Naga Chaitanya on Not Sign Hindi Films After LSD: नागा चैतन्य साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर्स में से एक हैं। साल 2022 में नागा चैतन्य ने बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) से हिंदी फिल्मों में कदम रखा था। इस मूवी को दर्शकन की ओर से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। 'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता के बाद से लेकर अब तक साउथ एक्टर नागा चैतन्य ने अभी तक कोई हिंदी फिल्म साइन नहीं की। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अब नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) ने अभी तक कोई दूसरी हिंदी फिल्म साइन ना करने की वजह बताई है।
हिंदी फिल्म साइन ना करने की नागा चैतन्य ने बताई वजह
एचटी से बात करते हुए आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद कोई हिंदी फिल्म साइन ना करने के सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'ऐसा कोई खास वजह नहीं है। मैं हमेशा नए मौकों के लिए तैयार रहता हूं। बात केवल इतनी है किम 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद मैं यहां कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा था, जिसमें काफी समय लग रहा है और मेहनत भी। मैं अभी भी हिंदी मूवी में एक अच्छे ऑफर का इंतजार कर रहा हूं। मेरी कोशिश यही रहेगी कि मैं वहां भी कुछ नया और खास कर सकूं।' (इसे भी पढ़ें: सोनम-आनंद ने दूसरे बेटे का किया स्वागत, खुशी से झूम उठे नाना अनिल कपूर, शेयर किया इमोशनल पोस्ट)
'लाल सिंह चड्ढा' की बात करें तो इस मूवी का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया था। फिल्म को आमिर खान के बैनर आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत बनाया गया था। अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखित इस मवी में मोना सिंह भी अहम रोल में नजर आई थीं। फिल्म में शाहरुख खान का भी शानदार कैमियो था। मेकर्स ने 'लाल सिंह चड्ढा' को बनाने में 200 करोड़ रुपये के लगभग खर्च किए थे।
