Entertainment News Today 11 July: बॉलीवुड और हॉलीवुड से जुड़ी कई बड़ी खबरें इस समय सुर्खियों में हैं। सलमान खान की प्रॉपर्टी डील से लेकर शाहरुख खान के दिल्ली वाले घर, आमिर खान की नई फिल्म और दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज तक कई अपडेट सामने आए हैं। वहीं, करीना कपूर खान की वेकेशन तस्वीरें, टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्सी की मौजूदगी, क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म और दिशा पाटनी के हॉलीवुड अनुभव से जुड़ी खबरों ने भी फैंस का ध्यान खींचा है। मनोरंजन जगत की इन सभी बड़ी खबरों पर डालते हैं एक नजर।
मशहूर गायिका एस. जानकी का निधन हो गया है। सिंगर ने 88 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा है। एस. जानकी को दक्षिण भारत की नाइटिंगेल के नाम से जाना जाता था।
Bollywood Hungama की रिपोर्ट के मुताबिक द ओडिसी को बिना किसी कट के पास कर दिया गया है। फिल्म को A सर्टिफिकेट मिला है।
अनन्या पांडे आज 2026 विंबलडन मेन्स सिंगल्स सेमी-फाइनल मैच देखने पहुंचीं। इस दौरान अनन्या पांडे रेड ड्रेस में नजर आईं। अनन्या पांडे इस लुक में हसीन लगीं।
दिशा पाटनी ने हाल ही में केविन स्पेसी (Kevin Spacey) के साथ काम करने और उनके डायरेक्शन में शूटिंग करने के अपने अनुभव के बारे में बात की। वैरायटी इंडिया (Variety India) से बातचीत में उन्होंने कहा, 'वो कमाल के हैं। खुद एक एक्टर होने की वजह से वह अपने एक्टर्स को अच्छी तरह समझते हैं। वो अपने एक्टर्स को काफी आजादी देते हैं, ताकि वे किरदार के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकें।"
CRE Matrix की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपना अपार्टमेंट 3.5 करोड़ रुपये में बेच दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने यह प्रॉपर्टी 2.88 करोड़ रुपये में खरीदी थी।
दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज को लेकर नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये फिल्म अब भारत के बाहर ZEE5 पर उपलब्ध नहीं है।
टेलर स्विफ्ट-ट्रैविस केल्सी शादी के बाद पहली बार स्पॉट हुए। इस दौरान टेलर बॉल गाउन में नजर आईं, तो वहीं ट्रैविस केल्सी क्लासिक ग्रे सूट में दिखाई दिए।
ममूटी की फिल्म कन्नूर स्क्वाड के दूसरे पार्ट को लेकर अपडेट सामने आया है। ‘कन्नूर स्क्वाड’ (Kannur Squad) के सीक्वल को लेकर रोनी डेविड राज (Rony David Raj) ने बड़ा अपडेट दिया है। रिपोर्टर फिल्म्स से बातचीत में उन्होंने बताया कि फिल्म के अगले पार्ट पर टीम के बीच चर्चा हो चुकी है, लेकिन अभी सभी लोग अपने-अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं।
शाहरुख खान ने दिल्ली स्थित अपने उस घर का पूरा मालिकाना हक हासिल कर लिया है, जहां वो और गौरी खान शादी के बाद रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके लिए शाहरुख खान ने 37 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।
करीना कपूर इन दिनों फैमिली वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने एजियन सी में एंजॉय करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर कीं। ब्लू बिकिनी में उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
विजय थलापति की फिल्म जन नायक पर बड़ा अपडेट आया है। इस फिल्म को CBFC की तरफ से ए सर्टिफिकेट मिल गया है। एक्टर ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया और फिल्म को मिले ए सर्टिफिकेट की जानकारी दी।
आमिर खान की फिल्म ललकारा को लेकर नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म की कहानी दंगल और निल बटे सन्नाटा के राइटर्स ने लिखी है।
आमिर खान तीसरी शादी करने के बाद बजरंग दल के निशाने पर आ गए हैं। बजरंग दल ने आमिर खान पर लव जिहाद करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद एक्टर पर खिलाफ बजरंग दल उतर गया है।