ब्रेकअप के बाद एक-दूसरे की शक्ल ना देखने की खाई थीं कसमें, फिल्में मिलते ही करने को हुए राजी, फैन्स भी रह गए हक्का-बक्का

शाहिद कपूर-करीना कपूर से लेकर रणबीर कपूर-कैटरीना कैफ सहित बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई कपल्स हैं, जो अलग होने के बाद भी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। आइए देखें ये लिस्ट...

Authored by: Lalit KumarUpdated Feb 15 2026, 16:28 IST
ब्रेकअप के बाद भी ऑनस्क्रीन नजर आई इन सेलेब्स की जोड़ियां...Image Credit : Instagram01 / 07

ब्रेकअप के बाद भी ऑनस्क्रीन नजर आई इन सेलेब्स की जोड़ियां...

बॉलीवुड इंडस्ट्री से अक्सर ब्रेकअप और लिंकअप की खबरें सामने आती रहती हैं। हैरानी की बात यह कि एक-दूसरे से अलग होने के बाद भी ये सेलेब्स एक ही फिल्म में ऑनस्क्रीन नजर आए। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको बॉलीवुड के उन एक्स-कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ऑनस्क्रीन फिल्मों में नजर आ चुके हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

सलमान खान और कैटरीना कैफImage Credit : Instagram02 / 07

सलमान खान और कैटरीना कैफ

सलमान खान और कैटरीना कैफ भी एक-दूसरे से अलग काफी समय पहले हो चुके हैं। ब्रेकअप के बाद भी सलमान और कैटरीना ने 'एक था टाइगर' और उसका सीक्वल 'टाइगर जिंदा है' में देखा गया था। बाद में वे 'भारत' और 'टाइगर 3' में नजर आए थे।

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टीImage Credit : Instagram03 / 07

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी भी एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। दोनों का ब्रेकअप भी चर्चा में रहा था। ब्रेकअप के बाद धर्मेश दर्शन द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'धड़कन' में अक्षय-शिल्पा को देखा गया था। फिल्म में सुनील शेट्टी भी थे।

शाहिद कपूर और करीना कपूर खानImage Credit : Instagram04 / 07

शाहिद कपूर और करीना कपूर खान

शाहिद कपूर और करीना कपूर खान ने एक-दूसरे क लंबे समय तक डेट किया था। इम्तियाज अली की फिल्म 'जब वी मेट' की शूटिंग के दौरान उनका ब्रेकअप हो गया। कई साल बाद शाहिद-करीना को 'उड़ता पंजाब' में बड़े परदे पर देखा गया था।

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोणImage Credit : Instagram05 / 07

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का 2009 में ब्रेकअप हो गया था। इस ब्रेकअप के बाद दोनों को अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में देखा गया था। दोनों ने साथ में 'तमाशा' में भी साथ काम किया था।

अमिताभ बच्चन और रेखाImage Credit : Instagram06 / 07

अमिताभ बच्चन और रेखा

अमिताभ बच्चन और रेखा का नाम इस लिस्ट में ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। अलग होने के बाद इन दोनों को यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म 'सिलसिला' में देखा गया था, जिसमें जया बच्चन भी थीं। यह भी सफल रही थी।

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफImage Credit : Instagram07 / 07

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे लेकिन 2016 में वो अलग हो गए थे। ब्रेकअप के बाद इस जोड़ी को अनुराग बसु की फिल्म 'जग्गा जासूस' में देखा गया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!