Daayra: बॉलीवुड स्टार करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ (Daayra) को लेकर काफी चर्चा है। नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच फिल्म से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दायरा’ को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'स्वीपर की नौकरी तक नहीं मिली...' Rakhi Sawant पर जमकर बरसीं Kangana Ranaut)
दायरा को सेंसर बोर्ड ने दी हरी झंडी
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘दायरा’ को सेंसर बोर्ड (CBFC) से ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है। अच्छी बात यह है कि ‘दायरा’ में किसी भी सीन को काटा नहीं गया है। फिल्म के सभी सीन पहले की तरह ही रखे गए हैं। फिल्म में दमदार और गंभीर डायलॉग्स भी हैं और उनमें भी कोई कट नहीं लगाया गया है। हालांकि, सेंसर बोर्ड की एग्जामिनिंग कमेटी ने फिल्म के एक डायलॉग में छोटा सा बदलाव करने को कहा था। करीब दो घंटे के आसपास आने वाले इस डायलॉग में एक शब्द को बदलकर ‘मंत्री’ करने के लिए कहा गया।
बता दें कि यह बदलाव करने के बाद 11 सितंबर को फिल्म को सेंसर बोर्ड से पास कर दिया गया। सेंसर सर्टिफिकेट के मुताबिक, ‘दायरा’ की लंबाई 143 मिनट 16 सेकंड है। यानी फिल्म 2 घंटे 23 मिनट 16 सेकंड लंबी है। फिल्म को जंगली पिक्चर्स और डॉ. जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियोज) ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसका डिस्ट्रीब्यूशन पेन मरुधर कर रहा है। ये फिल्म 18 सितंबर को रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। अब सभी लोगों को मूवी से बहुत ज्यादा उम्मीद है। लोगों का ये मानना है कि करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई करेगी।
