एजुकेशन

Vishwakarma Puja School Holiday: क्या विश्वकर्मा पूजा पर बंद रहेंगे स्कूल, यूपी से लेकर बंगाल तक के लिए क्या है आदेश?

Vishwakarma Puja School Holiday In UP: 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है। इस खास अवसर पर उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का निर्देश दिया है।

Image

क्या विश्वकर्मा पूजा पर बंद रहेंगे स्कूल ?

Vishwakarma Puja School Holiday: 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है। इस खास अवसर पर उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का निर्देश दियाहै।उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अवकाश कैलेंडर जारी किया गया था। जारी कैलेंडर में 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग ने 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है। ऐसे में आज राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। ध्यान रहे राज्य सरकार का यह आदेश प्रदेश के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कलों के लिए लागू होगा।

क्या बिहार में बंद रहेंगे स्कूल

17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बिहार के छात्र और पैरेंट्स भी अपडेट जानना चाहते हैं। बिहार सरकार द्वारा जारी होलीडे कैलेंडर के अनुसार, बिहार राज्य में विश्वकर्मा पूजा का अवकाश नहीं रहेगा। ऐसे में स्कूल स्तर पर अपडेट लेना बेहतर रहेगा।

विश्वकर्मा पूजा पर बंगाल में स्कूल बंद

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर पश्चिम बंगाल के छात्रों को अवकाश मिलेगा। पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा जारी होलीडे कैलेंडर के अनुसार पश्चिम बंगाल के स्कूल 17 सितंबर को बंद रहेंगे।

क्या मध्य प्रदेश में बंद रहेंगे स्कूल

17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य के छात्र और पैरेंट्स भी अपडेट जानना चाहते हैं। एमपी सरकार द्वारा जारी होलीडे कैलेंडर के अनुसार, बिहार राज्य में विश्वकर्मा पूजा का अवकाश नहीं रहेगा। ऐसे में स्कूल स्तर पर अपडेट लेना बेहतर रहेगा।

दिल्ली के स्कूलों के लिए क्या है आदेश

17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर दिल्ली के स्कूलों के लिए क्या है अपडेट? दिल्ली शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी होलीडे कैलेंडर के अनुसार, दिल्ली में विश्वकर्मा पूजा का अवकाश नहीं रहेगा। ऐसे में स्कूल स्तर पर अपडेट लेना बेहतर रहेगा।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article