Sach Ka Daayra Song Teaser: करीना कपूर खान-पृथ्वीराज सुकुमारन की लड़ाई को गुलजार साहब ने दी आवाज

Rahul Sharma

Updated Sep 9, 2026, 13:00 IST

Sach Ka Daayra Song Teaser: करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की अपकमिंग फिल्म दायरा 18 सितम्बर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है जो सही तरीके से न्याय या फिर सही समय पर न्याय के बीच की कशमकश दर्शकों के सामने पेश करेगी। इस कशमकश के लिए गुलजार साहब ने अपनी आवाज दी है और सच का दायरा का टीजर दर्शकों के सामने है। गुलजार साहब की आवाज में सजी ये कविता जल्द ही दर्शकों के सामने होगी, जिससे सबको समझ आएगा कि मेघना गुलजार दर्शकों के सामने कितनी गंभीर कहानी ला रही हैं।