बॉलीवुड के लिए खास है 2026, 'Daayra' सहित इन फिल्मों का है इंतजार

साल 2026 के बचे हुए कुछ महीनों में एक से बढ़कर एक फिल्में हैं, जिनमें 'दायरा' का नाम भी शामिल है। इस मूवी में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की जोड़ी बड़े परदे पर देखने को मिलेगी।

Authored by: Lalit KumarUpdated Sep 16 2026, 12:05 IST
2026 में 'दायरा' सहित इन फिल्मों का फैन्स को है इंतजार...Image Credit : Instagram01 / 05

2026 में 'दायरा' सहित इन फिल्मों का फैन्स को है इंतजार...

साल 2026 भारतीय सिनेमा बेहद खास रहा है। इस साल बॉलीवुड में अलग-अलग जॉनर की कई बड़ी फिल्में दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कहीं दमदार एक्शन और क्राइम की कहानी देखने को मिलेगी तो कहीं कोर्टरूम ड्रामा और इमोशनल स्टोरीज ने दर्शकों का दिल जीता। बड़े सितारों से सजी इन फिल्मों को देखने का उत्साह भी फैन्स के अंदर साफ देखने को मिला। इन फिल्मों में से एक 'दायरा' भी है, जिसे लेकर काफी बज बना हुआ है। तो चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जिनका दर्शकों को सिनेमाघरों में बेसब्री से इंतजार है।

दायरा (Daayra)Image Credit : Instagram02 / 05

दायरा (Daayra)

नेशनल अवॉर्ड विनर मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी 'दायरा' साल 2026 की चर्चित फिल्मों में एक है। फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह क्राइम थ्रिलर अपराध, न्याय और सजा जैसे गंभीर मुद्दों की कहानी को पेश करेगी। फिल्म का निर्माण जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियो ने किया है, जबकि इसका डिस्ट्रीब्यूशन Pen Marudhar द्वारा किया जाएगा। 'दायरा' 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ईठा (Eetha)Image Credit : Instagram03 / 05

ईठा (Eetha)

मडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशंस की 'ईठा' का टीजर दर्शकों को काफी पसंद आया था। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ रणदीप हुड्डा और अनंत जोशी अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी और विजुअल्स शानदार हैं, जो दर्शकों को एक लग ही सिनेमा एक्सपीरियंस देंगे। श्रद्धा कपूर के किरदार को लेकर भी काफी उत्सुकता है। 'ईठा' 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रहार- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम (Prahaar - The Untold Story of Ujjwal Nikam)Image Credit : Instagram04 / 05

प्रहार- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम (Prahaar - The Untold Story of Ujjwal Nikam)

राजकुमार राव की 'प्रहार- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' एक दमदार लीगल ड्रामा है। फिल्म में राजकुमार राव मशहूर सरकारी वकील उज्ज्वल निकम का किरदार निभाते नजर आएंगे। कहानी निकम के कानूनी करियर से जुड़ी घटनाओं के साथ-साथ 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के बाद अजमल कसाब के ऐतिहासिक मुकदमे पर केंद्रित है। 'प्रहार' 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

हैवान (Haiwaan)Image Credit : Instagram05 / 05

हैवान (Haiwaan)

अक्षय कुमार की 'हैवान' भी 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और इसमें अक्षय के साथ सैफ अली खान नजर आएंगे। करीब 18 साल बाद दोनों कलाकारों की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देगी। फिल्म में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की स्पेशल कैमियो मौजूदगी भी खास आकर्षण है। क्राइम थ्रिलर जॉनर की यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!