Karisma Kapoor Video: बॉलीवुड सेलेब्रिटीज और पैपराजी के बीच तनाव फिर से सुर्खियों में है। कई बड़े सितारे अपनी और अपने बच्चों की प्राइवेसी को लेकर चिंतित है। हाल ही में श्रुति हासन ने पैपराजी को जमकर सुनाया था। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की बहन करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में करिश्मा कपूर पैपराजी को चेतावनी देती दिखाई दे रही हैं। (ये भी पढ़ें-करिश्मा कपूर के बच्चों ने की प्रिया कपूर पर क्रिमिनल एक्शन की मांग, लगाए गंभीर आरोप)

करिश्मा कपूर ने पैपराजी को हड़काया (pic credit-instagram)
करिश्मा कपूर ने कही ये बात
हाल ही में कई एक्ट्रेसेस ने पैपराजी द्वारा गलत एंगल से फोटो और वीडियो शूट करने की शिकायत की है। अब इस लिस्ट में करिश्मा कपूर का नाम भी जुड़ गया है। एक वीडियो Reddit पर वायरल हो रहा है, जिसमें करिश्मा कपूर पपराजी को चेतावनी देते हुए नजर आ रही हैं। इस क्लिप में एक्ट्रेस ने कहा, 'ज्यादा जूम मत करना' करिश्मा कपूर फिलहाल इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 को जज कर रही हैं। मंगलवार को सभी जज शो की शूटिंग के लिए पहुंचे थे और सेट पर पैपराजी के लिए पोज दे रहे थे। इसी दौरान करिश्मा ने बाहर खड़े कैमरामैन को चेतावनी दी। वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने पपराजी के व्यवहार पर निराशा जताई।
बॉलीवुड पर राज करती थीं करिश्मा कपूर
बता दें कि इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसमें करिश्मा कपूर जज के रूप में नजर आ रही हैं। 90 के दशक की कई यादगार फिल्मों और आइकॉनिक डांस नंबर्स देने वाली करिश्मा अब नई पीढ़ी के डांसरों को मेंटर करने और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए वापसी कर रही हैं। करिश्मा कपूर ने 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज किया है। उन्होंने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। करिश्मा कपूर की एक्टिंग को लोग खूब पसंद करते हैं।
