कर्क
कर्क
JUN 22 - JUL 22
कर्क आज का राशिफल
Tuesday, March 19, 2024
आर्थिक दृष्टिकोण से आज आय के मुकाबले खर्च अधिक रहेगा। नेत्रों के दुःख से व्यग्रता बढ़ सकती है साथ में मानसिक चिंता भी रहेगी। वाणी और वर्तन पर संयम रखिएगा। किसी के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखिएगा। मध्याहन के बाद समस्या में परिवर्तन आएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायी दिन है। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। मन से नकारात्मक भावनाएँ दूर रखने कि गणेशजी सलाह देते हैं।
साप्ताहिक कर्क राशिफल
यह सप्ताह आर्थिक स्थिति के लिए अच्छा रहेगा। व्यवसाय कर रहे जातकों को नए नए कॉन्ट्रैक्ट मिलेंगे। नौकरी कर रहे जातक नौकरी में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करेंगे। उच्च अधिकारियों द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। गृहस्थजीवन में सुख शांति बनी रहेगी। किसी अन्य व्यक्ति को अपने जीवन में दखलअंदाजी ना करने दें। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रेमी के साथ खुश नजर आएंगे। अपने दिल की बात अपने प्रेमी से कहेंगे। अपने परिवार वालों से भी मिलवाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। हायर एजुकेशन के लिए समय अच्छा है। विद्यार्थियों को अपना मनपसंद विषय पढ़ने का मौका मिलेगा। सेहत आपकी पहले से बेहतर रहेगी। घर के ऊपर काफी खर्चे हो सकते हैं। भाई, बहनों की उच्च शिक्षा के लिए आप धन का निवेश करेंगे। माताजी का सान्निध्य मिलेगा।
मासिक कर्क राशिफल
मार्च का महीना कर्क राशि वाले लोगों के लिए कुछ खर्चीला हो सकता है। ऐसे में आपको अभी अपनी आर्थिक स्थिति पर थोड़ा ध्यान देना होगा। अनकंट्रोल्ड खर्चों को संभालना बहुत जरूरी होगा, नहीं तो कुछ परेशानी हो सकती है। ससुराल पक्ष से आपके संबंध सुधरेंगे। विवाहित लोग अपने गृहस्थ जीवन का पूरा आनंद लेंगे और लाइफ पार्टनर से महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे, जो आपकी लाइफ को सपोर्ट देगी। लव लाइफ के लिए यह महीना अच्छा है। आप अपने प्रिय के साथ भरपूर टाइम स्पेंड करेंगे और एक दूसरे के खास बनेंगे। आपकी इंटिमेसी में बढ़ोतरी होगी। जॉब करने वाले लोग अपने काम में बहुत ज्यादा बिजी रह सकते हैं, लेकिन यही व्यस्तता आपको इंक्रीमेंट दिला सकती है। अपने विरोधियों से थोड़ी सावधानी रखें। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह समझदारी से चलने का समय होगा। बिजनेस में नई डील फाइनल करने से पहले उसके सभी पहलुओं के बारे में जान लें, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। स्टूडेंट्स की बात करें, तो अभी उन्हें अपनी पढ़ाई पर काफी ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। किसी मेंटर की हेल्प ले सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत होगी। यात्रा के लिए महीने का दूसरा और तीसरा सप्ताह अच्छा रहेगा।
यह राशि चक्र की चौथी राशि है। 22 जून से 22 जुलाई के बीच जन्मे जातक इस राशि के माने जाते हैं। यह राशि सबसे बड़े ज्योतिषीय रहस्यों में से एक है। इस राशि का फीलिंग्स से गहरा संबंध होता है। ऐसे जातक प्यार और स्नेह की इच्छाओं से प्रेरित होते हैं। कर्क राशि के लोग बेहद केयरिंग और मातृसत्तात्मक होते हैं। वे अपने नाजुक दिल के कारण कई बार रोते भी हैं। वे अपने क्लोज पर्सन के साथ लंबा समय बिता सकते हैं। उनके जीवन में उतार-चढ़ाव लगा रहता है। वे कभी-कभी लगातार असमंजस में भी रहते हैं। वे मजाकिया किस्म के होते हैं। उन्हें चुटकुलों का खूब शौक होता है। उनमें और भी कई सीक्रेट गुण होते हैं।
राशिफल
03:11
सलमान खान की Dabangg 4 को डायरेक्ट करेंगे एटली कुमार, अरबाज खान ने मीटिंग पर तोड़ी चुप्पी
03:05
Javed Akhtar ने Honey Irani संग पहली शादी टूटने पर शराब को ठहराया जिम्मेदार, कर डाला बड़ा खुलासा
03:00
जब दिवालिया हो गए थे अमिताभ बच्चन, अंबानी परिवार ने बढ़ाया था मदद का हाथ
03:00
Sidharth Malhotra ने योद्धा के स्क्रीनिंग पर फैंस को दिया सरप्राइज, वीडियो हुआ वायरल
03:30
Ananya Panday को पसंद आई जान्हवी-आदित्य की जोड़ी, दीपिका को बताया अपना फेवरेट
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited