वायरल न्यूज़

सबसे अनोखा गणेशोत्सव मंडप! पानी पूरी से सजे गणपति बाप्पा के दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़, वीडियो वायरल

Viral Video: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर पुणे में एक अनोखी कलाकृति देखने को मिल रही है। यहां कारीगरों ने हजारों पानी पूरियों का इस्तेमाल करके भगवान गणेश की एक भव्य और आकर्षक मूर्ति बनाई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

गोलगप्पे वाले गणेश जी (तस्वीर साभार- @punefoodiesoul)

Viral Video: देशभर में गणेशोत्सव की धूम है और जब बात पुणे के गणेशोत्सव की हो, तो वहां की भव्यता और रचनात्मकता हमेशा चर्चा में रहती है। सोशल मीडिया पर भी गणेश जी के एक से एक वीडियो वायरल हो रहे हैं। कुछ वीडियो (Trending Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। जबकि, कुछ नजारे सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में पुणे के प्रसिद्ध FC रोड पर कुछ ऐसा देखने को मिला है, जिसने श्रद्धालुओं और स्ट्रीट फूड लवर्स दोनों का दिल जीत लिया है। क्योंकि, यहां गोलगप्पे वाले गणपति जी आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं।

    दरअसल, पुणे में पहली बार 'पानी पूरी' यानी गोलगप्पों का उपयोग करके भगवान श्री गणेश की एक विशाल और बेहद सुंदर मूर्ति तैयार की गई है। इस मूर्ति की सबसे खास बात यह है कि बाप्पा का पूरा स्वरूप यानी कान, सूंड और मुकुट का निचला हिस्सा कुरकुरी पानी पूरियों को बड़ी ही सफाई और बारीकी से जोड़कर बनाया गया है। जैसे ही इस अनूठी मूर्ति की झलक सामने आई, देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। दूर-दूर से लोग FC रोड पर 'पानी पूरी वाले बाप्पा' के दर्शन करने और उनके साथ फोटो खींचने पहुंच रहे हैं। आप भी देखें ये वीडियो...

    गोलगप्पे वाले गणेश जी

    वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए चौंक गए होंगे। आलम ये है कि यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को punefoodiesoul नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि पुणे हमेशा से अपनी अनूठी परंपराओं और क्रिएटिव विचारों के लिए जाना जाता है। त्योहारों के मौसम में इस तरह की इको-फ्रेंडली और इनोवेटिव मूर्तियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। गोलगप्पा प्रेमियों के लिए तो यह दृश्य किसी सरप्राइज से कम नहीं है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article