कुंभ
कुंभ
JAN 21 - FEB 18
कुंभ आज का राशिफल
Tuesday, March 19, 2024
गणेशजी कहते हैं की कला के प्रति आज आप को विशेष अभिरुची रहेगी। खर्च की मात्रा आज के दिन अधिक रहेगी। संतान से संबंधित प्रश्न सताएंगे। परंतु मध्याहन के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण छाया रहेगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ होगा। व्यवसाय में सहकर्मचारियों का सहकार भी आप को मिलेगा। वाणी पर संयम रखिएगा।
साप्ताहिक कुंभ राशिफल
यह सप्ताह शादीशुदा लोगों के लिए काफी बढ़िया रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने जीवनसाथी की अच्छाइयों का पता चलेगा। आपको उन पर गर्व महसूस होगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। बिजनस कर रहे जातक बिजनस में कुछ नया बदलाव लाएंगे, जिसमें अधिक धन खर्च होगा। नौकरी कर रहे जातकों को अपने कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। हायर एजुकेशन के लिए समय बढ़िया है। विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। सेहत के प्रति लापरवाही बरतना नुकसानदायक साबित होगा। पारिवारिक जीवन पर भी कुछ खर्चे हो सकते हैं। भाई के विवाह में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी। घर में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जो लोग समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं, उन्हें मान सम्मान की प्राप्ति होगी।
मासिक कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। विवाहितों को अपने गृहस्थ जीवन में और राहत और आनंद महसूस होगा। अपने लाइफ पार्टनर के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर या घूमने फिरने जा सकते हैं। इस दौरान लाइफ पार्टनर की हेल्थ का ध्यान रखें। उनकी तबियत खराब हो सकती है। लव लाइफ के लिए यह समय परेशानीजनक हो सकता है। आपसी ट्यूनिंग बिगड़ने के कारण किसी की बातों में आकर आपस में लड़ाई झगड़ा कर सकते हैं। इस महीने आपको दोस्तों का पूरा सपोर्ट मिलेगी। पारिवारिक जीवन पॉजिटिव रहने वाला है। महीने की शुरुआत कुछ कमजोर रहेगी। आपके खर्चों में भी तेजी आएगी। महीने के दूसरे चरण से स्थितियां अच्छी होने लगेगी। नौकरीपेशा लोगों को कोई भी गलती करने से बचने की जरूरत है, अन्यथा नौकरी में समस्या बढ़ सकती है। महीने के दूसरे चरण में आपके पास कोई नई जॉब अपॉर्चुनिटी भी आ सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों को अपने अनुभव का लाभ होगा। अपने काम से मार्केट में आपका नाम होगा। आपकी गुडविल बढ़ेगी और आपके रुके हुए काम भी बनेंगे। किसी एक्सपर्ट के सहयोग से आपको काफी लाभ होगा। स्टूडेंट्स की बात करें, तो अभी वे पढ़ाई के लिए खूब मेहनत करेंगे। हायर एजुकेशन में भी वे बेहतर परफॉर्म कर पाएंगे। सेहत के लिहाज से यह समय थोड़ा कमजोर रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। यात्रा के लिए महीने का दूसरा और चौथा सप्ताह अच्छा रहने वाला है।
20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच जन्मे लोग कुंभ राशि से ताल्लुक रखते हैं। इस राशि के लोग फ्रीडम चाहते हैं। ये खोजकर्ता, साहसी और प्रेरित लोगों का एक समूह हैं। ये लोग बहुत अधिक सामाजिकता की ओर झुकाव रखते हैं। श अभाव है। विपरीत लिंग के लोग इस राशि के लोगों को पसंद करते हैं। इस राशि के लोगों में से अधिकांश के पास एक मिशन या एक बड़ा लक्ष्य है जिसे पूरा करना मकसद है। कुंभ राशि वाले बहुत दयालु नहीं होते हैं। वे अधिक अनुभवजन्य हैं और चीजों पर तीव्र नजर रखते हैं। माता-पिता, साथी या मित्र के रूप में, वे बहुत सही होते हैं।
राशिफल
01:16
JNU Teaser : यूनिवर्सिटी में होने वाले दंगों को दिखाने वाली है 'जेएनयू', असलियत से होगा कितना वास्ता !
01:35
Vedaa Teaser: जॉन अब्राहम की एक्शन मूवी 'वेदा' का टीजर आउट, शारवरी वाघ ने किया दर्शकों को इंप्रेस
03:11
सलमान खान की Dabangg 4 को डायरेक्ट करेंगे एटली कुमार, अरबाज खान ने मीटिंग पर तोड़ी चुप्पी
03:05
Javed Akhtar ने Honey Irani संग पहली शादी टूटने पर शराब को ठहराया जिम्मेदार, कर डाला बड़ा खुलासा
03:00
जब दिवालिया हो गए थे अमिताभ बच्चन, अंबानी परिवार ने बढ़ाया था मदद का हाथ
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited