Kareena Kapoor Khan Post: देशभर में छात्र नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली में सीजेपी (CJP) के नेतृत्व में छात्र जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट कर रहे है। बॉलीवुड और टीवी के स्टार्स भी लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से इन छात्रों का समर्थन कर रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'पूरे देश में सराहना...' PM Narendra Modi की तारीफ में Kangana Ranaut ने पढ़े कसीदे)
करीना कपूर खान ने लिखा लंबा चौड़ा नोट
करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि वह कई दिनों से इस मुद्दे पर सोच रही थीं, लेकिन अब चुप नहीं रह सकतीं। इतने सारे युवा अपनी आवाज उठा रहे हैं, इसलिए उनकी बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उनकी बात सुनी जानी चाहिए। हर बच्चा जानता है कि शिक्षा उसके भविष्य की सबसे बड़ी ताकत होती है। पढ़ाई बच्चों को आत्मविश्वास देती है, उम्मीद देती है और परिवारों को बेहतर कल का भरोसा देती है। शिक्षा व्यवस्था तभी सफल होगी, जब बच्चों को भरोसा होगा कि मेहनत, ईमानदारी और योग्यता का सम्मान किया जाता है। अगर बच्चों को लगने लगे कि मेहनत का कोई मतलब नहीं है, तो उनका शिक्षा व्यवस्था से विश्वास उठ जाएगा।
करीना कपूर खान ने आगे कहा कि हर छात्र को ऐसी शिक्षा व्यवस्था मिलनी चाहिए, जिस पर वह भरोसा कर सके। हर बच्चे को बराबरी का मौका मिलना चाहिए, जहां मेहनत का सही फल मिले और योग्यता के आधार पर सफलता मिले। करीना के मुताबिक यह कोई बड़ी मांग नहीं है, बल्कि हर छात्र का बेसिक राइट है। जब पूरी एक पीढ़ी अपने भविष्य को लेकर एक साथ आवाज उठाती है, तो उनकी बात सुनना कोई एहसान नहीं बल्कि समाज की जिम्मेदारी होती है। आज के बच्चे हमें देख रहे हैं। हम आज जो फैसला लेंगे और जैसा व्यवहार करेंगे, उसी से तय होगा कि उनके मन में न्याय और भरोसे की भावना बनेगी या नहीं। उन्होंने अपने संदेश के अंत में लिखा कि ये बच्चे सिर्फ कल की तैयारी नहीं कर रहे, बल्कि यही देश का आने वाला कल हैं।
