विवाद के चलते रातोंरात फिल्मों से बाहर हुए ये सेलेब्स, रणवीर सिंह ने भी छोड़ी 'डॉन 3'

Controversial Exits From Movies: 'डॉन 3' से बाहर हुए रणवीर सिंह से पहले ही भी ऐसे कई सेलेब्स बॉलीवुड में मौजूद हैं, जो रातोंरात फिल्मों से बाहर होकर निर्माताओं को बड़ा झटका दे चुके हैं। देखें ये लिस्ट...

Authored by: ललित कुमार Updated May 26 2026, 12:37 IST
विवाद के चलते रातोंरात फिल्मों से बाहर हुए ये सेलेब्स...Image Credit : Instagram01 / 07

विवाद के चलते रातोंरात फिल्मों से बाहर हुए ये सेलेब्स...

Controversial Exits From Movies: 'डॉन 3' को लेकर फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मूवी से रणवीर सिंह ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। रणवीर सिंह अकेले ऐसे एक्टर नहीं हैं, जो विवाद के चलते फिल्म से बाहर हुए हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको बॉलीवुड के उन टॉप सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किसी ना किसी विवाद के चलते फिल्मों से बाहर हुए। आइए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर...

कार्तिक आर्यनImage Credit : Instagram02 / 07

कार्तिक आर्यन

करण जौहर के बैनर तले बनने वाली फिल्म 'दोस्ताना 2' में कार्तिक आर्यन, जान्हवी कपूर और लक्ष्य लालवानी को फाइनल किया था। फैन्स इस मूवी को देखने के लिए बेताब थे। एक दिन धर्मा प्रोडक्शंस ने अचानक घोषणा करते हुए बताया कि वो फिल्म की कास्ट पर दोबारा विचार कर रहे हैं। बताया गया था कि कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच अनबन हुई थी, जिस कारण अभिनेता ने यह मूवी छोड़ दी थी।

करीना कपूर खानImage Credit : Instagram03 / 07

करीना कपूर खान

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में करीना कपूर खान को अहम भूमिका ऑफर हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो करीना कपूर को फिल्म में यश की बहन का रोल अदा करना था। हालांकि शूटिंग के शेड्यूल में टकराव और तारीखों की दिक्कतों की वजह से करीना ने इस प्रोजेक्ट को छोड़ना ही ठीक समझा।

अभिषेक बच्चनImage Credit : Instagram04 / 07

अभिषेक बच्चन

फिल्म 'पलटन' में अभिषेक बच्चन अहम रोल अदा करने वाले थे। हालांकि अभिषेक जब इस प्रोजेक्ट से बाहर हुए तो फैन्स भी हैरान रह गए थे। अभिषेक बच्चन ने इस फिल्म को केवल निजी कारणों की वजह से ना करने का फैसला लिया था।

प्रियंका चोपड़ाImage Credit : Instagram05 / 07

प्रियंका चोपड़ा

साल 2018 में सलमान खान की फिल्म 'भारत' के लिए मेकर्स ने प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया था। हालांकि शूटिंग शुरू होने से पहले ही प्रियंका ने यह फिल्म छोड़ दी थी। बताया जाता है कि उन्होंने ऐसा सिंगर निक जोनास के साथ अपनी सगाई और शादी पर फोकस करने के लिए किया था। कई रिपोर्ट्स में सलमान और प्रियंका के बीच अनबन होने की खबरें भी सामने आई थीं। बाद में दोनों ने इन खबरों को गलत बताया था।

सलमान खानImage Credit : Instagram06 / 07

सलमान खान

संजय लीला भंसाली ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'इंशाअल्लाह' के लिए सलमान खान संग हाथ मिलाया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी इसलिए ठंडे बस्ते में चली गई क्योंकि सलमान खान फिल्म की कास्टिंग से ज्यादा खुश नहीं थे। वो फिल्म में आलिया भट्ट की जगह किसी ओर हीरोइन को लेना चाहते थे।

रणवीर सिंहImage Credit : Instagram07 / 07

रणवीर सिंह

फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने रही फिल्म 'डॉन 3' को रणवीर सिंह ने छोड़ दिया है। इस मूवी को छोड़ने के पीछे असली कारण अभी तक सामने नहीं आया है लेकिन फरहान अख्तर को लगभग 45 करोड़ रुपये का नुकसान जरूर हुआ है। FWICE द्वारा रणवीर सिंह को बैन करने की खबरें भी सामने आ रही हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!