बॉलीवुड

Daayra: Parvathy Thiruvothu मलयालम में बनेंगी Kareena Kapoor Khan की आवाज, बोलीं "मैं बस नकल नहीं..."

करीना कपूर खान की दायरा 18 सितम्बर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसको लेकर पूरे देश में उत्साह है। ये फिल्म मलयालम भाषा में भी रिलीज होगी, जिसके लिए पार्वती थिरुवोथु एक्ट्रेस करीना की आवाज बनेंगी।

Image

Daayra: Parvathy Thiruvothu मलयालम में बनेंगी Kareena Kapoor Khan की आवाज, बोलीं "मैं बस नकल नहीं..."

करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर दायरा (Daayra) 18 सितम्बर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसका डायरेक्शन मेघना गुलजार ने किया है। इस फिल्म को मेकर्स हिन्दी और मलयालम भाषाओं में रिलीज करेंगे, जिसको लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। मलयालम भाषा में पार्वती थिरुवोथु करीना कपूर खान के लिए डबिंग करेंगी। पार्वती थिरुवोथु दायरा के लिए अपनी आवाज देने के लिए काफी एक्साइटेड हैं, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि वो करीना कपूर खान की परफॉर्मेंस के साथ न्याय करने की पूरी कोशिश करेंगी। वो चाहेंगी कि उनकी आवाज ना केवल करीना पर फिट बैठे बल्कि वो परफॉर्मेंस के मुताबिक भी हो ताकि दर्शक मूवी की गंभीरता को समझ पाएं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Upcoming TV Shows: Bigg Boss 20 के बाद TV पर बैक-टू-बैक धमाका करेंगे ये 5 शोज, एंटरटेनमेंट का मिलेगा डबल डोज

वैरायटी इंडिया से बात करते हुए पार्वती थिरुवोथु (Parvathy Thiruvothu) ने बताया है, "मेरी जॉब सिर्फ इतनी नहीं है कि मैं ट्रांसलेटिड डायलॉग्स बोलकर निकल जाऊं। मुझे हर सीन को समझना है और उस पर एक्टर ने कैसे परफॉर्म किया है किस तरह के इमोशन डाले हैं उसके मुताबिक आवाज देनी है। मैं पूरी कोशिश करूंगी कि मैं करीना की परफॉर्मेंस के प्रति ईमानदार रहूं और उसके मुताबिक अपनी आवाज दूं।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: CM योगी आदित्यनाथ से मिली Hanuman Ansh की टीम, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

पार्वती थिरुवोथु ने करीना कपूर खान की तारीफ करते हुए बताया है कि वो एक्ट्रेस को एक परफॉर्मर के तौर पर काफी पसंद करती हैं। करीना को वो ना केवल दमदार बल्कि हटकर एक्ट्रेस मानती हैं जो सीन्स को अपने अंदाज में परफॉर्म करती हैं। उन्हें करीना की यही खासियत काफी पसंद है, जो उनकी पहचान भी है। पार्वती थिरुवोथु ने कहा है कि वो बस करीना की नकल ही नहीं करेंगी, वो डबिंग करते हुए खुद से भी ईमानदार रहेंगी और आवाज देते हुए कुछ अपनी तरफ से भी डालने की कोशिश करेंगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article