बॉलीवुड

Daayra Trailer Fan Review: Prithviraj Sukumaran-Kareena Kapoor Khan की भिड़ंत देखने के लिए एक्साइटेड हुए फैंस

Daayra Trailer Reaction: करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और लोग बेहद उत्साहित हैं।

Image

दायरा का ट्रेलर देख गदगद हुए लोग (daayra movie trailer)

Daayra Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) की अपकमिंग फिल्म दायरा (Daayra) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म पर सभी की नजरें टिकी हुई है। मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म दायरा का ट्रेलर आउट हो गया है, जो कि यूट्यूब पर छा गया है। इस ट्रेलर को देखकर लोग 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं। आइए इस रिपोर्ट में पूरी बात जानते हैं...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'दायरे में रहना चाहिए...' Kriti Sanon के विवादित ऐड पर Priyanka Chopra की मां ने तोड़ी चुप्पी)

दायरा का ट्रेलर देख गदगद हुए लोग

मेकर्स ने आखिरकार मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी ‘दायरा’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में फिल्म की कहानी और किरदारों की दुनिया की झलक देखने को मिलती है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। दायरा मेघना गुलजार और जंगली पिक्चर्स की दोबारा साथ वापसी है। इससे पहले दोनों ने ‘तलवार’ और ‘राजी’ जैसी सफल फिल्मों में साथ काम किया है। फिल्म की कहानी एक ऐसे अपराध के बाद की घटनाओं पर आधारित है, जो पूरे देश को हिलाकर रख देता है। इसके बाद दो अलग-अलग जांच शुरू होती हैं और करीना और पृथ्वीराज के किरदार अपने-अपने तरीके से सच्चाई और न्याय की तलाश करते हैं। यूट्यूब पर लोग इस ट्रेलर पर जमकर रिएक्ट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, बहुत दिनों बाद कुछ बढ़िया देखने को मिला है। दूसरे ने लिखा, करीना कपूर खान ने दिल जीत लिया।' इसी तरह लोग दायरा के ट्रेलर पर रिएक्ट कर रहे हैं।

बताते चलें कि फिल्म दायरा की कहानी मेघना गुलजार, सीमा अग्रवाल और यश केसवानी ने मिलकर लिखी है। सौरभ गोस्वामी ने सिनेमैटोग्राफी की है, जबकि एडिटिंग का काम चारु श्री रॉय ने किया है। फिल्म को जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। ‘दायरा’ करीना और पृथ्वीराज की मेघना गुलजार के साथ पहली फिल्म है। आप इस फिल्म को देखने के लिए कितने एक्साइटेड है हमें कमेंट करके जरूर बताएं....

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article