LIVE

आज की ताजा खबर, 16 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक कर करोड़ों की ठगी, हज यात्रियों के चिकित्सकीय प्रमाणपत्र जमा करने की समयसीमा 30 सितंबर तक बढ़ी...भारत पर लगेगा 100% टैरिफ!

आज की ताजा खबर लाइव, 16 सितंबर 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [राम मंदिर ध्वजारोहण], [यूथोपिया जवालामुखी], [दिल्ली प्रदुषण] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: हज यात्रियों के चिकित्सकीय प्रमाणपत्र जमा करने की समयसीमा 30 सितंबर तक बढ़ाई गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसके अलावा, नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक कर दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। वहीं, भारत पर 100% टैरिफ की तलवार लटक रही है? रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर US हाउस में बिल पेश किया गया है, जिसमें कहा गया है कि भारत जैसे सहयोगियों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाकर एक तरीके से इन्हें सजा दी जाए। इसके अलावा देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबर पढ़ने के लिए नीचे से निकल आएं।

nitin aroraUpdated Sep 16, 2026, 09:17 IST
Follow on Google News
आज की ताजा खबर, 16 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक कर करोड़ों की ठगी, हज यात्रियों के चिकित्सकीय प्रमाणपत्र जमा करने की समयसीमा 30 सितंबर तक बढ़ी...भारत पर लगेगा 100% टैरिफ!

आज की ताजा खबर, 16 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक कर करोड़ों की ठगी, हज यात्रियों के चिकित्सकीय प्रमाणपत्र जमा करने की समयसीमा 30 सितंबर तक बढ़ी...भारत पर लगेगा 100% टैरिफ!

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [राम मंदिर ध्वजारोहण], [यूथोपिया जवालामुखी], [दिल्ली प्रदुषण] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: भारत पर 100% टैरिफ की तलवार लटक रही है। रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर US हाउस में बिल पेश किया गया है। रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने वाले अमेरिकी बिल पर हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में वोट होना है। डेमोक्रेटिक सांसद स्टेनी होयर के संशोधन में भारत समेत 10 देशों का नाम शामिल है। इसके अलावा, हज यात्रियों के लिए चिकित्सकीय जांच प्रमाणपत्र जमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वहीं, नोएडा में साइबर जालसाजों ने एक वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी (फिनटेक) का सर्वर और एपीआई पोर्टल हैक कर दो करोड़ रुपये से अधिक की रकम निकाल ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस की एक अधिकारी ने बताया कि ’रिनोवा पेटेक प्राइवेट लिमिटेड’ के प्रतिनिधि राजकुमार की ओर से मंगलवार को दी गई शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उधर, ट्रंप प्रशासन बना रहा इजराइल को 2.8 अरब डॉलर के हथियार बेचने की योजना, इसको लेकर व देश और दुनिया की अन्य खबरों के लिए नीचे से निकल जाएं।

SEPT 16, 2026 09:17 IST

भारत पर 100% टैरिफ की तलवार

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में रूस के खिलाफ लाए जा रहे एक कड़े प्रतिबंध बिल पर वोटिंग होने जा रही है। इस बिल में अमेरिकी राष्ट्रपति को रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने का अधिकार देने का प्रस्ताव है।

सबसे खास बात यह है कि इस बिल में एक नया संशोधन पेश किया गया है, जिसमें भारत का नाम भी उन देशों की सूची में शामिल किया गया है, जिन पर ऐसे टैरिफ लगाए जा सकते हैं।
SEPT 16, 2026 09:16 IST

अमेरिका: लॉस एंजिलिस में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत

लॉस एंजिलिस में मंगलवार को एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हेलीकॉप्टर में सवार लोगों में से कोई जीवित बचा है या नहीं।

लॉस एंजिलिस अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता कैप्टन ब्रांडेन सिल्वरमैन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ’’हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हेलीकॉप्टर के भीतर कितने लोग मौजूद थे।’’

यह दुर्घटना उस स्थान पर हुई है जहां हाल में भीषण बस दुर्घटना हुई थी।
SEPT 16, 2026 09:16 IST

नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक कर दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

नोएडा में साइबर जालसाजों ने एक वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी (फिनटेक) का सर्वर और एपीआई पोर्टल हैक कर दो करोड़ रुपये से अधिक की रकम निकाल ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस की एक अधिकारी ने बताया कि ’रिनोवा पेटेक प्राइवेट लिमिटेड’ के प्रतिनिधि राजकुमार की ओर से मंगलवार को दी गई शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

’रिनोवा पेटेक प्राइवेट लिमिटेड’ मोबाइल फोन रिचार्ज, बिल भुगतान, आधार के जरिए नकद निकासी और घरेलू धन हस्तांतरण जैसी सेवाएं उपलब्ध कराती है।

पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) शैव्या गोयल ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि 13 सितंबर को दोपहर बाद से रात करीब आठ बजे के बीच साइबर जालसाजों ने कंपनी का सर्वर हैक कर लिया और एपीआई पोर्टल के जरिए कंपनी के खाते से 2,42,65,576 रुपये निकाल लिये।

उन्होंने बताया कि यह रकम 497 लेनदेन के जरिए 28 बैंक के 58 खातों में अंतरित की गई।

गोयल ने कहा, "साइबर अपराध शाखा की टीम इसकी जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि किन-किन बैंक खातों में कितनी-कितनी रकम अंतरित की गई।"
SEPT 16, 2026 09:15 IST

हज यात्रियों के चिकित्सकीय प्रमाणपत्र जमा करने की समयसीमा 30 सितंबर तक बढ़ाई गई

हज यात्रियों के लिए चिकित्सकीय जांच प्रमाणपत्र जमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारतीय हज समिति ने केरलम के हज मामलों के मंत्री एन. शम्सुद्दीन के अनुरोध के बाद समयसीमा बढ़ाने की घोषणा की।

मंत्री ने इससे पहले केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और भारतीय हज समिति को पत्र लिखकर हज यात्रियों को हो रही परेशानियों की जानकारी दी थी और प्रमाणपत्र जमा कराने की समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध किया था।

एक बयान में कहा गया कि मंत्री के अनुरोध और यात्रियों को हो रही कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए चिकित्सकीय जांच प्रमाणपत्र जमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है।
शम्सुद्दीन ने समयसीमा बढ़ाने और हज यात्रियों के हित में यह निर्णय लेने के लिए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय तथा भारतीय हज समिति का आभार व्यक्त किया।
SEPT 16, 2026 09:14 IST

ट्रंप प्रशासन बना रहा इजराइल को 2.8 अरब डॉलर के हथियार बेचने की योजना

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन एक प्रस्तावित सैन्य समझौते के तहत इजराइल को 2,000 पाउंड वजन वाले बेहद शक्तिशाली बम देने की योजना बना रहा है।
ये वही हथियार हैं, जिनकी आपूर्ति पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने गाजा में भारी तबाही और बड़े पैमाने पर जनहानि की आशंका के कारण रोक दी थी।

दो अमेरिकी अधिकारियों ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर मंगलवार को बताया कि, 2.8 अरब डॉलर के इस पैकेज में कुल 40,000 बम देने की योजना है। हालांकि इस योजना को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

अमेरिकी कांग्रेस को इस समझौते के बारे में अनौपचारिक रूप से सूचित कर दिया गया है। सौदे की अधिकांश राशि विदेशी सैन्य वित्तपोषण के माध्यम से चुकाई जानी है। इसके तहत अमेरिकी करदाताओं के पैसे इजराइल को दिए जाते हैं, और इजराइल उसी राशि का इस्तेमाल अमेरिका से हथियार खरीदने के लिए करता है।

यह प्रस्तावित बिक्री इजराइल की सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने के ट्रंप प्रशासन की ओर से उठाए जा रहे कदमों की श्रृंखला में नवीनतम है। गाज़ा में जारी संघर्ष के कारण हजारों फलस्तीनी मारे गए हैं और इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। अमेरिका की मध्यस्थता से एक युद्धविराम हुआ था, लेकिन इसके बावजूद हिंसा हुई।

हथियार बिक्री संबंधी योजना की जानकारी सबसे पहले ’द वाशिंगटन पोस्ट’ ने अपनी खबर में दी। समझौते की तैयारी ऐसे समय में हो रही है, जब हमास के सात अक्टूबर, 2023 के घातक हमले के जवाब में गाजा में शुरू किए गए युद्ध के कारण इजराइल को बढ़ते अंतरराष्ट्रीय अलगाव का सामना करना पड़ रहा है।

संबंधित खबरें

रक्षा क्षेत्र में 'आत्मनिर्भर भारत' को बड़ा बढ़ावा: भारत फोर्ज और प्रैट एंड व्हिटनी करेंगी सहयोग; HALE ड्रोन के लिए तैयार होगा एडवांस्ड इंजन

रक्षा क्षेत्र में 'आत्मनिर्भर भारत' को बड़ा बढ़ावा: भारत फोर्ज और प्रैट एंड व्हिटनी करेंगी सहयोग; HALE ड्रोन के लिए तैयार होगा एडवांस्ड इंजन

आज की ताजा खबर, 16 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक कर करोड़ों की ठगी, हज यात्रियों के चिकित्सकीय प्रमाणपत्र जमा करने की समयसीमा 30 सितंबर तक बढ़ी...भारत पर लगेगा 100% टैरिफ!

आज की ताजा खबर, 16 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक कर करोड़ों की ठगी, हज यात्रियों के चिकित्सकीय प्रमाणपत्र जमा करने की समयसीमा 30 सितंबर तक बढ़ी...भारत पर लगेगा 100% टैरिफ!

राजस्थान निकाय चुनाव : जयपुर सहित कई बूथों पर पुनर्मतदान, EVM में तकनीकी खराबी आने की वजह से हो रही दोबारा वोटिंग

राजस्थान निकाय चुनाव : जयपुर सहित कई बूथों पर पुनर्मतदान, EVM में तकनीकी खराबी आने की वजह से हो रही दोबारा वोटिंग

कौन थीं राजमाता विजयाराज कुमारी, निधन से पूरे मेवाड़ और राजस्थान अंचल में शोक की लहर, शिक्षा क्षेत्र में जलाई थी अलख

कौन थीं राजमाता विजयाराज कुमारी, निधन से पूरे मेवाड़ और राजस्थान अंचल में शोक की लहर, शिक्षा क्षेत्र में जलाई थी अलख

IPS officer Sanjukta Parasor: असम के जंगलों में किया उग्रवादियों का सफाया, बनीं CoBRA कमांडो फोर्स की पहली महिला IG

IPS officer Sanjukta Parasor: असम के जंगलों में किया उग्रवादियों का सफाया, बनीं CoBRA कमांडो फोर्स की पहली महिला IG