बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू और एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की नई फिल्म वाइब को सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया है। ताजा खबर के मुताबिक सीबीएफसी ने वाइब को ए सर्टिफिकेट दिया है, जिसके बाद ये 18 सितम्बर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सीबीएफसी ने फिल्म वाइब में एक भी कट नहीं लगाया है। अधिकारियों ने मेकर्स को बस एक जगह पर शब्द को म्यूट करने के लिए कहा है और मूवी के दौरान एंटी ड्रग डिस्क्लेमर चलाने को कहा है। सीबीएफसी द्वारा जानकारी दी गई है कि फिल्म वाइब को ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है, जिसका रनटाइम 145.55 मिनट है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "शादीशुदा मर्दों से रिश्ता रखने वाली औरतें फेमिनिस्ट नहीं...", Tanisha Mukerji का चौंकाने वाला बयान
Vibe Trailer को मिला था कमाल का रिस्पॉन्स
कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म वाइब के ट्रेलर को दर्शकों से कमाल का रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म वाइब जेन जी और नई जनरेशन को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इस ऑडियंस ने वाइब के ट्रेलर को कमाल का रिस्पॉन्स दिया था। माना जा रहा है कि जब ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर आएगी जो नई जनरेशन के दर्शक और स्कूल गोइंग क्राउड इसे देखने के लिए थिएटर का रुख जरूर करेगा। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "और कितनी मन्नत मांगेगा...?", Salman Khan ने गणेश पूजा के दौरान लिए Varun Sharma से मजे
Kareena Kapoor Khan-Kunal Kemmu की है टक्कर
फिल्म वाइब के साथ ही सिनेमाघरों में करीना कपूर खान की दायरा भी रिलीज हो रही है। फिल्म दायरा में करीना के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन दिखाई देंगे और इसका डायरेक्शन मेघना गुलजार ने किया है। फिल्म दायरा के ट्रेलर को भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जिसके बाद ये पक्का माना जा रहा है कि जब ये दोनों मूवीज एक साथ थिएटर्स में रिलीज होगी तो जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। फिल्म दायरा जहां कठिना सवाल पूछने के लिए दर्शकों के सामने आ रही है, तो वहीं पर कुणाल की वाइब नई जनरेशन का एंटरटेनमेंट करने के लिए रिलीज हो रही है।
