राशि का आज का राशिफल (कुंभ राशि से जुड़ी खबरें)

शनि और चंद्रमा न्यायिक-टेक्निकल फील्ड में सफल करेंगे। बिजनेस में प्रगति से खुशी रहेगी। कफ जनित रोग से परेशान रह सकते हैं। लव लाइफ में उचित निर्णय लें, परिवार में विवाह की बात करें। निगेटिव सोच से बचें। रुका धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें, तिल दान करें।

शुभ रंग: पीला और लाल

भाग्य प्रतिशत: 70%

मीन राशि का आज का राशिफल (मीन राशि से जुड़ी खबरें)

शनि और चंद्रमा अपनी राशि में हैं। बिजनेस में वित्तीय समस्या से तनाव रहेगा। जॉब को सही दिशा देंगे, सहयोगियों का योगदान रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। सेहत से परेशान हो सकते हैं। बीपी-शुगर पेशेंट सावधानी रखें।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें, कम्बल दान करें।

शुभ रंग: नारंगी और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 75%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article