आइटम सॉन्ग कर करोड़ों बटोर ले गईं ये 6 हसीनाएं, मुंह ताकती रह गईं लीड एक्ट्रेसेस

Actresses Fees for Item Songs: करीना कपूर से लेकर तमन्ना भाटिया सहित ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने आइटम सॉन्ग करने के लिए मेकर्स से मोटी रकम वसूली है। इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated Jun 9 2026, 11:58 IST
आइटम सॉन्ग करने के लिए मोटी रकम लेती हैं ये हसीनाएं...Image Credit : Instagram01 / 07

आइटम सॉन्ग करने के लिए मोटी रकम लेती हैं ये हसीनाएं...

Actresses Fees for Item Songs: बीते कुछ सालों से बॉलीवुड की फिल्मों में आइटम सॉन्ग का चलन देखने को मिलता है। दर्शकों को भी यह बड़े परदे पर काफी पसंद आते हैं। 'हलकट जवानी' से लेकर 'चिकनी चमेली' सहित कई गानों ने लोगों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की और ये काफी ट्रेंड में भी रहे। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको बॉलीवुड की उन 6 हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने आइटम सॉन्ग करने के लिए मोटी रकम ली। आइए देखें ये लिस्ट...

मलाइका अरोड़ाImage Credit : Instagram02 / 07

मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड के सबसे मशहूर आइटम सॉन्ग्स में से एक 'मुन्नी बदनाम' में मलाइका अरोड़ा ने जबरदस्त डांस किया था। यह आज भी लोगों की पसंद बना हुआ है। बताया जाता है कि इस गाने को करने के लिए मलाइका अरोड़ा ने 2.5 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।

नोरा फतेहीImage Credit : Instagram03 / 07

नोरा फतेही

'दिलबर गाने' में नोरा फतेही के किलर डांस मूव्स ने दर्शकों को दीवाना बना दिया था। इस गाने की सफलता ने नोरा को बड़े-बड़े ब्लॉकबस्टर डांस नंबर्स की स्पेशलिस्ट के रूप में स्थापित कर दिया। नोरा फतेही ने इस गाने को करने के लिए 2 करो रुपये चार्ज किए थे।

तमन्ना भाटियाImage Credit : Instagram04 / 07

तमन्ना भाटिया

साल 2024 में रिलीज हुई श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' में 'आज की रात' गाने में तमन्ना भाटिया का बोल्ड डांस देखने को मिला था। यह यूट्यूब पर 1 बिलियन से भी ज्यादा व्यूज क्रॉस कर चुका है। कथित तौर पर तमन्ना भाटिया ने 1 करोड़ रुपये इस गाने के लिए फीस ली थी।

करीना कपूरImage Credit : Instagram05 / 07

करीना कपूर

करीना कपूर खान के सबसे चर्चित डांस नंबर्स में से एक 'हल्कट जवानी' में उनका स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक देखने को मिला था। यह गाना फिल्म 'हीरोइन' का है। बताया जाता है कि करीना ने इस परफॉर्मेंस के लिए 5 करोड़ रुपये लिए थे।

प्रियंका चोपड़ाImage Credit : Instagram06 / 07

प्रियंका चोपड़ा

'बबली बदमाश' में प्रियंका चोपड़ा का पहला पूरा आइटम सॉन्ग था। प्रियंका के रेट्रो लुक और बोल्ड अंदाज ने तुरंत सबका ध्यान खींच लिया। यह गाना 2013 के सबसे ज्यादा चर्चित प्रमोशनल गानों में से एक बन गया। प्रियंका ने इस गाने के लिए 3 करोड़ रुपये लिए थे।

कैटरीना कैफImage Credit : Instagram07 / 07

कैटरीना कैफ

'चिकनी चमेली' गाने के रिलीज होते ही धमाल मचा दिया था। कैटरीना कैफ की जोशीली परफॉर्मेंस ने इस गाने को सुपरहिट बना दिया था। आज भी कई साल बाद यह गाना शादियों और पार्टियों की प्लेलिस्ट में छा जाता है। कैटरीना ने इस गाने के लिए 2 करोड़ रुपये लिए थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!