बॉलीवुड

Salman Khan के साथ फिर से रोमांस करेंगी Kareena Kapoor Khan? इस मूवी में हुई एंट्री!!

Salman Khan Upcoming Film: सलमान खान और फिल्ममेकर राज एंड डीके एक साथ नई सुपरहीरो फिल्म बना रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी में करीना कपूर की एंट्री हो गई है।

Image

सलमान की मूवी में हुई करीना की एंट्री (pic credit-instagram/twitter)

Photo : Twitter

Salman Khan Upcoming Film: बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) की एक से एक फिल्में रिलीज होने वाली है। इस लिस्ट में फिल्म मातृभूमि (Mathrubhumi) का नाम शामिल है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इसके अलावा सलमान खान फिल्ममेकर राज एंड डीके की मूवी में भी जलवा बिखेरने वाले हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि फिल्म में इस पॉपुलर एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-Salman Khan के बॉडीगार्ड का बड़ा खुलासा, कोर्ट में बताया भयानक सुबह का सच)

salman kareena

सलमान की मूवी में हुई करीना की एंट्री (pic credit-instagram)

सलमान खान की मूवी में हुई करीना की एंट्री

सलमान खान और द फैमिली मैन फेम फिल्ममेकर राज एंड डीके एक साथ नई सुपरहीरो फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता है। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, करीना कपूर खान इस फिल्म में लीड रोल करने के लिए अंतिम चरण की बातचीत में हैं। करीना ने रोल को पसंद किया है और सहमति भी दे दी है। सलमान खान ने खुद करीना से बात की है, जिससे बात आगे बढ़ी है। अगर यह डील फाइनल हो गई तो यह सलमान और करीना की पांचवीं फिल्म होगी। दोनों आखिरी बार 2015 में बजरंगी भाईजान में साथ नजर आए थे। फिल्म में सलमान खान एक सुपरहीरो का किरदार निभाएंगे, जो मजबूरी में दोबारा एक्शन में लौटता है।

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म

फिल्म बड़े बजट और हाई कॉन्सेप्ट वाली एंटरटेनर होगी, जिसमें राज एंड डीके का खास ह्यूमर और स्टाइलिश एक्शन दोनों होंगे। सलमान इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर-नवंबर 2026 में शुरू करने वाले हैं। फिल्म का रिलीज प्लान ईद 2027 में है। करीना कपूर खान जल्द ही फिल्म दायरा में नजर आएंगी। यह प्रोजेक्ट सलमान और करीना की दोबारा जोड़ी को लेकर फैंस में खास उत्साह पैदा कर रहा है। सलमान खान की फिल्म मातृभूमि पर भी सभी की नजरें टिकी हुई है। इस मूवी में सलमान खान के साथ चित्रागंदा सिंह नजर आने वाली हैं। फिल्म का नाम पहले बैटल ऑफ गलवान रखा गया था। हालांकि अब मेकर्स ने अब मूवी का नाम बदल दिया।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article