बेबो के नाम से पहचानी जाने वाली अभिनेत्री करीना कपूर का जन्म 21 सितंबर 1980 में हुआ था। अभिनेता रणधीर कपूर और अभिनेत्री बबीता कपूर की छोटी बेटी करीना, फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है। जिनकी एक्टिंग और स्टाइलिश लुक्स का लोगों को काफी क्रेज है। करीना, कपूर खानदान की तीसरी पीढ़ी का हिस्सा हैं। जो बॉलीवुड में अच्छा काम कर रही हैं। 42 वर्षीय करीना ने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से कॉमर्स की डिग्री हासिल की है, जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग की ओर रुख करने का फैसला किया था। बॉलीवुड के कई अभिनेताओं के साथ उनका नाम ...