Makers on 3 Idiots Re-Release: बॉलीवुड स्टार आमिर खान (Aamir Khan) की सुपरहिट फिल्म 3 इडियट्स (3 Idiots) को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही थी कि इसे एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसके बाद से फैंस एक बार फिर से फिल्म 3 इडियट्स को देखने का इंतजार कर रहे थे। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि फिल्म 3 इडियट्स को 4 सितंबर को दोबारा बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। इन सब के बीच अब मेकर्स ने फिल्म 3 इडियट्स की री-रिलीज पर रिएक्शन दिया है। तो चलिए जानते हैं कि मेकर्स ने क्या कहा है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:आमिर खान को कमबैक किंग बना देंगी ये 6 फिल्में, कर्जा मुक्त होकर नाचेंगे एक टांग पर
री-रिलीज नहीं होगी 3 इडियट्स
एक्टर आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म 3 इडियट्स की री-रिलीज हो लेकर सामने आई रिपोर्ट है। खबर थी कि फिल्म 3 इडियट्स को 4 सितंबर को दोबारा रिलीज किया जा रहा है। अब मेकर्स ने आधिकारिक बयान देकर साफ किया है कि 3 इडियट्स (3 Idiots) की फिलहाल दोबारा थिएटर रिलीज की कोई योजना नहीं है और सोशल मीडिया पर चल रही खबरें सही नहीं हैं। मेकर्स ने दर्शकों से अपील की कि वे सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें और अफवाहों से बचें। बयान में ये भी कहा गया कि फिल्म को दोबारा रिलीज करने को लेकर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:कब और कहां होगी Aamir Khan की तीसरी शादी? गर्लफ्रेंड गौरी संग एक्टर ने की पूरी तैयारी; किया खुलासा
फिल्म में नजर आए थे ये सितारे
फिल्म 3 इडियट्स का डायरेक्शन राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) ने किया था। फिल्म में आमिर खान, आर. माधवन (R. Madhavan), शरमन जोशी (Sharman Joshi), करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और बोमन ईरानी (Boman Irani) जैसे स्टार्स नजर आए थे। फिल्म 3 इडियट्स को काफी पसंद किया गया था। फिल्म 3 इडियट्स के मेकर्स के बयान पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
