बॉलीवुड

Saif Ali Khan और Kareena Kapoor Khan फिर से मचाएंगे धमाल? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Saif Ali Khan on working with Kareena: लोग लंबे समय से सैफ अली खान और करीना कपूर को एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं। अब सैफ ने इस बारे में जानकारी दी है।

Image

सैफ अली खान ने कही ये बात (pic credit-instagram)

Saif Ali Khan on working with Kareena: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों के जरिए दर्शकों का दिल जीता है। हाल ही में उनकी फिल्म 'कर्तव्य' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, जिसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। वहीं, फैंस लंबे समय से सैफ अली खान और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) को एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं। अब इस बीच सैफ अली खान ने खुद खुलासा किया है कि वह किस तरह की फिल्म में करीना के साथ काम करना चाहेंगे। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-शाहरुख ने सिखाया मेन लीड बनना' Saif Ali Khan ने फिल्मी करियर को लेकर दिया बड़ा बयान)

kareena kpoor saif pic.

सैफ अली खान ने कही ये बात (pic credit-instagram)

सैफ अली खान ने कही ये बात

बॉलीवुड के पावर कपल सैफ अली खान और करीना कपूर ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। हालांकि, दोनों को बड़े पर्दे पर साथ देखे हुए एक दशक से भी ज्यादा समय हो गया है। लोग दोनों फिर से साथ में देखना चाहते हैं। एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने बताया कि पति-पत्नी होने की वजह से उनके बीच बहुत ज्यादा अंडरस्टैंडिंग है, जबकि अच्छी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के लिए थोड़ा टकराव भी जरूरी होती है। सैफ का मानना है कि असल जिंदगी के खुशहाल कपल्स को स्क्रीन पर साथ दिखाना कई बार दर्शकों के लिए उतना दिलचस्प नहीं होता। हालांकि सैफ ने यह भी साफ किया कि वो और करीना भविष्य में फिर से साथ काम कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए कहानी और किरदार अलग और दिलचस्प होने चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे किरदार पसंद हैं जो दर्शकों को चौंका दें और कुछ नया देखने का मौका दें।

सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी

सैफ अली खान ने एक हॉलीवुड फिल्म का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर पति-पत्नी की कहानी किसी मजेदार मर्डर मिस्ट्री या रोमांचक प्लॉट के साथ हो, तो वो जरूर ऐसी फिल्म में करीना के साथ काम करना चाहेंगे। उनका मानना है कि सही कहानी मिलने पर दोनों की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर सकती है। बताते चलें कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान की मुलाकात टशन मूवी की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। करीब पांच साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 16 अक्टूबर 2012 को शादी की थी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article