वायरल न्यूज़

सोशल मीडिया पर वायरल हुई आईआईटी बॉम्बे के स्टूडेंट की मार्कशीट, Video देख लोग बोले- यही है असली IIT लेवल

'Average IIT Bombay Student' पर बना वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। वीडियो में एक छात्र की मार्कशीट देखने को मिल रही है। जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह गए।

Image

छात्र की मार्कशीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है (X/@2Varalakshmi)

सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। इन दिनों एक ऐसा वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) के एक छात्र की मार्कशीट देखने को मिल रही है। इस वीडियो को @2Varalakshmi नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे लाखों लोग देख चुके हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

स्टूडेंट की मार्कशीट देखकर चकरा जाएंगे आप

वायरल वीडियो (Viral Video) की शुरुआत एक 10वीं की मार्कशीट से होती है। यह आंध्र प्रदेश बोर्ड की SSC मार्कशीट बताई जा रही है, जिसमें छात्र ने सभी विषयों में 100 में 100 अंक हासिल किए हैं। यानी कुल 600 में 600 नंबर। इसके बाद वीडियो में एक क्लासरूम का सीन दिखता है, जहां एक छात्र अपने दोस्त की मार्कशीट पर कैमरे का फोकस करता है और अगले ही पल कैमरा उसकी तरफ कर देता है। जिसमें वह छात्र नजर आता है, जिसकी मार्कशीट में 600 में 600 नंबर थे। वीडियो पर लिखा होता है, "AVG. IIT BOMBAY STUDENT."

वीडियो पर कुछ ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

वीडियो (Video) का मकसद किसी का मजाक उड़ाना नहीं, बल्कि हल्के-फुल्के अंदाज में यह दिखाना है कि आईआईटी बॉम्बे जैसे बड़े संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों का स्तर कितना ऊंचा होता है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर छात्र के मार्कशीट से काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं और कमेंट कर अपने-अपने अनुभव भी शेयर कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि आईआईटी में पहुंचने वाले ज्यादातर छात्र स्कूल के समय से ही टॉपर रहे होते हैं। कई लोगों ने JEE परीक्षा की कठिनाई का भी जिक्र किया और कहा कि यहां तक पहुंचने के लिए सालों की मेहनत करनी पड़ती है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article