बॉलीवुड

Daayra का न्यू पोस्टर आउट, करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन को देख गदगद हुए लोग

Daayra New Poster Out: करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। पोस्टर ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। आइए डालते हैं नजर...

Image

दायरा का नया पोस्टर आउट (pic credit-daayra poster)

Daayra New Poster Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की अपकमिंग फिल्म दायरा (Daayra) पर सभी की नजरें टिकी हुई है। खास बात तो ये है कि फिल्म में साउथ के स्टार एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आने वाले हैं। इस बीच करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की मूवी दायरा का नया पोस्टर सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर को देखकर लोग गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है इस पोस्टर पर...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Bigg Boss 20: 'लॉकअप 2' के बाद Shivangi Joshi की झोली में गिरा सलमान खान का शो? एक्ट्रेस ने बताया सच)

दायरा का पोस्टर आउट

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की अपकमिंग क्राइम थ्रिलर फिल्म दायरा का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में दोनों सितारे एक-दूसरे की पीठ से पीठ मिलाकर खड़े नजर आ रहे हैं। उनके बीच पुलिस की टेप दिखाई दे रही है, जो किसी बड़े क्राइम और जांच की ओर इशारा करती है। पोस्टर के बैकग्राउंड में एक चेहरा भी छिपा हुआ है, जिसने फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। पोस्टर फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं देता, लेकिन यह कई सवाल जरूर खड़े करता है। आखिर करीना और पृथ्वीराज के किरदारों के बीच क्या रिश्ता है? दोनों किस मामले से जुड़े हैं और बैकग्राउंड में दिख रहा रहस्यमयी शख्स कौन है? इन सवालों के जवाब फिल्म के ट्रेलर में मिलने की उम्मीद है।

दायरा के जरिए करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक मेघना गुलजार ने किया है। यह फिल्म कथित तौर पर सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले यश केसवानी, सीमा अग्रवाल और गुलजार ने लिखा है। फिल्म को जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज मिलकर बना रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर 31 अगस्त को रिलीज किया जाएगा, जबकि ‘दायरा’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आप इस मूवी को देखने के लिए कितने एक्साइटेड है हमें कमेंट में जरूर बताएं...

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article